May 9, 2024 9:54 PM

views 19

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति ने प्रसिद्ध कलाकार डॉ. वैजयंतीमाला बाली और तेलुगु फिल्म अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। एशिया में सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्याया...

May 9, 2024 9:51 PM

views 20

भारत में वर्ष 1950 से 2015 तक बहुसंख्यक आबादी में 7 दशमलव आठ-दो प्रतिशत की गिरावट आई

  भारत में वर्ष 1950 से 2015 तक बहुसंख्यक आबादी में 7 दशमलव आठ-दो प्रतिशत की गिरावट आई है। यह दक्षिण एशियाई देशों म्यांमार के बाद दूसरी सबसे बडी गिरावट है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की एक रिपोर्ट में कहा गया है भारत में अल्पसंख्यक समूहों - मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और सिखों की हिस्सेदारी में व...

May 9, 2024 9:34 PM

views 21

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर कल विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से जुलूस और भण्डारों के आयोजन किये जायेंगे

अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर कल विभिन्न सामाजिक संगठनों की तरफ से जुलूस और भण्डारों के आयोजन किये जायेंगे। इसे देखते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने गोरखपुर महानगर क्षेत्र के कक्षा बारह तक के सभी विद्यालयों को कल बंद रखने का आदेश दिया है।

May 9, 2024 9:35 PM

views 26

गुजरात में चुनाव आयोग ने दाहोद सीट के परथमपुर मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की

  गुजरात में चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया में अनियमितता के कारण दाहोद सीट के संतरामपुर के परथमपुर मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान कराने की घोषणा की है। पुनर्मतदान शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। गांधीनगर में संयुक्त सीईओ एबी पटेल ने कहा कि यह निर्णय एक वायरल वीडियो पर शिकायत मिलने के बाद...

May 9, 2024 9:31 PM

views 30

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बतौर प्रत्याशी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार बतौर प्रत्याशी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे। श्री मोदी के नामांकन से पूर्व भाजपा ड्रोन शो के जरिये लोगों को विकास कार्यों के बारे में जानकारी दे रही है। लोकसभा के हो रहे चुनाव के क्रम में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में सातवें ...

May 10, 2024 9:14 PM

views 46

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिये नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में प्रदेश की 14 सीटों के लिये नाम वापसी की अंतिम तिथि आज समाप्त हो गई। छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, भदोही और मछलीशहर संसदीय सीट के अलावा बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव क...

May 9, 2024 9:26 PM

views 22

हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों और 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा

  हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए अंतिम चरण में पहली जून को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 7 मई को शुरू हुई थी और नामांकन 14 मई तक दाखिल किए जा सकते है। जांच 5 मई को और 17 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आज नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन ...

May 9, 2024 9:24 PM

views 25

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिये प्रदेश की 13 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के तीसरे दिन आज गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी जावेद अशरफ ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कुशीनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौ...

May 9, 2024 9:23 PM

views 31

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिन की यात्रा पर कल अयोध्‍या पहुंचेंगे

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल एक दिवसीय अयोध्या दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार उपराष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ अयोध्या में श्री राम लला मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर और कुबेर टीला का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति सरयू घाट पर आरती में भी शामिल होंगे। हाल ही में ...

May 9, 2024 9:21 PM

views 24

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज प्रदेश की दो और संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने आज प्रदेश की दो और संसदीय सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने कुशीनगर लोकसभा सीट से शुभ नारायण चौहान और देवरिया से सन्देश यादव उर्फ मिस्टर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।