November 16, 2024 8:26 PM

views 19

श्रीलंका के इतिहास में प्रधान न्यायाधीश का पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं न्यायमूर्ति मुर्दु निरूपा बिदुशिनी फर्नांडो

श्रीलंका की संवैधानिक परिषद ने न्यायमूर्ति मुर्दु निरूपा बिदुशिनी फर्नांडो की देश की प्रधान न्‍यायाधीश के रूप में नियुक्ति को औपचारिक मंजूरी दे दी है। 2011 में शिरानी भंडारनायके के बाद न्‍यायमूर्ति फर्नांडो श्रीलंका के इतिहास में प्रधान न्यायाधीश का पद संभालने वाली दूसरी महिला हैं।

November 16, 2024 8:23 PM

views 11

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फर्जी खबरों से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डिजिटल मीडिया की जवाबदेही का आह्वान किया है

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फर्जी खबरों से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डिजिटल मीडिया की जवाबदेही का आह्वान किया है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे समाधान खोजने चाहिए जो उनके ...

November 16, 2024 8:00 PM

views 17

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी  ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों के लिए कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करने की घोषणा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी  ने आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया के सभी बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के लिए कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। पत्रकारों की हाउसिंग सोसाइटी की मांग पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि यह मामला सरक...

November 16, 2024 7:56 PM

views 13

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज रात अबुजा पहुंच रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गयाना की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज रात अबुजा पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले अपने वक्‍तव्‍य में कहा कि पश्चिमी अफ्रीकी क्षेत्र में नाइजीरिया भारत का निकटतम सहयोगी है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा सामरिक भागीदारी की...

November 16, 2024 7:53 PM

views 22

सरकार लोगों के लिए, लोगों द्वारा प्रगति के मंत्र के साथ काम कर रही है- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार का लक्ष्‍य वोट बैंक की राजनीति से परे हटकर भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाना है। एक मीडिया संस्‍थान द्वारा आयोजित लीडरशिप समिट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के लिए, लोगों द्वारा प्रगति के मंत्र के साथ काम क...

November 16, 2024 7:35 PM

views 15

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा की राज्‍य सरकारों को जिम्‍मेदार ठहराया है

    पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए भाजपा की राज्‍य सरकारों को जिम्‍मेदार ठहराया है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में 70 प्रतिशत प्रदूषण उन राज्‍यों से आ रहा है जहां भाजपा की सरकार है। श्री राय ने उत्तराखंड, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्‍थान की सरकारों पर जानबूझ कर दिल्‍ली...

November 16, 2024 7:33 PM

views 16

प्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल के दौरान प्रमुख भूमिका निभाई- सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव

  सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकतंत्र के संरक्षण में मीडिया की भूमिका का उल्‍लेख किया है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम को वर्चुअल माध्‍यम से संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि प्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल के दौरान प्रमुख भूमिका निभाई। श्री वैष्‍णव ने इस बात...

November 16, 2024 7:31 PM

views 14

दिल्ली मैट्रो- आवश्यक सूचना

दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने बताया कि जहांगीरपुरी से समयपुर बादली के बीच ट्रेन सेवाएं आज रात 9 बजकर 46 मिनट से लेकर कल सुबह 07 बजकर दो मिनट तक स्थगित रहेगी। डी एम आर सी के अनुसार इस दौरान समयपुर बादली, रोहिणी सेक्टर-18, 19 और हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन बंद रहेंगे। हालांकि, जहांगीरपुरी से मिलेनि...

November 16, 2024 7:21 PM

views 14

छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच माओवादी मारे गए। सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नारायणपुर जिले के उत्तरी अबूझमाड़ इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों के शव सुरक्षा बलों ने बर...

November 16, 2024 7:18 PM

views 21

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक सरकारी योजना से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक सरकारी योजना से संबंधित साइबर धोखाधड़ी के सिलसिले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। तरूणनेर सोपनो योजना के अंतर्गत राज्‍य शिक्षा बोर्ड से संलग्‍न 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को कम्‍प्‍यूटर टेबलट खरीदने के लिए दस-दस हजार रुपये दिए गए थे। खबरों के अनुसार यह राशि लाभार्थियो...