October 31, 2024 12:38 PM

views 23

केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक वर्ष-2024 किए गए प्रदान

केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक वर्ष-2024 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों, केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केन्द्रीय पुलिस संगठनों के 463 कार्मिकों को प्रदान किया गया है।   यह पदक विशेष अभियान, जांच, खुफिया और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देने तथा उच्च पेशेवर मानको...

October 31, 2024 11:59 AM

views 10

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और ने दिल्ली के शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी

आज देश पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली के शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी स्मारक पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।   कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड...

October 31, 2024 9:27 AM

views 18

लौह पुरूष सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती पर राष्‍ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लिया भाग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लौह पुरूष सरदार वल्‍लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवड़िया में राष्‍ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लिया। उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की और उपस्थित लोगों को राष्‍ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित एकता दिवस परेड भी ...

October 31, 2024 9:21 AM

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी और देशवासियों के स्वस्थ, सानंद और समृद्ध जीवन के लिए मंगलकामना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने सभी देशवासियों के स्वस्थ, सानंद और समृद्ध जीवन के लिए मंगलकामना की। उन्होंने सबके लिए माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीष की कामना की।

October 31, 2024 11:56 AM

views 23

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिल्ली के पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली के पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि सरदार पटेल एक महान देशभक्त और अग्रणी राष्ट्र निर्माता थे।   उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि सरदार पटेल का एक ...

October 31, 2024 9:18 AM

views 15

वडोदरा में सी-295 विमान विनिर्माण परिसर, भारत की रक्षा और अंतरिक्ष यात्रा के लिए महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि वडोदरा में सी-295 विमान विनिर्माण परिसर, भारत की रक्षा और अंतरिक्ष यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री और स्पेन के राष्ट्राध्यक्ष पेद्रो सांचेज ने अभी हाल में गुजरात के वडोदरा में इस विनिर्माण परिसर का उद्घाटन किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डिन पर ...

October 31, 2024 1:38 PM

views 11

दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 850 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है दक्षिण मध्य रेलवे

दक्षिण मध्य रेलवे दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 850 से अधिक विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है। त्योहारों के दौरान भीड़-प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा के लिए भी व्यापक प्रबंध किये गए हैं। सिकंदराबाद, हैदराबाद, कांचीगुड़ा, विजवाड़ा और तिरुपति जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कमान और न...

October 31, 2024 9:13 AM

views 15

उत्तर प्रदेश में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है प्रकाश पर्व दीपावली, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर मनाया गया भव्य दीपोत्सव

प्रकाश पर्व दीपावली आज उत्तर प्रदेश में धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कल अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य व्‍यक्ति तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित ...

October 31, 2024 9:10 AM

views 19

भारत की मानसी अहलावत ने विश्‍व कुश्‍ती चैपिंयनशिप में जीता कांस्‍य पदक

भारत की मानसी अहलावत ने अलबानिया में 23 वर्ष से कम उम्र की विश्‍व कुश्‍ती चैपिंयनशिप में कांस्‍य पदक जीता। मानसी को 59 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्‍य पदक मिला। मानसी ने क्‍वार्टर फाइनल में प्रतियोगिता की स्‍वर्ण पदक विजेता सोलोमिया वाइनक को चार-शून्‍य से हराया था। उन्‍होंने पूर्व विश्‍व चैपिंयन जकारा...

October 31, 2024 9:07 AM

views 21

संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी गजा पट्टी में मानवीय सहायता कार्यों के लिए महत्‍वपूर्ण,अन्‍य कोई संगठन इसका कोई स्‍थान नहीं ले सकता: यूएनएससी

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने कहा है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र राहत और कार्य एजेंसी गजा पट्टी में मानवीय सहायता कार्यों के लिए महत्‍वपूर्ण है और अन्‍य कोई संगठन इसका कोई स्‍थान नहीं ले सकता।   सुरक्षा परिषद के सदस्‍यों ने कल एक प्रेस विज्ञप्ति में फलीस्‍तीनी शरणार्थियों के लिए एजेंसी की महत्‍वप...