November 19, 2024 9:43 AM

views 12

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्व में अगले पांच दिन तक घना कोहरा छाने का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक उत्‍तर-पूर्व के कुछ भागों में रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में कल तक और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी शनिवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज भी घना...

November 19, 2024 9:40 AM

views 14

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आग से हुई मौतों के बाद स्वास्थ्य केंद्रों की अग्नि सुरक्षा समीक्षा के निर्देश दिए

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल में आग लगने से हुई मौतों को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभागों से स्वास्थ्य केंद्रों की अग्नि  सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने मुख्य सचिवों को नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा और तैयारियों में सुधार के...

November 19, 2024 9:37 AM

views 14

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य पर कार्य योजना बनाने को कहा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्यों से जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य संबंधी जिला और शहर स्तर की कार्य योजना विकसित करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने मुख्य सचिवों और सलाहकारों को पत्र लिखकर वायु प्रदूषण से निपटने की रणनीति बनाने को कहा है। वायु प्रदूषण संबंधी...

November 19, 2024 9:33 AM

views 15

वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के उद्यमों के लिए शुद्ध लाभ का 30% या कुल मूल्य का 4% वार्षिक लाभांश अनिवार्य किया

वित्त मंत्रालय ने केंद्र सरकार के उद्यमों के लिए अपने शुद्ध लाभ का न्यूनतम 30 प्रतिशत अथवा कुल मूल्य का 4 प्रतिशत वार्षिक लाभांश के रूप में देना अनिवार्य कर दिया है। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग-दीपम ने इस संबंध में संशोधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, अब केंद्रीय उद्यमों को अपने ...

November 19, 2024 9:29 AM

views 15

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने व्हाट्सएप की 2021 गोपनीयता नीति अपडेट पर मेटा पर 213 करोड़14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने व्हाट्सएप की 2021 की गोपनीयता नीति अपडेट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा पर 213 करोड़ 14 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने व्हाट्सऐप को अगले पांच साल तक के लिए मेटा के स्वामित्व वाले अन्य एप्लिकेशन के साथ उपयोगकर्ता का डेटा साझा न करने के निर्देश भी दिए हैं।    ...

November 19, 2024 9:23 AM

views 13

रूस ने सूडान में तत्काल युद्धविराम प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो किया

रूस ने सूडान में तत्काल युद्धविराम की मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पेश प्रस्ताव को वीटो कर दिया है।     ब्रिटेन और सिएरा लियोन द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में, सूडान में जारी संघर्ष के सभी पक्षों से संघर्ष तुरंत समाप्‍त करने और बातचीत शुरू करने का आह्वान किया था। प्रस्‍ताव में मानवी...

November 19, 2024 9:17 AM

views 16

तेलंगाना सरकार ने यांत्रिक मेधा सलाहकार परिषद की स्थापना की

तेलंगाना सरकार ने यांत्रिक मेधा सलाहकार परिषद की स्थापना की है। यह परिषद् एक सशक्त नीतिगत व्यवस्था के लिए यांत्रिक बुद्धिमत्‍ता संबंधी सर्वोत्तम शैलियों का अध्ययन कर रही है। इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डी श्रीधर बाबू ने कल हैदराबाद में आयोजित स्‍वास्‍थ्‍य सेवा सम्‍मेलन में यांत्रिक ब...

November 19, 2024 10:40 AM

views 15

महाराष्‍ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रबंध पूरे

महाराष्‍ट्र में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। राज्‍य में कल एक ही चरण में सभी 288 सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्‍य में कुल चार हजार 136 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें दो हजार 86 निर्दलीय हैं। भारतीय जनता पार्टी एक सौ 49...

November 19, 2024 9:41 AM

views 17

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद ख़राब, औसत AQI 492 तक पहुँचा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। आज सुबह 7 बजे औसत वायु गुणवत्ता 492 थी। दिल्‍ली के इन्‍दिरा गांधी अतंर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे, बवाना तथा आनंद विहार में वायु गुणवत्ता 500 रही। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में यह स्तर 493, ओखला फेज-2 में 490, एनएसआईटी द...

November 19, 2024 10:39 AM

views 19

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राज़ील में जी-20 शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राज़ील में रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के क्रम में ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, नॉर्वे, पुर्तगाल और इंडोनेशिया के नेताओं से मुलाक़ात कर आपसी संबंधों के बेहतर बनाने पर चर्चा की है। श्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी मुलाक़ात की। उन्होंने कहा ...