May 11, 2024 1:55 PM

views 18

दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के 12 कॉलेजों के कर्मचारियों के वेतन की राशि एक सप्‍ताह के अंदर जारी किए जाए- दिल्ली उच्च न्यायालय

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने राज्य सरकार को दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के 12 कॉलेजों के कर्मचारियों के वेतन की राशि एक सप्‍ताह के अंदर उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है। ये कॉलेज पूरी तरह राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित हैं। न्‍यायालय ने कहा है कि आदेश का पालन न होने पर अवमानना का नोटिस जारी किया जाएगा। दिल्...

May 11, 2024 1:50 PM

views 13

विश्‍व स्‍क्वैश चैंपियनशिप में रमित टंडन ने जीत के साथ शुरुआत की

मिस्र में विश्‍व स्‍क्वैश चैंपियनशिप में, भारतीय खिलाड़ी रमित टंडन ने जीत के साथ शुरुआत की है। विश्‍व नंबर 36 खिलाडी रमित ने पहले दौर में अमरीका के फराज़ खान को पराजित किया। वे इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे एकमात्र भारतीय खिलाडी हैं। रमित का अगला मुकाबला विश्‍व के 7वें नम्‍बर के खिलाडी इंग्‍लैंड के ...

May 11, 2024 1:45 PM

views 21

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने प्रगति में योगदान के लिए आईआईटी और आईआईएम के विद्यार्थियों की सराहना की

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने देश की प्रगति में विदेशी प्रतिभाओं के योगदान की प्रशंसा की है। सिंगापुर के एक समाचार चैनल से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि भारतीय प्रोद्योगिकी संस्‍थान-आईआईटी और भारतीय प्रबंधन प्रोग्राम-आईआईएम के विद्यार्थी बडी संख्‍या में सिंगापुर में काम कर रहे हैं। श्री लूं...

May 11, 2024 1:12 PM

views 17

बिहार में कांग्रेस और भाजपा की चुनावी जनसभा

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार के समस्‍तीपुर और मुजफ्फरपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उधर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी राज्य में बेगूसराय के बरौनी में एक रैली कर रहे हैं। भाजपा नेता और असम के मुख्‍यमंत्री हेमंता बिस्‍वा सरम...

May 11, 2024 1:06 PM

views 17

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में, पुलिस ने सेना के साथ एक साझा अभियान में आज आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

May 11, 2024 1:04 PM

views 19

आईपीएल क्रिकेट में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से

आईपीएल क्रिकेट में आज कोलकाता में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। अंक तालिका में कोलकाता की टीम 16 अंकों के साथ शीर्ष स्‍थान पर है। मुंबई की टीम आठ अंकों के साथ नौवें स्‍थान पर है। प्रतियोगिता में कल गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्‍स को हरा दिया। अंक-तालिका में चेन्‍नई 12 ...

May 11, 2024 1:03 PM

views 13

अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का अर्थ अलगाववाद के समर्थन की आजादी नहीं- डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अभिव्‍यक्ति की स्‍वतंत्रता का अर्थ अलगाववाद के समर्थन की आजादी नहीं है। कनाडा में अलगाववादी घटनाओं की ओर संकेत करते हुए उन्‍होंने कहा कि अलगाववाद और हिंसा का खुले तौर पर समर्थन करने वाले चरमपंथी तत्‍वों को कनाडा की राजनीति में संरक्षण प्राप्‍त है।...

May 11, 2024 1:54 PM

views 26

शक्तिशाली सौर आंधी के कारण आस्ट्रेलिया से ब्रिटेन तक आकाशीय बिजली दिखाई दी

कल रात एक असाधारण और शक्तिशाली सौर आंधी के कारण आस्ट्रेलिया से ब्रिटेन तक आकाशीय बिजली दिखाई दी। इसे अक्टूबर 2003 के हैलोवीन तूफान के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान माना जा रहा है। ऐसी स्थिति तब उत्पन्न होती है जब सूर्य के बाहरी आवरण का चुम्बकीय क्षेत्र और प्लाज्मा अधिक मात्रा में बाहर निकल रह...

May 11, 2024 12:19 PM

views 32

रोहतक में आकाशवाणी केंद्र का एंटीना गिरने से की मीडियम वेव का प्रसारण बाधित

हरियाणा के रोहतक में, आकाशवाणी केंद्र में एंटीना गिरने से की मीडियम वेव के प्रसारण में बाधा पड़ी है। कल तूफान के कारण रोहतक केंद्र का 50 साल पुराना 20 किलोवाट का मीडियम वेव ट्रांसमीटर ढह गया, जिससे कल रात 9 बजे से प्रसारण बंद हैं। हालाँकि, आकाशवाणी रोहतक की एफएम सेवाएँ जारी हैं।

May 11, 2024 1:47 PM

views 21

दिल्ली में कल रात आए तूफान में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में कल रात आए तूफान में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। तूफान के कारण इमारतों के क्षतिग्रस्‍त होने से 17 लोग घायल भी हुए हैं।