December 1, 2024 12:35 PM

views 14

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि गौरवशाली संस्कृति और विरासत से समृद्ध नागालैंड भारत की विविधता का शानदार उदाहरण है। उन्होंने राज्य की समृद्धि की भी कामना की।

December 1, 2024 12:34 PM

views 23

चक्रवात फेंजल के कारण पुद्दुचेरी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 100 से अधिक लोगों को सेना के जवानों ने बाहर निकाला

चक्रवात फेंजल के कारण पुद्दुचेरी के बाढ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे 100 से अधिक लोगों को गैरिसन बटालियन सेना के जवानों ने बाहर निकाल लिया है। यह बचाव अभियान जिला प्रशासन के सेना से किये गये अनुरोध के बाद शुरू किया गया।   आज सुबह चेन्नई से मानवीय सहायता और आपदा राहत की एक टुकडी पुद्दुचेरी पहुँची...

December 1, 2024 12:28 PM

views 15

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागालैंड दिवस पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दी

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नागालैंड दिवस पर राज्‍य के लोगों को शुभकामनाएं दीं हैं। श्री धनखड़ ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस बात पर प्रकाश डाला कि नागालैंड का अछूता प्राकृतिक वैभव, जीवंत संस्कृति और प्रकृति के साथ गहरा सामंजस्य वास्तव में मनमोहक है।   उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ सुदृढ़ संबंध ...

December 1, 2024 12:26 PM

views 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नागालैंड के लोगों को उनके राज्य दिवस पर शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विरासत से संपन्न, खूबसूरत राज्य नागालैंड वीरता की भूमि भी है।   उन्होंने विभिन्न विकास मापदंडों में नागालैंड की प्रगति की...

December 1, 2024 11:05 AM

views 17

सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को आज इसके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीएसएफ का देश की रक्षा पंक्ति में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्‍होंने कहा कि यह बल साहस, समर्पण और असाधारण सेवा का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट...

December 1, 2024 10:47 AM

views 16

दून विश्वविद्यालय में आयोजित 19वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन संपन्न

उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की ओर से दून विश्वविद्यालय में आयोजित 19वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी सम्मेलन संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम ने वैज्ञानिक संवाद, अनुसंधान सहयोग और नवाचार के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। हर दिन पन्द्रह सौ से अधिक प्रतिभागिय...

December 1, 2024 9:17 AM

views 19

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान फेंजल के कारण तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान फेंजल के कारण आज तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया है। ये चक्रवात धीमी गति से पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे गहरे दबाव के कारण कमजोर होता जाएगा। विभाग ने कहा है कि अभी यह चक्रवात 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे गति के साथ तमिलनाडु और पुडुचेरी के उत्तरी तटीय इ...

December 1, 2024 9:13 AM

views 27

दक्षिण-मध्य रेलवे ने यात्रियों को स्वच्छ चादरें उपलब्ध कराने के लिए सात स्थानों पर मशीनीकृत लॉन्ड्री स्थापित की

दक्षिण-मध्य रेलवे ने यात्रियों को स्वच्छ चादरें उपलब्ध कराने के लिए आउटसोर्स सेवाओं के पूरक के रूप में सिकंदराबाद विभागीय लॉन्ड्री सहित सात स्थानों पर मशीनीकृत लॉन्ड्री स्थापित की हैं। इसकी क्षमता 2 टन और काचीगुडा बूट लॉन्ड्री की क्षमता 12 टन प्रतिदिन है।   एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है ...

December 1, 2024 9:09 AM

views 12

तेलंगाना: कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए भाजपा बना रही सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की योजना

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी राज्य में 6 दिसंबर को एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की योजना बना रही है। केंद्रीय मंत्री और राज्य भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कल शाम यह बात कही।   उन्होंने कहा कि कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है क्योंकि राज्य स...

December 1, 2024 9:07 AM

views 24

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले महीने शुरू होने वाले महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से राज्य में महत्वपूर्ण सड़क अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 63.17 किलोमीटर लंबे रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने, चा...