October 21, 2024 1:42 PM

views 18

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। श्री प्रधान सिंगाापुर दौरे पर हैं। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने स्कूली शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और अनुसंधान में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।   शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, चर्च...

October 21, 2024 1:38 PM

views 15

आज मनाया जा रहा है विश्‍व आयो‍डीन अल्‍पता दिवस, आयोडीन अल्‍पता विकार की रोकथाम में हुई प्रगति को दर्शाने के लिए मनाया जाता है यह दिन

विश्‍व आयो‍डीन अल्‍पता दिवस या वैश्विक आयोडीन अल्‍पता विकार बचाव दिवस आज विश्‍व में मनाया जा रहा है। यह दिवस राष्‍ट्रीय और वैश्विक पहलों के जरिए आयोडीन अल्‍पता विकार की रोकथाम में हुई प्रगति को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। इसका उद्देश्‍य अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आयोडीन की आवश्‍यक भूमिका और आयोडीन...

October 21, 2024 1:36 PM

views 15

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून ने की भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सीट की वकालत

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून आज कई वैश्विक नेताओं में शामिल हो गए जो भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में स्थायी सीट दिलाने के लिए जोरदार तरीके से वकालत कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया को प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर भारत के दृष्टिकोण को सुनने की जरूरत है।...

October 21, 2024 1:29 PM

views 15

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिसकर्मियों की बहादुरी और बलिदान को किया सम्मानित, अटूट समर्पण की प्रशंसा की

पुलिस स्मृति दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पुलिसकर्मियों की बहादुरी और बलिदान को सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके अटूट समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वे साहस और दृढ़ संकल्प की मिसाल हैं। श्री मोदी ने मानव...

October 21, 2024 1:24 PM

views 22

उड़ान योजना ने भारत के विमानन क्षेत्र को बदल दिया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि सरकार की उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना ने भारत के विमानन क्षेत्र को बदल दिया है। उड़ान योजना की 8वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इस योजना ने हवाई अड्डों और हवाई मार्गों की संख्या में वृद्धि के साथ करोड़ों लोगों क...

October 21, 2024 1:19 PM

views 23

रक्षा सहयोग को सशक्‍त बनाने के लिए यूएई की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी संयुक्‍त अरब अमीरात और भारत के बीच रक्षा सहयोग को सशक्‍त बनाने के लिए आज संयुक्‍त अरब अमीरात की चार दिन की यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा के दौरान वे संयुक्‍त अरब अमीरात नौसैनिक बलों के कमांडर रियर एडमिरल पायलट सईद बिन हमदान अल नाह्यान और वहां के अन्‍य ...

October 21, 2024 1:17 PM

views 24

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के अध्‍यक्ष प्रोफेसर तान एंग च्ये के साथ की चर्चा, सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी बातचीत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर - (एनयूएस) के अध्‍यक्ष प्रोफेसर तान एंग च्ये के साथ चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री प्रधान ने कहा कि ये चर्चा दोनों शैक्षणिक संस्‍थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए मौजूदा अवसरों के प्रयोग और शिक्षा और अनुसं...

October 21, 2024 1:13 PM

views 51

झारखंड: राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में शत्रुंजय और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने एकल खिताब जीता

गढवा में आयोजित झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रांची के शत्रुंजय ने और महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सानिया बनर्जी ने एकल खिताब पर कब्जा जमा लिया है। पुरुष वर्ग के फाइनल में रांची के शत्रुंजय ने रांची के ही सोमनाथ चक्रवर्ती को 4-1 से तथा महिला वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की सान...

October 21, 2024 1:09 PM

views 18

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण झारखंड में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण झारखंड में 23 अक्टूबर से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने आकाशवाणी को जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में दो से तीन दिनों तक इसका असर देखने को मिल सकता हैं।   आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है और कई स्थानो...

October 21, 2024 1:03 PM

views 17

झारखंड विधानसभा चुनाव: जदयू ने की दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू ने अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय और तमा़ड़ से राजा पीटर को उम्मीदवार बनाया गया है।