December 6, 2024 10:51 AM

views 43

मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा

प्रदेश में 11 दिसंबर को गीता जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जायेगा। उज्जैन में 8 से 12 दिसंबर तक कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में महोत्सव होगा। भोपाल में 11 दिसंबर को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा। इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में सांस्कृतिक संध्या होगी। जिला मुख्यालयों में...

December 6, 2024 10:50 AM

views 29

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल का दौरा किया

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कल देर रात भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल का दौरा किया। और रोगियों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्थिक रूप से कमजोर सीधी जिले की श्रीमती तारा पांडे के ...

December 6, 2024 10:48 AM

views 14

नर्मदापुरम में कल होने वाले रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए तैयारियां पूरी

नर्मदापुरम में कल होने वाले रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव के लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक विशाल सिंह चौहान ने कल कॉन्क्लेव की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इससे नर्मदापुरम संभाग का औद्योगिक परिदृश्य बदलेगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संभाग में निवेश के अवसर पैदा करना ...

December 6, 2024 10:45 AM

views 20

मध्य प्रदेश: 8 से 10 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 8 से 10 दिसंबर तक प्रदेश के 16 जिलों में पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। इनमें भिण्ड, भोपाल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा शामिल है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त नागरिकों से आह...

December 6, 2024 10:38 AM

views 12

प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना से चमोली जिले में 574 व्यापारियों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना फुटपाथ विक्रेताओं के लिए सहारा बन रही है। चमोली जिले में नगर पालिका और पंचायतों की ओर से योजना के तहत वर्तमान तक 574 व्यापारियों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे व्यापारियों की आय में वृद्धि हो रही है। वहीं जिले में बैंक स्तर पर 64 आवेदन गतिमान ...

December 6, 2024 10:34 AM

views 16

हरिद्वार नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करने के साथ ही इसे रीसाइकिल करके विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल कर रहा है

हरिद्वार नगर निगम शहर को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को एकत्रित करने के साथ ही इसे रीसाइकिल करके विभिन्न तरीकों से इस्तेमाल भी कर रहा है। प्लास्टिक और वेस्ट मैटेरियल से सुंदर वेस्ट टू वंडर पार्क बनाया है, जिसमें साइकिल के पुराने रिम, टायर और टीन आदि से...

December 6, 2024 10:32 AM

views 14

चमोली जिले में नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए 62 लाख रुपए की दस योजनाएं मंजूर

चमोली जिले में नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए लगभग 62 लाख रुपए की लागत की दस योजनाओं को मंजूरी दी गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने स्प्रिंग एवं रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (सारा) की बैठक में जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की के दौरान यह स्वीकृति दी। उन्...

December 6, 2024 10:30 AM

views 18

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ आग्रह के अनुपालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने कार्यवाही शुरू की

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले पर्यटकों से किए गए नौ आग्रह के अनुपालन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिवो, सचिवो, प्रभारी सचिवो और सभी जिलाधिक...

December 6, 2024 10:28 AM

views 13

उत्तराखंड सरकार ने सितंबर माह से अब तक उपभोक्ताओं को बिजली दरों में 15 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी

उत्तराखंड के हिमाच्छादित व अन्य क्षेत्रों में सितंबर माह से अब तक लगभग पांच लाख घरेलू उपभोक्ताओं को यू॰पी॰सी॰एल ने बिजली दरों में पन्द्रह करोड़ रुपए की सब्सिडी दी है। यू॰पी॰सी॰एल ने राज्य के ऐसे घरेलू उपभोक्ता, जिनका हिमाच्छादित क्षेत्रों में मासिक विद्युत उपभोग 200 यूनिट और अन्य क्षेत्रों में 100 यू...

December 6, 2024 10:25 AM

views 28

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा – पहाड़ी जिलों के मुख्यालयों में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि पहाड़ी जिलों के मुख्यालयों में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इस मुद्दे को भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे के दौरान उनके समक्ष रखा जाएगा। इस दिशा में अधिकारियों को तैयारी के निर्देश भी दिए गए हैं। देहरादून के रायपुर स्थि...