November 10, 2024 8:52 PM

views 34

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी कल से बिहार के राजगीर में शुरू हो रही है

महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी कल से बिहार के राजगीर में शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शाम इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। 20 नवंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में  भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और कोरिया की टीम भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच कल दोपहर सवा बारह बजे जापान और...

November 10, 2024 8:44 PM

views 34

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान को संबोधित किया

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पिछले एक दशक में युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्‍लेख किया। वे आज  फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय सदस्यता अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने भारत को एक विकसित राष्ट्र औ...

November 10, 2024 8:41 PM

views 30

बंग्‍लादेश में आज अं‍तरिम सरकार की सलाहकार परिषद का विस्‍तार किया गया

बंग्‍लादेश में आज शाम तीन नये सलाहकारों के शपथ लेने के साथ प्रोफेसर मोहम्‍मद यूनुस के नेतृत्‍व वाली अं‍तरिम सरकार की सलाहकार परिषद का विस्‍तार किया गया है। अंतरिम सरकार में अब 24 सलाहकार हो गये हैं। प्रोफेसर यूनुस मुख्य सलाहकार हैं। राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद शहाबुद्दीन ने नये सलाहकारों को शपथ दिलाई।     ...

November 10, 2024 8:36 PM

views 59

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम झारखंड की राजधानी रांची में 3 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज शाम झारखंड की राजधानी रांची में 3 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। रोड शो के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ओटीसी ग्राउंड से शुरू हुआ रोड शो रातू रोड के न्यू मार्केट चौक पर समाप्त हुआ। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हजारों लोग सड़...

November 10, 2024 8:32 PM

views 29

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रात 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 दर्ज किया गया

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रात 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 336 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर में रात औ...

November 10, 2024 8:26 PM

views 20

श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से श‍ामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से श‍ामिल होंगे। इस अवसर पर वे वहां उपस्थित लोगों को  संबोधित भी करेंगे। दशकों से श्री स्वामीनारायण मंदिर में लोगों की गहरी आस्‍था बनी हुई है।

November 10, 2024 8:22 PM

views 43

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड जिले में एक दूरस्‍थ वन क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ मुठभेड में विशेष सैन्‍य बल का एक जूनियर कमीशन्ड  अधिकारी वीरगति को प्राप्‍त हुआ और तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। हाल ही में दो ग्राम सुरक्षा गार्डों की हत्‍या के बाद आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्‍त सूचना मिलने पर...

November 10, 2024 8:29 PM

views 30

रूस और यूक्रेन के बीच कल रात रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन हमले हुए

रूस और यूक्रेन के बीच कल रात रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन हमले हुए। मॉस्को ने कुल 145 ड्रोन हमले किए, जो युद्ध के दौरान एक रात में अब तक का सबसे बड़ा हमला है।     यूक्रेन ने आज मॉस्को की ओर अप्रत्‍याशित 34 ड्रोन हमले किए। 2022 में युद्ध की शुरुआत के बाद से यह रूसी राजधानी पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला है, जिस...

November 10, 2024 8:16 PM

views 26

वर्ष 2021 के बाद से कचरा बेचने से राजकोष को दो हजार 364 करोड़ रुपये का राजस्‍व अर्जित हुआ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कार्यस्‍थलों, स्‍थान प्रबंधन, सर्वश्रेष्‍ठ कार्य व्‍यवहार को बढावा देने और लंबित मामलों के अधिकतम निपटान पर ध्‍यान केन्द्रित करने संबंधी विशेष अभियान 4.0 की सराहना की है।      इस विशेष अभियान के परिणामस्‍वरूप वर्ष 2021 के बाद से कचरा बेचने से राजकोष को दो हजार 364 करोड...

November 10, 2024 7:32 PM

views 34

आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली को  भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है- सरदार हरशरण सिंह बल्ली

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सरदार हरशरण सिंह बल्ली ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री सचदेवा ने कहा कि श्री बल्ली के भाजपा में आने से दिल्ली भाजपा को सिख समाज का एक मजब...