November 11, 2024 9:32 PM

views 14

दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक रात 8 बजे 352 दर्ज किया गया

दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक रात 8 बजे 352 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा...

November 11, 2024 9:31 PM

views 18

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर में आज चार दिन का अंतरराष्‍ट्रीय लावी मेला शुरू हुआ

हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रामपुर में आज चार दिन का अंतरराष्‍ट्रीय लावी मेला शुरू हुआ। भारत-तिब्बत व्‍यापार संबंधों के प्रतीक इस मेले का औपचारिक उद्घाटन राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ला ने किया।   इस अवसर पर राज्‍यपाल ने कहा कि लावी मेले ने सदियों से व्‍यापार मेले के रूप में पहचान बनाए रखी है ...

November 11, 2024 9:29 PM

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में ऐतिहासिक-चुनाव जीतने पर डॉ0 नवीन रामगुलाम को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में ऐतिहासिक चुनाव जीतने पर डॉ. नवीन रामगुलाम को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने डॉ. रामगुलाम से बात की और मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी बड़ी सफलता की कामना की।   प्रधानमंत्री ने डॉ. रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण दिया। ...

November 11, 2024 9:25 PM

views 8

समान नागरिक-संहिता राज्‍य के नीति-निर्देशक सिद्धान्‍तों में से एकः उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज समान नागरिक संहिता के महत्‍व पर बल देते हुए कहा कि यह राज्‍य के नीति निर्देशक सिद्धान्‍तों में से एक है। उन्‍होंने आज नई दिल्‍ली में राज्‍यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के पहले चरण के चौ‍थे बैच के प्रति‍भागियों को संबोधित किया।   श्री धनखड़ ने नागरिकों से प्राकृतिक संस...

November 11, 2024 9:22 PM

views 21

केरल में वायनाड संसदीय-क्षेत्र और चेलक्कारा आरक्षित निर्वाचन-क्षेत्र के लिए उपचुनाव के चुनाव प्रचार ख़त्म

केरल में, वायनाड संसदीय-क्षेत्र और चेलक्कारा आरक्षित निर्वाचन-क्षेत्र के लिए उपचुनाव के चुनाव प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। इन सीटों पर बुधवार को वोट डाले जाएंगे।       वायनाड में, प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ रोड शो किया। एलडीएफ उम्मीदवार सत्यन मोकेरी का चुन...

November 11, 2024 9:19 PM

views 13

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार से दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की तीन-दिवसीय यात्रा पर रहेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से केन्‍द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगी। पहले दिन राष्‍ट्रपति दमन के जम्‍पोर में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और निफ्ट कैम्‍पस जाएंगी। दूसरे दिन वे सिल्‍वासा में नमो मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान का दौरा करेंगी।    ...

November 11, 2024 9:21 PM

views 30

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दस हथियारबंद उग्रवादियों की मौत

मणिपुर के जिरीबाम जिले में आज सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दस हथियारबंद उग्रवादियों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, जिरीबाम जिले के जाकुरधोर और बोरोबेकरा पुलिस थाना स्थित केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ की चौकी पर आज दोपहर हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला किया। इसके बाद सुरक्षा बलों की जवाबी...

November 11, 2024 9:17 PM

views 18

जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया

जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिगेरू इशिबा को आज फिर देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया। जापानी संसद डायट के दोनों सदनों में ज्‍यादातर वोट सुनिश्चित होने के बाद श्री इशिबा पुन: निर्वाचित हुए।       प्रधानमंत्री चुनने के लिए आज दोपहर संसद का असाधारण सत्र बुलाया गया। पिछले महीने ...

November 11, 2024 9:15 PM

views 85

आंध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती में आज वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया

आंध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती में आज वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। यह बजट दो सौ 94 लाख करोड़ रुपये का है। इस वर्ष नारा चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार का यह पहला पूर्ण बजट है।

November 11, 2024 9:14 PM

views 20

गुजरात में बनासकांठा जिले में वाव विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार शाम समाप्‍त

गुजरात में बनासकांठा जिले में वाव विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो गया है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के सभी वरिष्‍ठ नेताओं ने मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए आज कोई कसर नहीं छोड़ी।   हमारी संवाददाता ने बताया है कि इस सीट पर कुल दस उम्‍मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन ...