November 13, 2025 1:50 PM

views 373

19 नवम्‍बर को तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवम्‍बर को तमिलनाडु के कोयंबटूर जाएंगे। वह तमिलनाडु के किसान संघों द्वारा आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दक्षिणी राज्यों के जैविक कृषि में विशेषज्ञता रखने वाले 50 वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे। शिखर सम्मेलन में व्यापक प्...

November 13, 2025 2:13 PM

views 53

सबसे लंबे शटडाउन को समाप्त करने वाले विधेयक पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

अमरीका में सबसे लंबा सरकारी शटडाउन समाप्त हो गया है। संघीय कार्यों के लिए अस्थायी धन मुहैया कराने से संबंधित विधेयक पर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर करने के बाद यह शटडाउन समाप्‍त हुआ। रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच 43 दिनों से चल रहे गतिरोध को समाप्‍त करने के लिए सीनेट ने इससे संबंधित विधेय...

November 13, 2025 1:04 PM

views 123

पंजाब ने प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया प्लास्टिक अपशिष्ट ब्रांड ऑडिट

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राज्य में प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए देश में अपनी तरह का पहला अभियान शुरू किया है। बोर्ड ने पंजाब के छह शहरों- मोहाली, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा में सबसे ज़्यादा प्लास्टिक कचरा उत्‍पन्‍न करने वाली कंपनियों के बारे में जानकारी करने के ...

November 13, 2025 12:52 PM

views 34

विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने चिली के अंतर्राष्‍ट्रीय आर्थिक मामलों की उप-मंत्री क्‍लोडिया सनह्वेजा से मुलाकात की

विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव पी. कुमारन ने चिली के अंतर्राष्‍ट्रीय आर्थिक मामलों की उप-मंत्री क्‍लोडिया सनह्वेजा से सैंटियागो में मुलाकात की। बैठक में भारत और चिली के बीच परस्‍पर साझेदारी सुदृढ करने पर चर्चा की गई। भारतीय दूतावास के अनुसार दोनों पक्षों ने आर्थिक संबंध को मजबूत करने की प्...

November 13, 2025 12:34 PM

views 56

दिल्ली: महिपालपुर इलाके में बस का टायर फटने से तेज़ धमाके जैसी आवाज़, स्थानीय लोगों में दहशत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में आज सुबह एक बस का टायर फटने से हुई तेज़ धमाके जैसी आवाज़ से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग 9 बजकर 18 मिनट पर सूचना मिली। उन्होंने तुरंत तीन दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।   दिल्ली पुलि...

November 13, 2025 12:24 PM

views 70

पश्चिम बंगाल: मुख्य चुनाव अधिकारी ने गणना प्रपत्रों के वितरण के मुद्दे पर वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की

पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कल जिला चुनाव अधिकारियों के साथ गणना प्रपत्रों के वितरण के मुद्दे पर एक वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। इससे पहले निर्वाचन आयोग ने 12 नवंबर तक गणना प्रपत्रों के वितरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था, जो स...

November 13, 2025 11:30 AM

views 195

मौसम विभाग ने जताई केरल और माहे में मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने आज केरल और माहे में कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की भविष्यवाणी की है। छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में आज शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।   ...

November 13, 2025 11:26 AM

views 178

यूएई ने 54वीं स्‍थापना दिवस के मौके पर राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान वॉक टू मार्स की शुरूआत की

संयुक्‍त अरब अमीरात ने अपनी 54वीं स्‍थापना दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रव्‍यापी अभियान वॉक टू मार्स की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को पृथ्‍वी से मंगल ग्रह तक की करीब पांच करोड़ 40 लाख किलोमीटर की समान दूरी तक पैदल चलने, साइकिल चलाने या तैरने का आग्रह किया गया है। इसका विषय है - हर कदम महत्‍वप...

November 13, 2025 11:18 AM

views 230

सिकिम्म के पारंपरिक लेप्चा वाद्ययंत्रों – तुंगबुक और पुमटोंग पुलित को मिला जी आई टैग

भारत सरकार ने दो पारंपरिक लेप्चा वाद्ययंत्रों - तुंगबुक और पुमटोंग पुलित - को जी आई टैग प्रदान किया है। इससे सिक्किम के लेप्चा समुदाय को सांस्कृतिक रूप से बढ़ावा मिला है। इन्हें 5 नवंबर को भारत सरकार की जीआई टैग की संगीत वाद्ययंत्र श्रेणी के अंतर्गत आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया गया। जीआई पंजीकरण प्र...

November 13, 2025 10:16 AM

views 86

पंजाब और हरियाणा सरकार पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए किए गए उपायों पर स्थिति रिपोर्ट दाखिल करें: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकारों को पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए उठाए गए कदमों पर एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है जो राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण के संकट में योगदान देता है। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने राज्यों क...