September 9, 2024 9:02 AM September 9, 2024 9:02 AM

views 8

अमरीकी ओपन: जेनिक सिनर ने टेलर फ्रिज को हराकर जीता अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

अमरीकी ओपन टेनिस में जेनिक सिनर ने टेलर फ्रिज को 6-3, 6-4, 7-5 से हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था। वे अमरीकी ओपन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं।

September 9, 2024 9:00 AM September 9, 2024 9:00 AM

views 5

आन्ध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबु नायडू ने लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा, बाढ़ग्रस्त लोगों तक पहुंचायी जा रही है राहत सामग्री

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबु नायडू ने कल रात विजयवाड़ा कलेक्ट्रेट में संवाददाताओं को बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बादल फटने के कारण राज्य में अत्यधिक वर्षा हुई है। लगभग 6 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। अनेक लोग अब भी बाढ़ में फंसे हैं। श्री ...

September 9, 2024 8:57 AM September 9, 2024 8:57 AM

views 3

भारत में एक किशोर में मिले मंकी पॉक्‍स संक्रमण के संदिग्ध लक्षण

भारत में एक किशोर में मंकी पॉक्‍स संक्रमण के संदिग्ध लक्षण मिले हैं। इस किशोर ने हाल ही में मंकी पॉक्‍स संक्रमण से ग्रस्‍त एक देश की यात्रा की थी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि रोगी को निर्दिष्‍ट अस्‍पताल में अलग रखा गया है और उसके नमूने संक्रमण की पुष्टि के लिए भेजे गये हैं।   रोगी की हालत...

September 9, 2024 8:55 AM September 9, 2024 8:55 AM

views 5

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। तेलंगाना, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा का अनुमान है। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड और राजस्थान के कुछ ह...

September 9, 2024 9:33 AM September 9, 2024 9:33 AM

views 9

अल्जीरिया में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की हुई घोषणा, अब्देल मदजिद तेब्बोने विजयी घोषित

अल्जीरिया में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अब्देल मदजिद तेब्बोने को विजयी घोषित किया गया है। लेकिन प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है। आधिकारिक परिणामों के अनुसार श्री तेब्बोने को 95 प्रतिशत, अब्दुल अली हसनी चेरीफ को 3 प्रतिशत और यूसेफ औचिचे को 2 प्रतिशत वोट मिले ...

September 9, 2024 11:01 AM September 9, 2024 11:01 AM

views 5

नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने का श्रेय कठिन परिश्रम और धैर्य को दिया

भारतीय पैरालंपियन नवदीप सिंह ने पेरिस पैरालिंपिक में स्‍वर्ण पदक जीतने का श्रेय कठिन परिश्रम और धैर्य को दिया है। पुरूषों की एफ-41 भाला फेंक स्‍पर्धा में स्‍वर्ण पदक जितने के बाद आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए उन्‍होंने अपनी यात्रा साझा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपनी गलतियों और चुनौतियों पर क...

September 9, 2024 8:47 AM September 9, 2024 8:47 AM

views 8

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 9 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 9 और उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने उचाना कलां विधानसभा सीट से जन नायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला के खिलाफ पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। मोहित ग्रोवर गुरुग्राम सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस पार्टी इससे पहले 32 उम...

September 9, 2024 8:44 AM September 9, 2024 8:44 AM

views 8

बांग्लादेश के साथ दो क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा

बांग्लादेश के साथ दो क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। केएल राहुल और ऋषभ पंत की टीम में वापसी होगी और यश दयाल अपना पहला टेस्ट खेलेंगे। श्रृंखला 19 सितंबर से शुरू होगी। पहला टेस्ट मैच चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा। बंगलादेश हाल में पाकिस्तान को ...

September 9, 2024 8:42 AM September 9, 2024 8:42 AM

views 7

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाडली बहिन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को धनराशि करेंगे आवंटित

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लाडली बहिन योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को धनराशि आवंटित करेंगे।

September 9, 2024 1:04 PM September 9, 2024 1:04 PM

views 3

नाईज़ीरिया में एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से 48 लोगों की मौत

नाईज़ीरिया में एक पेट्रोल टैंकर में विस्फोट होने से 48 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के महानिदेशक ने बताया कि पैट्रोल टैंकर बीदा-अगाई-लापाई राजमार्ग पर सामने से आ रहे एक मवेशियों से भरे ट्रक से टकरा गया, जिसके कारण विस्‍फोट हुआ। दो अन्‍य वाहन भी इस हादसे की चपेट में आ गये।