October 22, 2024 8:28 AM

views 13

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की

  रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कल मुंबई में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे पर मुलाकात की। बैठक में महाराष्ट्र से संबंधित विभिन्न राजनीतिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।

October 22, 2024 8:23 AM

views 22

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारत ए टीम की घोषणा की 

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 31 अक्टूबर से शुरू होने वाले अपने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है। भारत ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैके और मेलबर्न में दो प्रथम श्रेणी के मैच खेलेगी। इसके बाद, पर्थ में सीनियर भारतीय पुरुष टीम के खिलाफ तीन दिवसीय इंट्रा-स...

October 22, 2024 8:13 AM

views 13

वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेष मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया

  ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शेष मैचों के लिए भारत की पुरूष क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। सुंदर को पुणे और मुंबई में होने वाले दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है। बेंगलुरू में श्रृंखला का पहला टेस्‍ट मैच हारने के बाद बीसीसीआई की चयन समित...

October 22, 2024 8:07 AM

views 8

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली में भारतीय नृत्य पर अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव को संबोधित किया

  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारतीय कला, खास तौर पर नृत्य, संघर्ष और मतभेद से विभाजित दुनिया में एकजुटता का एक मॉडल पेश करती है। उन्होंने सीमाओं के पार लोगों को एकजुट करने के लिए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय कला प्रकाश स्‍तम्‍भ का कार्य करती है। ...

October 22, 2024 8:02 AM

views 11

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। पार्टी ने कल्याण ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से राजू पाटिल और ठाणे से अविनाश जाधव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है।

October 22, 2024 7:55 AM

views 16

पिछले वर्ष रूस और कॉमनवेल्थ इंडिपेंडेंट स्टेट्स को भारत से करीब 91 मिलियन अमरीकी डॉलर की चाय निर्यात की गई

  भारत के चाय निर्यात का 50 प्रतिशत रूस और कॉमनवेल्थ इंडिपेंडेंट स्टेट्स को किया जाता है। पिछले वर्ष इन देशों को करीब 91 मिलियन अमरीकी डॉलर की चाय निर्यात की गई थी।

October 22, 2024 7:49 AM

views 15

श्रीलंका में करीब चार दशकों के बाद मुद्रास्फीति में गिरावट दर्ज की गई

  राष्ट्रीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एनसीपीआई) द्वारा किये गये आकलन के अनुसार श्रीलंका में मुद्रास्फीति सितंबर 2024 के महीने में शून्‍य से घटकर 0.2 प्रतिशत हो गई है। जनगणना और सांख्यिकी विभाग के अनुसार, सितंबर में दर्ज की गई अपस्फीति अगस्त में दर्ज 1.1 प्रतिशत के विपरित है। श्रीलंका में करीब चार दशको...

October 22, 2024 7:41 AM

views 12

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

  कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ेंगे। झारखंड के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को उनके मौजूदा जामताड़ा विधानसभ...

October 22, 2024 7:33 AM

views 10

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी भूख हड़ताल वापस ली

  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल राज्य सचिवालय नबन्ना में प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज की घटना के पीड़ित को न्याय दिलाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद जूनियर डॉक्टरों ने अपनी भूख हड़ताल व...

October 22, 2024 7:25 AM

views 21

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों में सीजीएम पद के सृजन को मंजूरी दी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच और राष्ट्रीयकृत बैंकों में बोर्ड स्तर से नीचे मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) पद के सृजन को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि इन बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक और यूको बैंक शामिल हैं। वित्त मंत्री ...