August 15, 2024 8:45 PM August 15, 2024 8:45 PM

views 6

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर रात्रि भोज का आयोजन किया

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर रात्रि भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, पूर्व राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और मुख्‍य न्‍यायाधीश डी वाई चन्‍द्रचूड उपस्थित थे। इसके...

August 15, 2024 8:43 PM August 15, 2024 8:43 PM

views 1

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में 78वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्तिपूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया

  पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में 78वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्तिपूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने अगरतला के असम राइफल्स मैदान में एक समारोह में तिरंगा झंडा फहराया।

August 15, 2024 8:40 PM August 15, 2024 8:40 PM

views 2

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।

August 15, 2024 8:39 PM August 15, 2024 8:39 PM

views 4

बहरीन में भारतीय दूतावास ने आज भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

  बहरीन में भारतीय दूतावास ने आज भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण समारोह के लिए भारतीय समुदाय के लोग दूतावास परिसर में एकत्र हुए। राजदूत विनोद के. जैकब ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दिए गए भाषण को पढ़ा। यह कार्यक्रम बहरीन मे...

August 15, 2024 8:34 PM August 15, 2024 8:34 PM

views 3

पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में हिंसा के लिए भाजपा और वाम दलों  को जिम्मेदार ठहराया

   पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में कल रात हुई हिंसा के लिए भाजपा और वाम दलों  को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने आज कोलकाता में एक समारोह से अलग संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अपराधी छात्र आन्दोलन से जुडे हुए नहीं हैं बल्कि वे बाहरी हैं। इससे पहले आ...

August 15, 2024 8:30 PM August 15, 2024 8:30 PM

views 2

तमिलनाडु में  स्‍वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्‍लास के साथ मनाया गया

  तमिलनाडु में  स्‍वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्‍लास के साथ मनाया गया। मुख्‍यमंत्री एम के स्‍टालिन ने चेन्नई में फोर्ट सेंट जॉर्ज की प्राचीर से राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। उन्‍होंने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों का उल्‍लेख किया और नई योजनाओं की घोषणा की। 

August 15, 2024 8:32 PM August 15, 2024 8:32 PM

views 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मिलोनी को भारत के स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना के लिए धन्यवाद दिया है

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मिलोनी को आज भारत के 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना देने के लिए धन्यवाद दिया है। सुश्री मिलोनी के पोस्‍ट के जवाब में श्री मोदी ने कामना की कि दोनों देशों के बीच भागीदारी बढती रहे और दोनों देश बेहतर भविष्‍य के लिए योगदान करते ...

August 15, 2024 8:04 PM August 15, 2024 8:04 PM

views 10

वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए शासन में सुधार आवश्यक हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्ली में लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने भारत के विकास के लिए भविष्य के लक्ष्यों की  श्रृंखला की रूपरेखा पर प्रकाश...

August 15, 2024 7:54 PM August 15, 2024 7:54 PM

views 4

नृशंस हत्या की जांच के लिए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई की एक टीम आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच गई है

  आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कल रात हुई तोड़फोड़ के सिलसिले में जिन 26 लोगों की पहचान की गई है उनमें से नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, महिला डॉक्टर के साथ दुष्‍कर्म और उसकी नृशंस हत्या की जांच के लिए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो- सीबीआई की एक टीम आरजी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंच...

August 15, 2024 7:50 PM August 15, 2024 7:50 PM

views 1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पारसी नववर्ष-नवरोज के अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर पारसी समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पारसी नववर्ष-नवरोज के अवसर पर सभी नागरिकों, विशेषकर पारसी समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि नवरोज खुशी, उत्साह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि पारसी समुदाय ने अपनी कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।   ...