May 10, 2024 5:15 PM

views 21

आप ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्णय को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया

      आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने के सर्वोच्‍च न्‍यायालय के निर्णय को लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि न्यायालय ने संविधान में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को आशा की किरण दी है। पार्टी नेता आतिशी ने...

May 10, 2024 5:14 PM

views 15

राष्ट्रीय महिला आयोग ने निर्वाचन आयोग से संदेशखाली में महिलाओं को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धमकी के कारण अपनी शिकायतें वापस नहीं लेना सुनिश्चित करने का आग्रह किया

      राष्ट्रीय महिला आयोग ने निर्वाचन आयोग से संदेशखाली में महिलाओं को तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धमकी के कारण अपनी शिकायतें वापस नहीं लेना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में आयोग ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को धमकाकर आम चुनाव 2024 के बीच में अपनी शिकायत वापस ल...

May 10, 2024 5:13 PM

views 22

भारत और मोल्दोवा ने नई दिल्ली में राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

      भारत और मोल्दोवा ने आज नई दिल्ली में राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा छूट संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता दोनों देशो के राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को बिना वीज़ा के दूसरे देश की यात्रा करने की अनुमति देगा। विदेश मंत्रालय में सचिव वन कपूर और मोल्दोवा की राजदूत अ...

May 10, 2024 5:11 PM

views 14

लद्दाख के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत सुसे ने करगिल जिले में घर से वोट की अग्रणी पहल के लिए चुनाव दलों को रवाना किया

  लद्दाख के उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत सुसे ने करगिल जिले में घर से वोट की अग्रणी पहल के लिए चुनाव दलों को रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य पात्र वरिष्ठ नागरिकों और दिव्‍यांग व्यक्तियों को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने घरों से वोट डालने की सुविधा प्रदान करना है। 85 वर्ष से अधिक आयु ...

May 10, 2024 5:10 PM

views 28

पुणे की एक विशेष अदालत ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में सचिन अंदुरे और शरद कालस्कर को दोषी ठहराया 

      पुणे की एक विशेष अदालत ने डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के मामले में सचिन अंदुरे और शरद कालस्कर को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीन अन्य को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।     अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपर सत्र...

May 10, 2024 5:09 PM

views 20

भारत फ्रांस में 14 से 25 मई तक आयोजित होने वाले 77वें कान फिल्म महोत्सव में भाग लेगा

      भारत फ्रांस में 14 से 25 मई तक आयोजित होने वाले 77वें कान फिल्म महोत्सव में भाग लेगा। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारत सरकार, राज्य सरकार और फिल्म उद्योग के सदस्य शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि भारत कान फिल्म महोत्सव में पहली बार भारत पर्व की मेजबानी करेगा। कान में भारत मंडप भारती...

May 10, 2024 5:09 PM

views 26

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गये

उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मां गंगा और यमुनोत्री के दर्शन के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे पहले आज मां यमु...

May 10, 2024 5:19 PM

views 10

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी

      सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली शराब नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज 21 दिन की अंतरिम जमानत दे दी। शीर्ष न्‍यायालय ने आम आदमी पार्टी प्रमुख को सात चरण के लोकसभा चुनाव का मतदान समाप्त होने के एक दिन बाद 2 जून को आत्मसमर्पण करने को कहा। श्री केजर...

May 10, 2024 5:07 PM

views 19

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

गढ़वाल केंद्रीय विश्व विद्यालय श्रीनगर के साथ ही विश्व विद्यालय के पौड़ी व टिहरी परिसरों में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 25 मई  सुबह 11 बजकर 50 मिनट तक आवेदन कर सकते हैं। विलम्ब शुल्क के साथ आवेदक 30 मई तक परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अधिष्ठता छात्र कल्याण प्रोफेसर मह...

May 10, 2024 5:06 PM

views 27

आचार संहिता लागू होने के बाद से कोडरमा में उत्पाद विभाग शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है

आचार संहिता लागू होने के बाद से कोडरमा में उत्पाद विभाग शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। 16 मार्च से लेकर अब तक नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिले में कुल 166 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।