November 13, 2024 8:33 PM

views 32

गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज शाम पांच बजे तक  67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

गुजरात के बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आज शाम पांच बजे तक  67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 10 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें भाजपा नेता स्वरूपजी ठाकोर, कांग्रेस नेता गुलाब सिंह राजपूत और निर्दलीय उम्मीदवार मावजी पटेल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। बनासकांठा लोकसभा...

November 13, 2024 8:21 PM

views 14

असम में पांच विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान दर्ज

असम में पांच विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उपचुनाव में कुल 34 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हमारे संवाददाता ने बताया कि सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भाजपा, असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ...

November 13, 2024 8:17 PM

views 15

पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

      पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि, कुछ इलाकों में हिंसा कुछ घटनाएं सामने आई हैं। निर्वाचन आयोग ने इन घटनाओं पर रिपोर्ट मांगी है। उपचुनाव में कुल 42 उम्‍मीदवार मैदान में थे और शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ।

November 13, 2024 8:22 PM

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया। उन्‍होंने बिहार के दरभंगा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अन्‍य विकासात्मक परियोजनाओं के साथ इन केंद्रों का उद्घाटन किया। ये केंद्र यात्र...

November 13, 2024 8:08 PM

views 11

झारखण्‍ड में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न

झारखण्‍ड में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हो गया। शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। सर्वाधिक 77 प्रतिशत से ज्‍यादा मतदान खरसावां विधानसभा क्षेत्र में हुआ। इस चरण में राज्‍य के 15 जिलों की 43 सीट पर वोट डाले गये। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार ने ब...

November 13, 2024 8:01 PM

views 20

न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्‍च न्यायालय विधिक सेवा समिति- एससीएलएससी का अध्‍यक्ष मनोनी‍त किया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्‍च न्यायालय विधिक सेवा समिति- एससीएलएससी का अध्‍यक्ष मनोनी‍त किया गया है। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना ने इस पद पद पर न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत का मनोनयन किया। इससे पहले यह पद न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति बी.आर.गवई के पास था, जिन्‍हें...

November 13, 2024 7:58 PM

views 17

दिल्ली औऱ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में आज वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है

दिल्ली औऱ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में आज वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-सीपीसीबी के अनुसार शाम 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्‍यू.आई 439 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकडों के अनुसार दिल्‍ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्...

November 13, 2024 7:29 PM

views 23

दिल्ली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन कवच के तहत बडी कामया‍बी

दिल्ली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन कवच के तहत बडी कामया‍बी मिली है। पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत 486 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट के तहत 3 गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन कवच के चलते नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस - एन डी पी सी मामलों में 18 और अ...

November 13, 2024 7:27 PM

views 14

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी कल से भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले-आईआईटीएफ के टिकटों की बिक्री शुरू करेगा

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी कल से भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले-आईआईटीएफ के टिकटों की बिक्री शुरू करेगा। डीएमआरसी के अनुसार मेट्रो स्टेशनों पर ऑफलाइन और ऑनलाइन मोड में टिकट उपलब्ध रहेंगे। आईआईटीएफ के टिकटों की बिक्री दिल्ली मेट्रो के 55 प्रमुख स्टेशनों पर कल से 27 नवंबर तक की जाएगी। मेले ...

November 13, 2024 7:26 PM

views 18

दिल्ली विकास प्राधिकरण-डीडीए ने आज कश्मीरी गेट के पास नवनिर्मित वासुदेव घाट पर पहला दिल्ली दीपोत्सव आयोजित किया

  दिल्ली विकास प्राधिकरण-डीडीए ने आज कश्मीरी गेट के पास नवनिर्मित वासुदेव घाट पर पहला दिल्ली दीपोत्सव आयोजित किया। दीपोत्सव का शुभारंभ दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा  किया गया। यह कार्यक्रम देव दीपावली से पहले आयोजित किया जा रहा है, जो दिवाली के 15 दिन बाद गुरु पर्व तथा स्वतंत्रता से...