October 23, 2024 7:38 PM

views 39

युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 के प्रारूप पर चर्चा के लिए हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की

युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 के प्रारूप पर चर्चा के लिए हितधारकों के साथ परामर्श बैठक की। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि सरकार का उद्देश्‍य युवाओं को सही दिशा दिखाना है। श्री मांडविया ने कहा कि राष्‍ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2024 का ...

October 23, 2024 7:35 PM

views 28

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इस वर्ष पहली अप्रैल से मध्य अक्टूबर तक 74 विशेष रेलगाडियां संचालित की हैं

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने इस वर्ष पहली अप्रैल से मध्य अक्टूबर तक 74 विशेष रेलगाडियां संचालित की हैं। इस दौरान नौ लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की। इन विशेष रेलगाडियों के परिचालन से 94 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्‍व प्राप्‍त हुआ। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि इस अवधि के दौरान यात्रियों की जरूरतों को पू...

October 23, 2024 7:32 PM

views 30

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार चाणक्य रक्षा संवाद का उद्घाटन करेंगे

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल नई दिल्ली में, अंतरराष्ट्रीय सेमिनार चाणक्य रक्षा संवाद के दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्री इस दौरान भारतीय सेना की ग्रीन पहल और एआई के डिजीटलीकरण के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। श्री राजनाथ विकास और सुरक्षा पर भारत के दृ‍ष्टिकोण पर संबोधन देंगे, जिसमें...

October 23, 2024 7:30 PM

views 51

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति पेड्रो सांचेज़ इस महीने की 27 से 29 ता‍रीख तक भारत की सरकारी यात्रा पर रहेंगे

स्‍पेन के राष्‍ट्रपति पेड्रो सांचेज़ इस महीने की 27 से 29 ता‍रीख तक भारत की सरकारी यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्‍नी बेगोना गोमेज़ भी आ रही हैं। विदेश मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में बताया है कि यह श्री सांचेज़ की  पहली भारत यात्रा होगी। स्‍पेन के राष्‍ट्रपति की 18 वर्षों के बाद भारत यात्रा हो रही...

October 23, 2024 7:20 PM

views 44

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उच्‍चतम न्‍यायालय के न्यायाधीश याह्या अफरीदी को पाकिस्तान का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उच्‍चतम न्‍यायालय के न्यायाधीश याह्या अफरीदी को पाकिस्तान का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया। राष्ट्रपति कार्यालय की प्रेस विंग ने बताया कि यह नियुक्ति तीन वर्ष की निश्चित अवधि के लिए है और इस महीने की 26 तारीख से यह प्रभावी होगी।

October 23, 2024 7:17 PM

views 44

उत्तर प्रदेश में, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ़ एक विशेष अदालत ने आरोप तय किए हैं

उत्तर प्रदेश में, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के खिलाफ़ एक विशेष अदालत ने आरोप तय किए हैं। ये आरोप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2014 में संसदीय चुनाव के दौरान और गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में तय किए हैं।     सहारनपुर की विशेष अदालत ने इस मामले म...

October 23, 2024 7:05 PM

views 26

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने मथुरा शाही ईदगाह-श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि विवाद पर चल रहे मामले में अपने पिछले आदेश को रद्द करने की अर्जी खारिज कर दी है

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय ने मथुरा शाही ईदगाह-श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि विवाद पर चल रहे मामले में अपने पिछले आदेश को रद्द करने की अर्जी खारिज कर दी है। न्‍यायालय ने अपने पिछले आदेश में इस विवाद से जुडे सभी मामलों की सुनवाई एक साथ करने को कहा था। इससे पहले बुधवार को न्‍यायालय ने इस अर्जी पर अपना फैसला सुरक...

October 23, 2024 7:03 PM

views 33

घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे सत्र में गिरावट रही

घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार तीसरे सत्र में गिरावट रही। बाम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 139 अंक गिरा और 80 हजार 82 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 37 अंक की गिरावट के साथ 24 हजार 435 पर रहा।

October 23, 2024 7:00 PM

views 47

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रूस के कजान में ब्रिक्‍स सम्‍मेलन से अलग चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रूस के कजान में ब्रिक्‍स सम्‍मेलन से अलग चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास के क्षेत्रों में निगरानी व्‍यवस्‍था को लेकर दोनो देशों के समझौते पर पहुंचने के बीच यह बैठक महत्‍वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष...

October 23, 2024 6:57 PM

views 38

दिल्‍ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता जागरूकता अभियान

दिल्‍ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को जागरूक करने के लिए राज्‍य चुनाव आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मतदाताओं को इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम और वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल-वीवीपैट की जानकारी दी जा रही है।     दिल्‍ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प...