May 7, 2024 10:29 AM

views 20

लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के मतदान में सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

कुछ राज्यों में नौ बजे तक का मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:   गुजरात - लगभग 10 प्रतिशत कर्नाटक - लगभग 10 प्रतिशत महाराष्‍ट्र - लगभग 7 प्रतिशत उत्‍तर प्रदेश - 11 प्रतिशत से अधिक मध्‍य प्रदेश - 14 प्रतिशत से अधिक छत्तीसगढ़ - 13 प्रतिशत से अधिक बिहार - 10 प्रतिशत से अधिक असम - 10 प्रतिशत पश्चिम बंगाल - 14...

May 7, 2024 8:28 AM

views 33

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में अब मैदान में होंगे 264 उम्मीदवार, 37 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में अब 264 उम्मीदवार मैदान में होंगे। मुख्‍य चुनाव अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद 301 उम्मीदवारों के आवेदन वैध पाए गए थे लेकिन कल नाम वापस लेने के अंतिम दिन 37 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद अब राज्य के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 264 प्रत्य...

May 7, 2024 8:26 AM

views 22

वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज महाराष्ट्र में करेंगे दो जनसभाएं

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के अहमदनगर और बीड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीड में श्री मोदी आज दोपहर बाद अंबाजोगाई में कृषि कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे भाजपा उम्मीदवार पंकजा मुंडे के पक्ष में प्रचार करेंगे। पंकजा मुंडे राष्ट्रवादी कांग्र...

May 7, 2024 8:24 AM

views 27

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 9 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज नौ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में पांच हजार 744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं जबकि 16 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है।

May 7, 2024 8:23 AM

views 21

दिल्ली: उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश

दिल्‍ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कथित रूप से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से चंदा लेने के मामले में राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच की सिफारिश की है। गृह सचिव को लिखे एक पत्र में श्री सक्सेना ने लिखा क...

May 7, 2024 8:22 AM

views 34

छत्तीसगढ़: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 7 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान जारी

छत्तीसगढ़ में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इन सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ है।    

May 7, 2024 8:20 AM

views 21

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 10 सीटों के लिए मतदान जारी, 89 लाख मतदाता करेंगे 100 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इन 10 लोकसभा क्षेत्रों में 89 लाख से ज्यादा मतदाता लगभग 100 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं

May 7, 2024 7:56 AM

views 34

बिहार: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में पांच लोकसभा क्षेत्रों— सुपौल, अररिया, मधेपुरा, झंझारपुर और खगड़िया में मतदान जारी है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें से अधिकतर सीटें कोसी क्षेत्र में आती हैं। आज मौसम सुहावना होने के कारण विभिन्न केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोकसभा ...

May 7, 2024 7:49 AM

views 18

तेलंगाना: लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक जब्त की गई 269 करोड़ 31 लाख से अधिक की नकदी और अन्य सामग्री

लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से तेलंगाना में प्रवर्तन एजेंसियों ने 269 करोड़ 31 लाख से अधिक की नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है। इन वस्तुओं में शराब, मादक पदार्थ और निशुल्‍क दिये जाने वाले उपहार शामिल हैं। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 92 करोड 60 लाख से अधिक बिना खाते की नकदी, 50 करोड़ रुपये से अधिक...

May 7, 2024 7:46 AM

views 20

मौसम: देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में आज से भीषण गर्मी में कमी होने का अनुमान, पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने आज से देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति में कमी होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इस बीच, यह भी अनुमान जताया गया है कि अगले तीन दिनों तक पश्चिमी भारत में गुजरात, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में भीषण गर्मी की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में आज आंधी-त...