November 28, 2024 5:18 PM

views 94

सरकार ने बताया, इजरायल में 32 हजार भारतीय श्रमिक, 12 हजार अक्टूबर 2023 के बाद पहुंचे

सरकार ने कहा है कि इजरायल में करीब 32 हजार भारतीय श्रमिक हैं। इनमें से करीब 12 हजार श्रमिक अक्टूबर 2023 के बाद पश्चिम एशियाई देश चले गए। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि पिछले साल नवंबर में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय रूपरेखा समझौते के तहत इस साल 6 हजार 3 सौ...

November 28, 2024 5:14 PM

views 13

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर संपर्क में हैं: भारत

भारत ने कहा है कि भारत और कनाडा अपने द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति को लेकर संपर्क में हैं। भारत का कहना है कि किसी भी स्‍थायी द्विपक्षीय संबंधों की पूर्व निर्धारित शर्ते, एक-दूसरे की चिंताओं, क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के प्रति सम्‍मान करना है। विदेश राज्‍यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज राज्‍यसभा ...

November 28, 2024 5:11 PM

views 27

इस वर्ष एक हजार फर्जी बम धमकी संदेश और कॉल प्राप्त हुए: नागरिक उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहोल

इस वर्ष लगभग एक हजार फर्जी बम धमकी संदेश और कॉल प्राप्त हुए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में करीब आठ गुना अधिक है। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि वर्ष 2023 में कुल 122 फर्जी बम धमकी के संदेश प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि इस साल ढाई सौ से ...

November 28, 2024 5:06 PM

views 13

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया, 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया

श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कहा कि असंगठित क्षेत्र के 30 करोड़ 40 लाख से अधिक श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है।     राज्‍यसभा में एक लिखित उत्‍तर में श्री मांडविया ने कहा कि यह देश के असंगठित श्रम को समर्थन देने संबंधी सरकार की प्रतिबद्धता और पहल के सामाजिक प्रभाव को रेखा...

November 28, 2024 5:03 PM

views 19

बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने इस्कॉन हिंसा से संबंधित मुद्दों में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

बांग्लादेश के उच्च न्यायालय ने आज इस्कॉन हिंसा से संबंधित मुद्दों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्‍यायालय ने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए हैं। न्यायमूर्ति फराह महबूब और न्यायमूर्ति देबाशीष रॉय चौधरी की पीठ ने सरकार की प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त किया और नागरिकों क...

November 28, 2024 4:59 PM

views 13

जुलाई में हुए आदान-प्रदान के तहत 211 भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की हिरासत में

पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि इस वर्ष जुलाई में दोनों देशों के बीच सूची के आदान-प्रदान के अनुसार 211 भारतीय मछुआरे उसकी हिरासत में हैं। राज्यसभा में एक लिखित उत्‍तर में विदेश राज्‍यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि इनमें से 139 मछुआरे गुजरात के हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय तटरक्षक जहाज और विमान...

November 28, 2024 4:56 PM

views 391

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश मुद्दे पर केंद्र सरकार को समर्थन देने की घोषणा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बांग्लादेश मुद्दे पर उनकी पार्टी केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने आज विधान सभा सत्र में बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर चिंता व्‍यक्‍त की और कहा कि अल्पसंख्यकों पर अत्याचार निंदनीय है। वक्फ (संशोधन) विधेयक पर सुश्री ममता ने क...

November 28, 2024 4:53 PM

views 12

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के सारस्वत ने ऊर्जा भंडारण सम्‍मेलन के उदघाटन सत्र को संबोधित किया

नीति आयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर वी के सारस्‍वत ने केंद्र के पंचामृत लक्ष्‍यों का उल्‍लेख किया है। उन्‍होंने कहा है कि सरकार इन लक्ष्‍यों को हासिल करने के लिए वचनबद्ध है। वे आज नई दिल्‍ली में  रूपरेखा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी को आकार देने संबंधी विषय पर आयोजित ऊर्जा भंडारण सम्‍मेलन के उदघाटन सत्...

November 28, 2024 4:43 PM

views 29

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर समर्थन जुटा रहा है: विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद-यूएनएससी के विस्तार के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के बीच समर्थन जुटाने के लिए भारत अन्य देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार विस्तारित संयुक्त राष्ट्र सुरक...

November 28, 2024 4:33 PM

views 20

पुद्दुचेरी में लोक निर्माण मंत्री लक्ष्मी नारायणन ने मछुआरों के लिए 310 करोड़ रुपये की परियोजना की घोषणा की

पुद्दुचेरी में लोक निर्माण मंत्री लक्ष्मी नारायणन ने मछुआरों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए 310 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करने की घोषणा की है। इस पहल में समुद्र तट के 28 किलोमीटर तक गोल पत्‍थर बिछाना शामिल है। इससे क्षेत्र के 18 मछली पकड़ने वाले गांवों को लाभ होगा।     मंत्री ने मछल...