December 2, 2024 1:48 PM

views 17

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद के कामकाज में रूकावट डालने के लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद के कामकाज में रूकावट डालने के लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। संसद के बाहर आज संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर लोकतंत्र में विश्वास न रखने का आरोप लगाया। श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि संसद की कार्यवाही में इस प्रकार व्‍यवधान डालन...

December 2, 2024 1:44 PM

views 30

आगामी दस वर्षों में भारतीय नौसेना में 96 जहाज और पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी: नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने कहा है कि आगामी दस वर्षों में भारतीय नौसेना में 96 जहाज और पनडुब्बियां शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष तक हर महीने एक जहाज शामिल किया जाएगा। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने आज नई दिल्‍ली में बताया कि 62 जहाज और एक पनडुब्बी निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि...

December 2, 2024 1:41 PM

views 22

मालदीव में: डॉलर की कमी के कारण भारतीय प्रवासियों को स्‍वदेश पैसा भेजने में हो रही कठिनाई

मालदीव में काम करने वाले भारतीय प्रवासियों को वहां चल रही डॉलर की लगातार कमी के कारण स्‍वदेश पैसा भेजने में कठिनाई हो रही है। मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने मालदीव की मुद्रा रूफिया में वेतन पाने वालों के लिए डॉलर की उपलब्धता सीमित कर दी है। डॉक्टरों और शिक्षकों सहित भारतीय पेशेवर इस फैसले से सबसे अधिक ...

December 2, 2024 1:38 PM

views 20

देश की कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से पिछले आठ महीनों में कुल कोयला उत्पादन 11 करोड़ 20 लाख टन से अधिक

पिछले आठ महीनों के दौरान देश की कैप्टिव और वाणिज्यिक खदानों से कुल कोयला उत्पादन 11 करोड़ 20 लाख टन से अधिक हो गया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 35 प्रतिशत अधिक है। कोयला मंत्रालय ने कहा कि नवंबर में इन खदानों से कुल एक करोड 70 लाख टन कोयले का उत्‍पादन हुआ। मंत्रालय के अनुसार कोयला...

December 2, 2024 1:42 PM

views 20

आज राज्‍य विधानसभा के छह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने आज राज्‍य विधानसभा के छह नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी विधानसभा में उपस्थित थीं। राज्य में हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में यह विधायक निर्वाचित हुए थे। ये सभी विधायक तृणमूल कांग्रेस के हैं।

December 2, 2024 1:36 PM

views 67

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना

नेपाल के प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली आज चीन की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बीजिंग के लिए रवाना हो गए हैं। वे चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ओली बीजिंग में चीन के राष्ट्रपति षी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ओली वहां के प्रधानमंत्री ली किय...

December 2, 2024 1:34 PM

views 17

नरेन्‍द्र मोदी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सस्ता और सुलभ बना रही है: केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सस्ता और सुलभ बना रही है। आज नई दिल्ली में उन्‍होंने मीडिया को बताया कि देश में वर्ष 2014 में 387 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन एक दशक में इनकी संख्या दोगुनी होकर 780 हो गई है। उन्होंने कहा कि आयुष्‍मान प्र...

December 2, 2024 1:28 PM

views 29

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने बेटे हंटर बाइडन के लिए राष्ट्रपति क्षमादान जारी किया

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने बेटे हंटर बाइडन के लिए राष्ट्रपति क्षमादान जारी किया है। हंटर बाइडन को कर अपराधों, अवैध हाथियार रखने और बंदूक संबंधी मामले पर गलतबयानी करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था।   राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने एक आधिकारिक बयान में अपने इस फैसले का बचाव किया है। उन्‍होंने ...

December 2, 2024 1:26 PM

views 18

प्रदेश में सर्दी का दौर जारी, भोपाल और उज्जैन में कल रहा कोल्ड-डे

प्रदेश में सर्दी का दौर जारी। भोपाल, उज्जैन में कल कोल्ड-डे रहा। भोपाल में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। प्रदेश में 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। शाजापुर में शीतलहर चल रही है। यहां तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में अ...

December 2, 2024 1:25 PM

views 51

भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज समापन

भोपाल के ईंटखेड़ी में आयोजित मुस्लिम समाज के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन 77वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज समापन दुआ ए खास के साथ होगा। इसके लिए सुबह 9 बजे का वक्त तय किया गया। इज्तिमा प्रबंधन ने बताया कि दुआ के बाद इज्तिमा से करीब 2 हजार जमातें देशभर के लिए निकलेंगी। इसके पहले कल तीसरे दिन देर शाम उलेमाओं...