November 26, 2024 7:56 PM

views 33

घाना में 7 दिसंबर को राष्ट्रपति और 276 सांसदों के चुनाव के लिए होगा मतदान

घाना में सात दिसंबर को राष्ट्रपति और 276 सांसदों के चुनाव के लिए मतदान होगा। लेकिन इससे पहले दो दिसम्‍बर को कुछ विशेष वर्ग के मतदाताओं के लिए देश भर में 328 मतदान केन्‍द्रों पर मतदान की व्‍यवस्‍था की गई है। इन विशेष मतदाताओं में सुरक्षाकर्मी, मीडियाकर्मी और चुनाव ड्यूटी से संबंधित अधिकारी शामिल हैं ...

November 26, 2024 7:47 PM

views 23

लद्दाख में मनाया गया संविधान दिवस, संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

लद्दाख में विभिन्न विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और स्थानीय सरकारी निकायों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई। संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली गई और संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई।

November 26, 2024 6:23 PM

views 21

तमिलनाडु के चार दिवसीय दौरे पर जायेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से तमिलनाडु के चार दिवसीय दौरे पर जायेंगी। राष्ट्रपति कल रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगी। गुरुवार को राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन, उदगमंडलम में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और नीलगिरी जिले के आदिवासी समुदाय के प...

November 26, 2024 6:21 PM

views 27

दिल्ली विधानसभा में मनाई गई संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ

दिल्ली विधानसभा में आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रामनिवास गोयल ने विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान श्री गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में संविधान की उपयोगिता बताते हुए कहा की संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और नागरिकों क...

November 26, 2024 6:17 PM

views 38

दिल्ली के भारत मंडपम में जारी है 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन

दिल्ली के भारत मंडपम में 43वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-आईआईटीएफ का आयोजन जारी है। इस मेले की थीम विकसित भारत 2047 है। 14 दिवसीय यह मेला वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करता है। हमारे संवाददाता ने बताया कि यह देश के सबसे बड़े व्यापार आयोजनों में से एक है, ...

November 26, 2024 6:18 PM

views 14

अबू धाबी में शुरू हुआ पहला वैश्विक खाद्य सप्ताह

अबू धाबी में आज पहला वैश्विक खाद्य सप्ताह शुरू हुआ। यह आयोजन दुनियाभर में खाद्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक व्यापक मंच उपलब्‍ध कराता है। ए डी एन ई सी समूह और आबू धाबी के कृषि और खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम कृषि और जलवायु परिवर्तन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों से जुडे...

November 26, 2024 6:02 PM

views 21

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने देशवासियों को संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने आज संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। श्री सक्‍सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट के माध्‍यम से कहा कि संविधान सभी नागरिकों को एक राष्ट्र के रूप में जोड़ता है। उपराज्‍यपाल ने कहा कि इस अवसर पर सभी भारत के संविधान की भावना के प्रति...

November 26, 2024 6:00 PM

views 18

जम्मू-कश्मीर: विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस समारोह का किया नेतृत्व

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने आज जम्मू में विधानसभा परिसर के सेंट्रल हॉल में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान दिवस समारोह का नेतृत्व किया । इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि यह दिन हमारे देश की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने दोहराया कि इस दिन को म...

November 26, 2024 5:50 PM

views 17

मुंबई: नेहरू युवा केंद्र संगठन महाराष्ट्र और गोवा ने संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया साल भर चलने वाला कार्यक्रम

नेहरू युवा केंद्र संगठन, महाराष्ट्र और गोवा ने आज मुंबई में भारत के संविधान के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक ऐतिहासिक साल भर चलने वाला कार्यक्रम मनाया। ये समारोह अभियान की टैगलाइन हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान के तहत आयोजित किए गए और इसका उद्देश्य संविधान निर्माताओं के योगदान का सम्मान करते ह...

November 26, 2024 6:24 PM

views 21

एनआईए ने मणिपुर हिंसा से जुड़े तीन मामलों की जांच शुरू की

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में हुई मणिपुर हिंसा से जुड़े तीन मामलों की आज जांच शुरू की। गृह मंत्रालय द्वारा अपराधों की गंभीरता को देखते हुए मामले सौंपने का फैसला किए जाने के बाद एनआईए ने इन मामलों को फिर से दर्ज किया। 13 नवम्‍बर को भारतीय न्याय संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैरकानूनी गत...