October 24, 2024 8:30 PM

views 36

मौसम विभाग ने आज केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज केरल के पथानामथिट्टा और इडुक्की जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के नौ जिलों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कल के लिए कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जा...

October 24, 2024 8:29 PM

views 25

पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व आगामी छः नवंबर से देश-विदेश के सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा

पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व आगामी छः नवंबर से देश-विदेश के सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसको लेकर टाइगर रिजर्व में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। जंगल के सुप्रसिद्ध चूका बीच को सजाया संवारा जा रहा है और बरसात में खराब हुए जंगल के रास्तों को भी दुरुस्त किया जा रहा है।   टाइगर रिजर्व के प्रभागीय...

October 24, 2024 8:28 PM

views 23

प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां तेज़

प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही यातायात प्रबंधन पर भी सरकार का विशेष जोर है। महाकुंभ में चालीस करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जिसको लेकर मेला प्रशासन और जिला प्रशासन दोनों भीड़ के प्रबंधन की तैयारी में ज...

October 24, 2024 8:27 PM

views 57

सरकार ने आज नई दिल्ली में ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान ऐप लॉन्च किया

सरकार ने आज नई दिल्ली में ग्राम पंचायत स्तर पर मौसम पूर्वानुमान ऐप लॉन्च किया। ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने और जमीनी स्तर पर आपदा तैयारियों को बढ़ाने के उद्देश्य से इस पहल से देश भर के किसानों और ग्रामीणों को सीधे लाभ होगा। यह पहल ई-ग्रामस्वराज, मेरी पंचायत ऐप और ग्राम मानचित्र के माध्यम से मौसम ...

October 24, 2024 8:24 PM

views 39

केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में 21वें पशुधन जनगणना अभियान का शुभारंभ करेंगे

    केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह कल नई दिल्ली में 21वें पशुधन जनगणना अभियान का शुभारंभ करेंगे। जनगणना राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से अगले साल फरवरी तक आयोजित की जाएगी। लगभग एक लाख पशुचिकित्सक, अर्ध-पशुचिकित्सक जैसे क्षेत्रीय अधिकारी इस गणना प्र...

October 24, 2024 8:23 PM

views 20

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के पहले दिन 19 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के पहले दिन आज 19 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 20 राज्यों से 243 खिलाड़ी गोरखपुर पहुंचे हैं। यह प्रतियोगिता 26 अक्टूबर तक चलेगी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों ...

October 24, 2024 8:22 PM

views 18

अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दीपावली पर 28 से 30 अक्टूबर तक दीपोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन होंगे

अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली दीपावली पर 28 से 30 अक्टूबर तक दीपोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। इस बार आठवें दीपोत्सव में 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विश...

October 24, 2024 8:21 PM

views 19

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चार हजार अतिरिक्त बसें चलायेगा

दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिये उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चार हजार अतिरिक्त बसें चलायेगा। अतिरिक्त बसें 29 अक्टूबर से 10 नंबर तक चलाई जायेंगी। इन बसों को जरूरत के हिसाब से रूटों पर उतारा जायेगा। इस संबंध में एमडी मामूल अली सरवर ने अधिकारियों को बसों को दुरुस्त करने के निर्देश दिये ह...

October 24, 2024 8:21 PM

views 17

बांदा के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  में आयोजित दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज बांदा के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय  में आयोजित दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। समारोह में राज्यपाल ने  विश्वविद्यालय के 22 मेधावी छात्र - छात्राओं को मेडल और 347 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं।   इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी ...

October 24, 2024 8:20 PM

views 12

ओडिशा में एक ट्विटर हैंडल से बम की धमकियां मिलने के बाद आज दोपहर भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया

  ओडिशा में एक ट्विटर हैंडल से बम की धमकियां मिलने के बाद आज दोपहर भुवनेश्वर और झारसुगुड़ा हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया और बम निरोधक दस्‍ते और डॉग स्क्वॉड को तुरंत तैनात किया। गहन जांच और व्‍यापक तलाशी अभियान के बाद यह पता चला कि धमकी एक अफवाह थी। भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय...