November 3, 2024 8:32 AM

views 28

भारत के करण सिंह और फ्रांस के फ्लोरेंट बैक्‍स की जोड़ी ने  ए.टी.पी. चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्‍स का खिताब जीता

भारत तथा फ्रांस के करण सिंह और फ्लोरेंट बैक्‍स की जोड़ी ने कांगो के ब्रेज़विले में आयोजित ए.टी.पी. चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। उन्‍होंने इटली के सिमोन एगस्‍ट‍िनी और दक्षिण अफ्रीका के एलेक बैक्‍ले की जोड़ी को हराया। यह करण का पहला खिताब है।

November 3, 2024 8:21 AM

views 20

मौजूदा वर्ष के पहले 10 महीनों में भारतीय नवाचारों और स्टार्टअप्स ने 12.2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया

भारतीय नवाचारों, स्‍टार्टअप ने मौजूदा वर्ष के पहले 10 महीनों में 12.2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। यह राशि वर्ष 2023 में जुटाई गई कुल राशि से भी अधिक है। स्वदेशी नवाचारों ने अक्टूबर महीने में एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है।   पिछले महीने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता मे...

November 3, 2024 8:09 AM

views 12

इसरो ने अपने चंद्रमा मिशन योजना के तहत लद्दाख के लेह में देश के पहले एनालॉग अंतरिक्ष मिशन की शुरुआत की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन -इसरो ने अंतरग्रहीय आवास में जीवन का अनुकरण करने के लिए लद्दाख के लेह में देश के पहले एनालॉग अंतरिक्ष मिशन की शुरूआत की है। यह कदम भारत की निकट भविष्य में चंद्रमा पर मानव भेजने की योजना की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। एनालॉग अंतरिक्ष मिशन पृथ्वी पर अंतरिक्ष वातावरण के साथ ...

November 3, 2024 8:03 AM

views 30

भारत के अतनु दास ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में आयोजित स्विस ओपन इंडोर तीरंदाजी में कांस्य पदक जीता

भारत के अतनु दास ने स्विट्जरलैंड के लुसाने में आयोजित स्विस ओपन इंडोर तीरंदाजी टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है। अतनु दास ने स्विट्जरलैंड के थॉमस रूफर को 6-4 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में अतनु को फ्रांस के रोमेन फिचेट के खिलाफ 4-6 से हार का सामना करना पड़ा था। रोमेन ने रजत और इटली के एलेसेंड्रो...

November 3, 2024 7:58 AM

views 36

भारत की मालविका बंसोड़ जर्मनी में खेले जा रहे हायलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में पहुंची

भारत की मालविका बंसोड़ डेनमार्क की जूली डावल जैकबसेन को हराकर हायलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फाइनल में पहुंच गई हैं। फाइनल में आज मालविका का सामना डेनमार्क की ही सातवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मिया ब्लिचफेल्ट से होगा।   2022 में सैयद मोदी इंटरनेशनल BWF सुपर 300 प्रतियोगिता में पी...

November 3, 2024 7:53 AM

views 20

पहला एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन 5 नवंबर से होगा

संस्कृति मंत्रालय, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ के सौजन्य से 5 और 6 नवंबर को नई दिल्ली में पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्‍मेलन का विषय है- एशिया को सुदृढ़ करने में बुद्ध धम्म की भूमिका। सम्‍मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। इसमे...

November 3, 2024 7:49 AM

views 16

भारत 2029-30 तक रक्षा निर्यात को 50,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की ओर अग्रसर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत के आत्मनिर्भर अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्‍त हो रहे हैं और वर्ष 2029-30 तक देश का रक्षा निर्यात 50 हज़ार करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- कानपुर के 65वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने युवाओं से प्...

November 3, 2024 8:16 AM

views 19

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर आज से छह दिन की ऑस्‍ट्रेलिया और सिंगापुर की यात्रा पर रहेंगे

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्यम जयशंकर आज से ऑस्‍ट्रेलिया और सिंगापुर की छह दिन की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री ब्रिसबेन जाएंगे और ऑस्‍ट्रेलिया में भारत के चौथे वाणिज्‍य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। वे कैनबरा में ऑस्‍ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेन्‍नी वोंग के साथ विदेश मंत्री स्‍तरीय रूपरेखा ...

November 2, 2024 9:14 PM

views 40

कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दूसरे चरण के लिए ओबीसी के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

राज्य सरकार ने कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के दूसरे चरण के लिए अन्य पिछड़े वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर तक  ओ-लेवल और ट्रिपल-सी कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   पहले आवेदन की ...

November 2, 2024 9:13 PM

views 17

प्रदेश में अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत

प्रदेश में आज अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई और 18 से अधिक लोग घायल हो गये। आज सुबह बिजनौर में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा एक कार के खम्बे से टकरा जाने से हुआ। घाय़लों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   वहीं बलरामपुर मे...