December 8, 2024 1:29 PM

views 27

उत्तराखंड में आज से शीतकालीन चार धाम यात्रा की शुरूआत

उत्तराखंड में आज से शीतकालीन चार धाम यात्रा की शुरूआत हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रूद्रप्रयाग स्थित ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से इसका शुभारम्भ करेंगे।   कल शाम रूद्रप्रयाग जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को शीतकालीन चा...

December 8, 2024 1:24 PM

views 17

अमरीका, बहरीन और ब्रिटेन ने व्यापक सुरक्षा एकीकरण और समृद्धि समझौते के माध्यम से की रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की घोषणा

पश्चिम एशियाई सुरक्षा सहयोग से जुड़े एक प्रमुख- घटनाक्रम में अमरीका, बहरीन और ब्रिटेन ने व्यापक सुरक्षा एकीकरण और समृद्धि समझौते (सी-एस आई पी ए) के माध्यम से अपनी रणनीतिक साझेदारी के विस्तार की घोषणा की है। शुरू में अमरीका और बहरीन के बीच 2023 में हुए इस समझौते में ब्रिटेन का प्रवेश मौजूदा सुरक्षा ढ...

December 8, 2024 1:23 PM

views 17

यूपीआई ने वित्तीय समावेशन को बढ़ाने और समान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सफलता प्राप्त की

भारत के यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने वित्तीय समावेशन को बढ़ाने और समान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में सफलता प्राप्त की है। भारतीय प्रबन्धन संस्थान और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के एक अध्ययन के अनुसार, यूपीआई ने वंचित समूहों को औपचारिक ऋण तक पहुँचने में सक्षम बनाया है।   ‘ओपन बैंकिंग और डि...

December 8, 2024 1:14 PM

views 15

जम्‍मू-कश्‍मीर में दर्ज की गई इस मौसम की सबसे ठंडी रात

जम्‍मू-कश्‍मीर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। पूरी कश्‍मीर घाटी में न्‍यूनतम तापमान बेहतर हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक हल्‍की वर्षा और हिमपात का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि दक्षिण कश्‍मीर में शोपियां जिला सबसे ठंडा स्‍थान रहा। कल यहां तापमान शून्‍य स...

December 8, 2024 1:09 PM

views 19

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तरी कमान मुख्यालय में की सेना, वायु सेना और नौसेना की त्रि-सेवा बैठक की अध्यक्षता

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कल उधमपुर में उत्तरी कमान मुख्यालय में सेना, वायु सेना और नौसेना की त्रि-सेवा बैठक की अध्यक्षता की। हमारे आकाशवाणी जम्मू संवाददाता ने बताया है कि सेना प्रमुख को जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में सेना, वायु सेना, नौस...

December 8, 2024 12:42 PM

views 13

भारतीय वायु सेना की पश्चिमी कमान के कमांडरों का दो दिवसीय सम्‍मेलन कल नई दिल्‍ली में होगा आयोजित

भारतीय वायु सेना की पश्चिमी कमान के कमांडरों का दो दिन का सम्‍मेलन कल नई दिल्‍ली में सम्‍पन्‍न हो गया। सम्‍मेलन के दौरान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने पश्चिमी कमान के कमांडरों के साथ चर्चा की और युद्ध तथा बहु-क्षेत्रीय युद्ध कौशल में जीत हासिल करने की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए प्...

December 8, 2024 12:46 PM

views 18

सीरिया: विद्रोहियों के राजधानी में दाखिल होने की घोषणा के बाद राष्‍ट्रपति बशर-अल-असद ने छोड़ा दमिश्‍क

सीरिया में विद्रोही बलों ने राजधानी दमिश्‍क पर नियंत्रण करने का दावा किया है। सरकारी बलों से उन्‍हें किसी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। मीडिया की खबरों में बताया गया है कि 24 वर्ष तक सीरिया में शासन करने के बाद राष्‍ट्रपति बशर-अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं। राष्‍ट्रपति असद विमान के जरिए किसी अज्ञ...

December 8, 2024 11:11 AM

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल जाएंगे राजस्‍थान और हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल राजस्‍थान और हरियाणा जाएंगे। राजस्‍थान में प्रधानमंत्री जयपुर प्रदर्शनी और सम्‍मेलन केन्‍द्र में राइजिंग राजस्‍थान ग्‍लोबल समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे वहां मौजूद लोगों को सम्‍बोधित भी करेंगे।   दोपहर में प्रधानमंत्री पानीपत में बीमा सखी योजना की शुर...

December 8, 2024 8:58 AM

views 16

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड ,सिक्किम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में कल तक ऐसी ही स्थित‍ि बनी रहेगी।   विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले द...

December 8, 2024 8:32 AM

views 18

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में आ गयी है। आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 263 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी के कुछ क्षेत्रों में एक्‍यूआई 300 का आंकड़ा पार कर गया है।   शादीपुर में एक्‍यूआई 344, आनंद विहार में 338, जहांगीर प...