November 22, 2024 9:02 AM

views 14

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के पांच ज़िलों में ली तलाशी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने आतंकियों की घुसपैठ और सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों पर हाल के हमलों के मद्देनज़र, जम्मू-कश्मीर के पांच ज़िलों में तलाशी ली है। यह तलाशी रियासी, ऊधमपुर, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ ज़िलों में ली गई। तलाशी के दौरान एनआईए को ऐसे कई दस्तावेज़ मिले हैं जिनसे प्रतिबंधित गुटों...

November 22, 2024 8:59 AM

views 18

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: पुरुष सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल में आज लक्ष्य सेन का मुकाबला डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्‍स क्वार्टर फाइनल में, आज लक्ष्य सेन का मुकाबला डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से होगा। पुरुष डब्‍ल्‍स में, भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की जोड़ी से खेल...

November 22, 2024 8:56 AM

views 14

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन को सरकार का निर्देश- आधार से जुड़ी ओटीपी के जरिए कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्‍बर सक्रिय रहे

सरकार ने कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आधार से जुड़ी ओटीपी के जरिए कर्मचारियों का यूनिवर्सल अकाउंट नम्‍बर सक्रिय रहे। इसका उद्देश्य अधिकाधिक नियोक्‍ताओं और कर्मचारियों को इस वर्ष के बजट में घोषित नियोजन-आधारित आर्थिक प्रोत्‍साहन योजना का लाभ दिलाना है।   पहले चरण...

November 22, 2024 8:44 AM

views 16

सितम्‍बर महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से 18 लाख 81 हजार नए सदस्य जुड़े

इस वर्ष सितम्‍बर महीने में कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन से 18 लाख 81 हजार नए सदस्य जुड़े हैं। इनमें 59 प्रतिशत हिस्सेदारी 18 से 25 वर्ष के आयु समूह के लोगों की है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के अनुसार, सदस्‍य संख्‍या में यह वृद्धि रोजगार के अवसर बढ़ने, कर्मचारियों को मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूकता औ...

November 22, 2024 8:34 AM

views 17

आज नई दिल्ली में वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज नई दिल्ली में वर्ष 2022 और 2023 के लिए उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार कुल 82 युवा कलाकारों को दिया जाना है।   संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2006 में 40 वर्ष की आयु तक के युवा कलाकारों के लिए इस पुरस्कार की शुरुआत की थ...

November 22, 2024 8:31 AM

views 14

प्रधानमंत्री की गयाना यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 56 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यह यात्रा की है: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री की गयाना यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि 56 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने यह यात्रा की है। मंत्रालय के सचिव जयदीप मजूमदार ने गयाना की राजधानी जॉर्जटाउन में पिछले डेढ वर्षों में दोनों देशों के बढ़ते संबंधों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ...

November 22, 2024 8:28 AM

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गयाना के जॉर्जटाउन में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गयाना के जॉर्जटाउन में महात्‍मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। बापू के शांति और अहिंसा के शाश्‍वत मूल्‍यों को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि ये मूल्‍य मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं। जॉर्जटाउन में 1969 में गांधी जी की 100वीं वर्षगांठ की स्मृति में यह प्रतिमा...

November 22, 2024 8:57 AM

views 19

गयाना की संसद में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- समावेशी समाज बनाने का सबसे बड़ा साधन लोकतंत्र

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गयाना की संसद नेशनल असेंबली को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र प्रथम की भावना भारत को सामूहिक रूप से प्रगति करने को प्रेरित करती है। श्री मोदी ने कहा कि भारत की निर्णय प्रक्रिया मानवता प्रथम के सिद्धांत पर आधारित होती है।     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने...

November 22, 2024 8:02 AM

views 13

भाजपा अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिवों के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कल पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिवों के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की। बैठक में पार्टी महासचिव बी.एल. संतोष, अरूण सिंह, तरूण चुघ, दुष्यन्‍त गौतम और विनोद तावडे उपस्थि‍त रहे।

November 22, 2024 7:57 AM

views 17

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला क्रिकेट टेस्ट मैच आज से पर्थ में शुरु

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला क्रिकेट टेस्ट मैच आज से पर्थ में शुरु हो रहा है। यह मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान पांच टेस्ट मैच खेलेगी।   कप्तान रोहित शर्मा व्यक्तिगत कारणों से पहले टेस्ट में नहीं खेले...