November 25, 2024 7:35 PM

views 314

मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष और आईओसी सदस्य लॉर्ड सेबेस्टियन कोए से मुलाकात की

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष और आईओसी सदस्य लॉर्ड सेबेस्टियन कोए से मुलाकात की। श्री मांडविया ने कहा कि उन्होंने 2036 ओलंपिक और पैरालिंपिक की मेजबानी पर चर्चा की। उन्‍होंने देश में एथलेटिक्स के विकास पर भी चर्चा की।

November 25, 2024 7:32 PM

views 8

विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर ने रोम में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज रोम में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट से मुलाकात की। उन्होंने भारत-फ्रांस साझेदारी, भारत-प्रशांत, यूक्रेन और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।   डॉ. जयशंकर ने मेडिटेरेनियन डायलॉग्स कॉन्फ्रेंस-एमईडी के दौरान लेबनान के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बौ हबीब और क्रोएशि...

November 25, 2024 7:30 PM

views 10

बंगाल की खाड़ी के ऊपर 26 से 29 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की सम्‍भावना

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण 26 से 29 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है। दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में मंगलवार से शुक्रवार तक तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 नवंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तक भी मौसम ऐसा ...

November 25, 2024 7:43 PM

views 8

शिवराज सिंह चौहान ने नई चेतना के तीसरे चरण के अंतर्गत 14 राज्यों में दो सौ 27 जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई चेतना के तीसरे चरण के अंतर्गत  13 राज्यों में दो सौ 27 जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने सभी से देश में लिं...

November 25, 2024 7:41 PM

views 10

प्रसार भारती, रेलटेल और प्लेबॉक्स टीवी ने आपसी सहयोग के माध्यम से रेलवायर ब्रॉडबैंड पर स्वतंत्रता योजना शुरू करने का निर्णय लिया

प्रसार भारती, रेलटेल और प्लेबॉक्स टीवी ने आपसी सहयोग के माध्यम से रेलवायर ब्रॉडबैंड पर स्वतंत्रता योजना (फ्रिडम प्लान) शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी और रेलटेल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने आज नई दिल्ली में इस योजना की शुरूआत की।  ...

November 25, 2024 9:43 PM

views 29

भारत ग्लोबल फोरम मिडिल ईस्ट एण्ड अफ्रीकाः 2024 का दुबई में शुभारंभ

भारत ग्लोबल फोरम मिडिल ईस्ट एण्ड अफ्रीका 2024- आई.जी.एफ एम.ई. एण्ड ए. आज दुबई में शुरू हुआ। फोरम का विषय ‘असीमित क्षितिज’ है। इस दो दिवसीय फोरम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी, वित्त, स्थिरता और नवाचार सहित प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करना है। इसमें 200 से अधिक वक्ता और 1,000 प्रतिभागी शामिल हों...

November 25, 2024 7:23 PM

views 12

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन राज्‍य की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम से मुलाकात की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज राजभवन राज्‍य की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम से मुलाकात की। यह टीम संतोष ट्रॉफी 2024 के लिए चल रही 78वीं सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में खेल रही है। श्री सिन्हा ने ग्रुप चरण के दौरान उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई और शुभका...

November 25, 2024 7:22 PM

views 8

भारत के भावी विकास में सहकारी समितियां एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैंः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत के भावी विकास में सहकारी समितियां एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आई.सी.ए. वैश्विक सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि सहकारिता केवल एक मॉडल नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति की नींव है। श्री मोदी ने क...

November 25, 2024 6:34 PM

views 16

भारतीय रेडक्रास समिति ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान के तहत बागेश्वर जिले में धार्मिक स्थलों, पर्यटक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज भारतीय रेडक्रॉस समिति ने नीलेश्वर मंदिर, नंदी गार्डन, वृद्धा आश्रम और आश्रम पद्यति बालिका विद्यालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया।   स्वच्छता समिति के अ...

November 25, 2024 6:33 PM

views 15

यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

उत्तराखंड क्रांति दल- यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार का ऋषिकेश में नटराज चौक के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।   गौरतलब है कि त्रिवेंद्र सिंह पंवार उत्तराखंड राज्य ...