November 27, 2024 2:06 PM

views 16

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आज शाम तक चक्रवाती तूफान फेंगल में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरे दबाव का क्षेत्र आज शाम तक चक्रवाती तूफान फेंगल में बदलने की आशंका है। श्रीलंका के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र आज सुबह साढे आठ बजे त्रिंकोमाली के पूर्व में करीब 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था।

November 27, 2024 2:02 PM

views 16

सोशल मीडिया पर अश्‍लील सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए मौजूदा कानूनों को ओर अधिक सख्‍त बनाने की जरूरत: सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव

  सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि सोशल मीडिया पर अश्‍लील सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए मौजूदा कानूनों को ओर अधिक सख्‍त बनाने की जरूरत है। लोकसभा में पूरक प्रश्‍नों का उत्‍तर देते हुए श्री वैष्‍णव ने कहा कि सोशल मीडिया प्रेस की स्‍वतंत्रता का बहुत बड़ा माध्‍यम है लेकिन साथ ही सोश...

November 27, 2024 1:59 PM

views 19

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला

  सरकार ने आज लोकसभा को सूचित किया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला है। सदन में एक लिखित उत्तर में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री निमुबेन बंभानिया ने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए योजना को जारी रखने के लिए कोई सर्वेक्षण नह...

November 27, 2024 1:50 PM

views 176

केंद्र सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की

    केंद्र सरकार ने आज नई दिल्ली में 'बाल विवाह मुक्त भारत' राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अभियान की शुरुआत कर कहा कि सरकार ने 130 जिलों की पहचान की है जहां इस अभियान को मुख्य तौर पर चला...

November 27, 2024 1:38 PM

views 14

पाकिस्तान: मुख्य विपक्षी दल पीटीआई ने इस्लामाबाद में अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया

पाकिस्तान में मुख्य विपक्षी दल, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने आज राजधानी इस्लामाबाद में अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। यह फैसला दो दिन से जारी प्रदर्शनों में सरकार द्वारा कल रात पार्टी के सैकड़ों समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद किया गया। गृह मंत्रालय ने कहा कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इ...

November 27, 2024 1:24 PM

views 12

केरल के कोच्चि में कल से शुरू होगी भारतीय तटरक्षक की 11वीं समुद्री खोज और बचाव अभ्‍यास कार्यशाला

भारतीय तटरक्षक की 11वीं समुद्री खोज और बचाव अभ्‍यास कार्यशाला कल से केरल के कोच्चि में शुरू होगी। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह दो दिन की इस कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। कार्यशाला में क्षेत्रीय सहयोग के माध्‍यम से खोज और बचाव क्षमताएं बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा होगी। यह कार्यशाला आपात स्थितियों में खोज...

November 27, 2024 1:52 PM

views 10

दिल्ली के भारत मंडपम में जारी 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आज आखिरी दिन

दिल्ली के भारत मंडपम में जारी 43वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) का आज आखिरी दिन है। मेले की थीम विकसित भारत 2047 है। 14 दिवसीय यह मेला वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करता है। मेले को इस बार शानदार प्रतिक्रिया मिली जिसमें बड़ी संख्या में आगंतुक पहु...

November 27, 2024 1:05 PM

views 16

तटवर्ती क्षेत्रों के आसपास खनिज ब्लॉकों की नीलामी की पहली श्रृंखला की कल से शुरुआत करेगी सरकार

  सरकार, तटवर्ती क्षेत्रों के आसपास कल से खनिज ब्लॉकों की नीलामी की पहली श्रृंखला की शुरुआत करेगी। इस श्रृंखला में अरब सागर और अंडमान सागर में फैले 13 खनिज ब्लॉक शामिल हैं जिनमें रेत, चूना मिट्टी और पॉलीमेटेलिक नोड्यूल का मिश्रण है। ये खनिज बुनियादी ढांचे के विकास, उच्च तकनीक निर्माण और हरित ऊर्जा स...

November 27, 2024 12:59 PM

views 14

विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्‍थगित 

      संसद में एक प्रमुख कारोबारी समूह के खिलाफ रिश्‍वतखोरी के आरोपों सहित विभिन्‍न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही दिन भर के लिए स्‍थगित कर दी गई। राज्‍यसभा में पहले स्‍थगत के बाद सदन की कार्यवाही साढ़े 11 बजे शुरू हुई, तो कांग्रेस, वामपंथी दलों, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस,...

November 27, 2024 12:47 PM

views 9

जम्मू-कश्मीर में तीन दिन तक आर्द्र मौसम रहने की संभावना, हो सकती है बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में इस महीने के अंत में तीन दिन तक आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, विभिन्‍न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हमारे संवाददाता ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। 30 नवंबर की शाम से ऊंचे और विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और बर्...