September 9, 2024 11:02 AM September 9, 2024 11:02 AM

views 8

सितंबर माह की 15 तारीख तक किए जा सकेंगे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन इस महीने की 15 तारीख तक किए जा सकेंगे। महिला और बाल विकास मंत्रालय प्रत्येक वर्ष जनवरी में इस पुरस्कार का आयोजन करता है। विजेताओं की घोषणा इस वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर की जाएगी।   इस पुरस्कार का उद्देश्य बच्चों की ऊर्जा, संकल्प, क्...

September 9, 2024 11:00 AM September 9, 2024 11:00 AM

views 8

उत्तर प्रदेश: हज यात्रा-2025 के लिये आवेदन करने का आज अंतिम दिन

हज यात्रा-2025 के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है। हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाकर या मोबाइल एप हज सुविधा के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।   आवेदन के लिए अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता 15 जनवरी 2026 तक होना अनिवार्य है। राज्य हज कमेटी ने ...

September 9, 2024 10:59 AM September 9, 2024 10:59 AM

views 8

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने के मामले में भवन के मालिक खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने भवन के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच को लेकर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। बीते शनिवार की शाम को हुए इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है।   वहीं इस हा...

September 9, 2024 9:52 AM September 9, 2024 9:52 AM

views 6

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल अम्बेडकरनगर में 1 हजार 231 करोड़ रूपये की 6 हजार 778 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के सदस्यों को स्पोर्टस किट का वितरण भी किया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विक...

September 9, 2024 9:05 AM September 9, 2024 9:05 AM

views 6

तेलंगाना: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष और केन्‍द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करने की अपील की

तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष और केन्‍द्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने देश की संस्‍कृति और अखंडता को बनाए रखने के लिए लोगों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस महीने की दो तारीख को भाजपा के राष्‍ट्र व्यापी सदस्‍यता अभियान की शुरूआत की थी।     ...

September 9, 2024 9:02 AM September 9, 2024 9:02 AM

views 8

अमरीकी ओपन: जेनिक सिनर ने टेलर फ्रिज को हराकर जीता अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब

अमरीकी ओपन टेनिस में जेनिक सिनर ने टेलर फ्रिज को 6-3, 6-4, 7-5 से हराकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने इस वर्ष ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता था। वे अमरीकी ओपन खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी हैं।

September 9, 2024 9:00 AM September 9, 2024 9:00 AM

views 5

आन्ध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबु नायडू ने लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा, बाढ़ग्रस्त लोगों तक पहुंचायी जा रही है राहत सामग्री

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबु नायडू ने कल रात विजयवाड़ा कलेक्ट्रेट में संवाददाताओं को बाढ़ की स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बादल फटने के कारण राज्य में अत्यधिक वर्षा हुई है। लगभग 6 लाख लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। अनेक लोग अब भी बाढ़ में फंसे हैं। श्री ...

September 9, 2024 8:57 AM September 9, 2024 8:57 AM

views 3

भारत में एक किशोर में मिले मंकी पॉक्‍स संक्रमण के संदिग्ध लक्षण

भारत में एक किशोर में मंकी पॉक्‍स संक्रमण के संदिग्ध लक्षण मिले हैं। इस किशोर ने हाल ही में मंकी पॉक्‍स संक्रमण से ग्रस्‍त एक देश की यात्रा की थी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि रोगी को निर्दिष्‍ट अस्‍पताल में अलग रखा गया है और उसके नमूने संक्रमण की पुष्टि के लिए भेजे गये हैं।   रोगी की हालत...

September 9, 2024 8:55 AM September 9, 2024 8:55 AM

views 5

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने आज आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। तेलंगाना, गांगेय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई हिस्सों में भी भारी वर्षा का अनुमान है। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, असम, मेघालय, सिक्किम, झारखंड और राजस्थान के कुछ ह...

September 9, 2024 9:33 AM September 9, 2024 9:33 AM

views 9

अल्जीरिया में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम की हुई घोषणा, अब्देल मदजिद तेब्बोने विजयी घोषित

अल्जीरिया में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अब्देल मदजिद तेब्बोने को विजयी घोषित किया गया है। लेकिन प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ने मतगणना में अनियमितता का आरोप लगाया है। आधिकारिक परिणामों के अनुसार श्री तेब्बोने को 95 प्रतिशत, अब्दुल अली हसनी चेरीफ को 3 प्रतिशत और यूसेफ औचिचे को 2 प्रतिशत वोट मिले ...