November 8, 2024 3:56 PM

views 23

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 नवंबर को झारखंड के चुनावी दौरे पर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दूसरी बार दस नवंबर को चुनावी दौरे पर झारखंड आयेंगे। वे गुमला और बोकारो में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रांची में उनका रोड शो भी होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल झारखंड आयेंगे। श्री शाह छत...

November 8, 2024 3:55 PM

views 16

झारखंड: विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सभी राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करे- निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से झारखंड में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने को कहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाताओं से झूठे वादे कर उन्हें गुमराह करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने चुनावी सभाओं के दौरान व्यक्तिगत हमले से बचने...

November 8, 2024 3:53 PM

views 27

भारतीय रेल छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए 500 से अधिक विशेष रेलगाडियों का कर रहा परिचालन

भारतीय रेल छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी को सुविधाजनक बनाने के लिए पांच सौ से अधिक विशेष रेलगाडियों का परिचालन कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने बताया कि आज से लौटने वाले यात्रियों के लिए समस्तीपुर, दानापुर और अन्य रेल मंडलों से अतिरिक्त रेलगाडियां चलाई जा रही हैं। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए ...

November 8, 2024 3:42 PM

views 35

बागेश्वर में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ की हुई शुरुआत

बागेश्वर के डिग्री कॉलेज खेल मैदान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। खेल महाकुंभ में 16 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें फुटबॉल, बैटमिंटन, कबड्डी, खो-खो, एथेलेटिक्स और जूडो सहित कई अन्य खेल शामिल हैं। खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने किया। पहले ...

November 8, 2024 3:38 PM

views 9

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मु ने देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए रांची में खेल परिसर का किया उद्घाटन

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक गिरीश चंद्र मुर्मु ने सीएजी संस्थान और देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए आज रांची में एक खेल परिसर का उद्घाटन किया। यह खेल परिसर सीएजी की क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी टीमों के लिए बनाया गया है। सीएजी संस्थान के पास खिलाड़ियों की टीम है जिनके नियमित अभ्यास और शिविरों के लिए ...

November 8, 2024 3:38 PM

views 5

श्रीलंका: कोलंबो पोर्ट सिटी के श्रमिकों ने लगभग नौ महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में किया प्रदर्शन

श्रीलंका में, कोलंबो पोर्ट सिटी के श्रमिकों ने लगभग नौ महीनों से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन करने वाले कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि उन्हें लगभग नौ महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार श्रमिकों का कहना है कि भुगतान के लिए उनकी अपील क...

November 8, 2024 2:04 PM

views 17

आग से झुलसे 4 लोगों की उपचार के दौरान मृत्यु

बागेश्वर जिले में गरुड़ ब्लॉक के रणकुड़ी गांव में धनतेरस की रात को आग से झुलसे 11 ग्रामीणों में से 4 की उपचार के दौरान ऋषिकेश एम्स और देहरादून के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं, बागेश्वर में कल रात एक कार के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।  

November 8, 2024 2:04 PM

views 89

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न

चार दिवसीय छठ पर्व आज सुबह प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। राजधानी देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर सहित अन्य जिलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों के तटों और गंगा घाटों पर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य दिया।

November 8, 2024 2:03 PM

views 44

मर्केटेश्वर मंदिर में होगी भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजा

पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो गयी है। इसी के साथ मर्केटेश्वर मंदिर में भगवान तुंगनाथ की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गई हैं।   इससे पूर्व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मक्कूमठ पहुंचने पर उत्सव डोली का स्वागत किया। ...

November 8, 2024 2:03 PM

views 15

राज्यपाल और एआई व टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों ने संभावित क्षेत्रों पर की चर्चा

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- ए.आई और टेक्नोलॉजी, राज्य की विकास यात्रा को एक नई दिशा दे सकती है। साथ ही उत्तराखण्ड को इस क्षेत्र में हब बनाने में भी सहायक सिद्ध हो सकती है।   राज्यपाल ने देहरादून स्थित राजभवन में एआई और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों के साथ ब...