November 26, 2024 9:15 PM

views 16

बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में फेंगल चक्रवात आने की आशंका व्‍यक्‍त की है। अगले दो दिनों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में अत्‍याधिक बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में 2 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी। चेन्नई, कुड्डालोर और नागापट्टिनम बंदरगाहों पर तूफान की चेता...

November 26, 2024 9:14 PM

views 16

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश का अनुमान: मौसम विभाग 

मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी कल रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान प...

November 26, 2024 9:12 PM

views 25

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: सोनू निगम ने अपनी आवाज में महान गायक मोहम्मद रफी के प्रतिष्ठित गीतों को प्रस्तुत कर दी श्रद्धांजलि

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शताब्दी सत्र आसमान से आया फरिश्ता: मोहम्मद रफी, द किंग ऑफ मेलोडी के गाने ने पंजिम के कला अकादमी में लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जहां सैकड़ों लोग के अलावा सोनू निगम, सुभाष घई, अनुराधा पौडवाल और शाहिद रफी के प्रसिद्ध पैनल को सुनने के लिए एकत्र हुए।  ...

November 26, 2024 9:06 PM

views 24

नई दिल्ली: केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी करेंगी बाल विवाह मुक्त भारत राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी कल नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय अभियान, बाल विवाह मुक्त भारत की शुरूआत करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। इस दौरान वे बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल का उद्धाटन करेंगीं। बाल विवाह की घटनाओं पर जागरूकता बढ़ाने के अभियान...

November 26, 2024 9:04 PM

views 24

भारत को 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का केंद्र सरकार का संकल्प: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत को 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का केंद्र सरकार का संकल्प है और इस अभियान में सहकारिता मंत्रालय अहम भूमिका निभाएगा। आज नई दिल्ली में राज्‍य सहकारी बैंकों के राष्‍ट्रीय परिसंघ के हीरक जयंती समारोह में श्री शाह ने कहा कि सरकार ऐस...

November 26, 2024 9:00 PM

views 21

मणिपुर: कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य में सभी शिक्षण संस्थान अनिश्चितकाल के लिए बंद, राज्य सरकार ने लिया फैसला

मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य में सभी शिक्षण संस्थानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का फैसला किया है। राज्य शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि मणिपुर घाटी के जिलों में केंद्रीय विद्यालयों सहित सभी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इस बीच, राज्य उच्च और तकनीकी श...

November 26, 2024 8:55 PM

views 23

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई गई दिल्ली मेट्रो की फिल्म पिलर्स ऑफ प्रोग्रेस: द एपिक स्टोरी ऑफ दिल्ली मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की फिल्म पिलर्स ऑफ प्रोग्रेस: द एपिक स्टोरी ऑफ दिल्ली मेट्रो गोवा में 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई गई। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि 30 मिनट की यह फिल्म गैर-फीचर फिल्म श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित भारतीय पैनोरमा में दिखाई गई। डीएमआरसी ने बताया कि यह फ...

November 26, 2024 8:50 PM

views 13

कारोबार के अंत में 106 अंक घटकर 80 हजार 4 पर बंद हुआ सेंसेक्‍स

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स कारोबार के अंत में 106 अंक घटकर 80 हजार चार पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी-50 सत्ताईस अंक कम होकर 24 हजार 194 दर्ज हुआ।   अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में एक डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे घटकर होकर 84 रुपये 33 पैसे बंद हुआ। सर्राफा बा...

November 26, 2024 8:24 PM

views 9

नागालैंड: मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने हॉर्नबिल फेस्टिवल से पहले किसामा में कई सुविधाओं का किया उद्घाटन

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने 25वें हॉर्नबिल फेस्टिवल से पहले किसामा में कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें कंट्री पार्टनर्स के लिए इंटरनेशनल मोरंग, हॉर्नबिल फेस्टिवल ऐप, सांस्कृतिक मंडलियों के लिए छात्रावास, हैंडलूम और क्राफ्ट पैवेलियन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, मेडिकल बूथ-कम-कैश वेंडिंग सुवि...

November 26, 2024 8:21 PM

views 19

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा- संविधान की मूल भावना के अनुरूप लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपनी सामाजिक और आर्थिक नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से लोकतांत्रिक सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।   मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय संविधान...