May 12, 2024 3:10 PM

views 19

आज विश्व नर्सिंग डे मनाया जा रहा है

आज विश्व नर्सिंग डे है। नर्सिंग विधा की आदर्श फ्लोरेंस नाइटेंगिल की याद में यह दिवस मनाया जाता है । गोरखपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने निर्देश दिया है कि जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्टॉफ नर्स के सम्मान में एक मिनट तक ताली बजाया जाए।

May 12, 2024 3:09 PM

views 15

प्रदेश में अगले दो दिनों तक धूलभरी हवा चलने और हल्की से लेकर मद्धम वर्षा की संभावना है

प्रदेश में अगले दो दिनों तक धूलभरी हवा चलने और हल्की से लेकर मद्धम वर्षा की संभावना है। कल राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी हुई ।मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ साथ पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के मिलन के कारण मौसम में यह बदलाव हो रहा है।

May 12, 2024 3:09 PM

views 31

कुशीनगर जिले में मशरूम स्पॉम तैयार किया गया

कुशीनगर जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र सरगठिया करन पट्टी में मशरूम स्पाॅम यानी मशरूम का बीज तैयार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डाक्टर अशोक राय ने बताया कि वैज्ञानिकों ने शुरुआती असफलताओं के बाद कड़ी मेहनत से ढेंगरी प्रजाती के मशरूम स्पाॅम बनाने में कामयाबी हासिल की है...

May 12, 2024 3:08 PM

views 20

प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग-अलग जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन जारी

लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों में अलग अलग जनजागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन जारी है। वाराणसी जिले में छात्राओं ने कल रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। गोरखपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर इकाई द्वारा महिला छात्रावास में मतद...

May 12, 2024 3:06 PM

views 17

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुए मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं। तीसरे चरण में कुल पैंसठ दशमलव छह आठ प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें लगभग छाछट दशमलव आठ नौ प्रतिशत पुरुष, चैंसठ दशमलव चार एक प्रतिशत महिलाएं और पच्चीस दशमलव दो प्रतिशत थर्ड जेंडर थे। इस बीच, कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्...

May 12, 2024 3:05 PM

views 20

विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता आज चुनाव प्रचार करेंगे

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों के स्टार प्रचारक और वरिष्ठ नेता आज चुनाव प्रचार करेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रायबरेली में रैली को संबोधित करेंगे। इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री...

May 12, 2024 3:04 PM

views 16

लोकसभा चुनाव के चैथे चरण का प्रचार अभियान कल शाम समाप्त हो गया

लोकसभा चुनाव के चैथे चरण का प्रचार अभियान कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में प्रदेश की शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच संसदीय सीटों पर कल मतदान होगा । चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री योगी आदित...

May 12, 2024 3:01 PM

views 18

प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है

प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। कहीं आंधी बारिश तो कहीं तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है। राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है। पिछले दो दिनो में ...

May 12, 2024 3:01 PM

views 16

चौथे चरण में 8 संसदीय क्षेत्रों में 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता 13 मई को मतदान करेंगे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के चौथे चरण में 8 संसदीय क्षेत्रों में 1 करोड़ 63 लाख 70 हजार 654 मतदाता 13 मई को मतदान करेंगे। श्री राजन ने बताया कि 13 फोटोयुक्त वैकल्पिक दस्तावेज-वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग यूनिक आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मन...

May 12, 2024 2:58 PM

views 18

प्रदेश के अंतिम चरण के लिए 8 लोकसभा सीटों में कल 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा

लोकसभा चुनाव के चौथे और प्रदेश के अंतिम चरण के लिये  8 लोकसभा सीट देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा में कल 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि चौथे चरण के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल सामग्री के साथ पहुंच रहे हैं। ...