October 21, 2024 9:30 PM

views 76

पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना 25 अक्टूबर से शुरू होगी

पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व में बाघों की गणना 25 अक्टूबर से शुरू होगी। इसके लिए टाइगर रिजर्व की पांच वन रेंजों में कुल चार सौ दो स्वचालित कैमरे लगाए जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पिछली गणना के अनुसार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में इकहत्तर बाघ मौजूद थे।

October 21, 2024 9:28 PM

views 26

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला जा रहा मैच आज ड्रा हो गया

रणजी ट्रॉफी मुकाबले में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला जा रहा मैच आज ड्रा हो गया। 18 अक्टूबर से शुरू हुए इस मुकाबले में हरियाणा ने पहली पारी में 453 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम पहली पारी में सिर्फ 364 रन बना सकी और 89 रन से पिछड़ गई। आज मैच के आखिरी दिन हरि...

October 21, 2024 9:11 PM

views 22

गोरखपुर के रामगढ़ताल में कल से 26 अक्टूबर तक सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन होगा

गोरखपुर के रामगढ़ताल में कल से 26 अक्टूबर तक सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इसमें 20 राज्यों के दो सौ तैंतालीस खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस चैंपियनशिप में रेस कोर्स का उद्घाटन कल होगा जबकि खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ 23 अक्टूबर को खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव करें...

October 21, 2024 9:09 PM

views 22

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज लखनऊ में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के वर्दी भत्ते में 70 प्रतिशत की वृद्धि के साथ-साथ बैरक में रहने वाले आरक्षियों के आवास भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी सहित अन्य मदों के लिये अगले वित्तीय वर्ष के बजट में दस करो...

October 21, 2024 9:02 PM

views 13

हरदीप पुरी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने नई दिल्ली में हरित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बस की सवारी की

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने आज नई दिल्ली में हरित हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली बस की सवारी की।   इस सवारी के जरिए श्री पुरी ने भूटान के प्रधान मंत्री को हरित हाइड्रोजन के इस्‍तेमाल के क्षेत्र में भारत की प्रगति का प्रदर्शन...

October 21, 2024 8:51 PM

views 13

बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग में बुधवार को चक्रवाती-तूफ़ान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के पूर्वी मध्य भाग में बुधवार को चक्रवाती तूफान  का पूर्वानुमान है। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. आर के जेनामणि ने कहा कि चक्रवाती तूफान पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण उत्पन्न हुआ है।  

October 21, 2024 8:46 PM

views 16

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर में सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में संभाग के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में अधिकारियों ...

October 21, 2024 8:43 PM

views 15

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वारा भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल द्वारा भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चौपाल कार्यक्रम में यात्रियों को स्टेशन और स्टेशन परिसर में साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे नए सुझाव भी लिए गए। गौरतलब है कि रेलवे...

October 21, 2024 8:42 PM

views 29

वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की

प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी ने आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी कर दी है। पार्टी ने आज अंधेरी ईस्ट, मलाड, चेंबूर समेत 16 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे पहले पार्टी ने 83 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा ...

October 21, 2024 8:42 PM

views 17

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पच्चीस और छब्बीस अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पच्चीस और छब्बीस अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। दो दिनों के प्रवास के दौरान राष्ट्रपति अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा संबंधी तैयारी भी शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निर्देश जारी कर दिया है...