November 18, 2024 6:46 PM

views 15

उत्तराखंड में संस्कृत प्रतियोगिताएं 22 को

संस्कृत भाषा के प्रचार और संवर्द्धन के लिए 22 नवंबर को प्रदेश के सभी 95 विकास खंडों में संस्कृत प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के सचिव डॉ. वाजश्रवा ने यह जानकारी दी।   उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 23 नवंबर को होगा। 

November 18, 2024 6:46 PM

views 7

देहरादून में कूड़ा निस्तारण के लिए आमंत्रित की गई निविदाएं

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कूड़ा उठान का कार्य कर रही दो निजी कंपनियों से कार्य वापस ले लिया है। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम ने 47 वार्डो से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं, शेष 26 वार्डों से भी डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए जल्द निविदा आमंत्रित की जाए...

November 18, 2024 6:45 PM

views 12

कूड़ा निस्तारण में ऋषिकेश ने पेश की मिसाल

प्लास्टिक कचरे का प्रबंधन कर ऋषिकेश नगर निगम ने अन्य नगर निकायों के लिए मिसाल कायम की है। नगर निगम न सिर्फ प्लास्टिक कचरे को सफलतापूर्वक एकत्र कर रहा है, बल्कि उसे रिसाइकिल कर फिर कई तरह से उपयोग में ला रहा है। ऋषिकेश तीर्थ नगरी होने के साथ राफ्टिंग और कैंपिंग का प्रमुख केंद्र है।   इसलिए यहां ...

November 18, 2024 6:45 PM

views 19

रुद्रप्रयाग के तरवाड़ी गांव में शुरू हुआ पांडव नृत्य उत्सव

रुद्रप्रयाग के राजस्व ग्राम तरवाड़ी में पंचांग पूजन और धार्मिक परंपराओं के साथ पांडव नृत्य का आयोजन शुरू हो गया है। पांडव पश्वा अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं और पांडव नृत्य को देखने दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।   तरवाड़ी गांव में 20 दिवसीय इस अनुष्ठान में पारंपरिक जा...

November 18, 2024 6:44 PM

views 10

बदरीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए समाप्त

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए समाप्त हो गई है। इस साल 46 लाख 06 हजार 275 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए। सर्वाधिक 16 लाख 52 हजार 76 तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ और 14 लाख 24 हजार 171 ने बदरीनाथ की यात्रा की।   वहीं, उत्तरक...

November 18, 2024 6:44 PM

views 17

हरिद्वार में छात्र-छात्राओं को दी गई मानक ब्यूरो की जानकारी

पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बच्चों तक मानकों की जानकारी पहुंचाने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। हरिद्वार में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित- ‘‘मानकों के माध्यम से विज्ञान सीखना’’ कार्यशाला में श्री कौशिक ने ये बात कही।   उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षक...

November 18, 2024 6:43 PM

views 18

केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री ने की हरिद्वार जिले में संचालित केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय विदेश और कपड़ा राज्य मंत्री पवित्रा मार्गेरिटा ने आकांक्षी जिले के तहत चयनित हरिद्वार जिले में संचालित केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। आज हरिद्वार में आयोजित बैठक में केंदीय राज्य मंत्री ने नीति आयोग के तहत चल रही योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक सुझाव दिए।   गौरतलब है क...

November 18, 2024 6:43 PM

views 20

केदारनाथ उप चुनाव का प्रचार थमा, 20 नवम्बर को होगा मतदान

रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम गया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उत्तराखंड क्रांति दल, कांग्रेस, भाजपा समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंकी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुप्तकाशी ...

November 18, 2024 6:42 PM

views 28

आयुष्मान वय वंदना कार्ड में राज्य ने हासिल की उपलब्धि

आयुष्मान वय वंदना कार्ड ने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 10 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को नामांकित करके एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह कार्ड बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मुफ्त स्वास्थ्य सेवा लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।   स्वास्थ्य और परिवा...

November 18, 2024 6:41 PM

views 19

देहरादून में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए माइक्रो प्लान को मिला अनुमोदन

देहरादून शहर में बाल भिक्षावृत्ति पर रोक के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किये जाने वाले बच्चों के लिए तैयार किए  गए माइक्रो प्लान को अनुमोदन दे दिया है। अब रेस्क्यू किये जाने वाले बच्चों को गहन देखभाल आश्रय में उचित माहौल उपलब्ध करवाया जाएगा।   इसके लिए तीन सामाजिक संगठन...