December 8, 2024 5:10 PM

views 21

महाराष्‍ट्र में विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन अस्‍थायी अध्‍यक्ष कालिदास कोलम्‍बकर ने शेष विधायकों को शपथ दिलाई

महाराष्‍ट्र में विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन अस्‍थायी अध्‍यक्ष कालिदास कोलम्‍बकर ने शेष विधायकों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले विधायकों में--महाराष्‍ट्र भाजपा अध्‍यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, मंगल प्रभात लोढा, राधाकृष्‍णा विखे पाटिल और अब्‍दुल सत्‍तार शामिल थे।     शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्‍कार का ...

December 8, 2024 5:07 PM

views 17

केंद्रीय अधिकारियों का एक दल आज चक्रवात फेंजल से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पुद्दुचेरी पहुंचा

संयुक्‍त सचिव राजेश गुप्‍ता के नेतृत्‍व में केंद्रीय अधिकारियों का एक दल आज चक्रवात फेंजल से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पुद्दुचेरी पहुंचा। इस दल ने विद्युत उप-केंद्र मूलोडाई का दौरा किया, जहां तेज वर्षा और तूफान से पानी भर जाने के कारण भारी नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय दल ने स्‍थनीय अधिकारियों के...

December 8, 2024 5:04 PM

views 30

पंजाब में पांच नगर निगमों और 598 वार्डों के नगर परिषदों या नगर पंचायतों के लिए 21 दिसम्बर को मतदान होगा

पंजाब में पांच नगर निगमों और 598 वार्डों के नगर परिषदों या नगर पंचायतों के लिए 21 दिसम्बर को मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। मतदान के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जाएगा।     पंजाब राज्य चुनाव आयोग राज कमल चौधरी ने बताया कि 3 ह...

December 8, 2024 4:10 PM

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेहतर संचार, डिजिटल समावेशन और बुनियादी ढाचे में निवेश के माध्‍यम से पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में हुई प्रगति की सराहना की है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेहतर संचार, डिजिटल समावेशन और बुनियादी ढाचे में निवेश के माध्‍यम से पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में हुई प्रगति की सराहना की है। श्री मोदी केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के एक आलेख के बारे में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया साझा कर रहे थे। इस आलेख का विशेष है विकसित भारत...

December 8, 2024 1:52 PM

views 16

फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश और मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच खेली जाएगी 11वीं बाजी

सिंगापुर में फिडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में आज, भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश और मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन के बीच 11वीं बाजी खेली जाएगी। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा।   इससे पहले कल, 10वीं बाजी में डी गुकेश और डिंग लिरेन लगातार सातवीं बार बराबरी पर रहे। 25 लाख अमर...

December 8, 2024 1:49 PM

views 11

सीरिया: विद्रोही बलों ने 24 वर्षों से चल रहे शासन का अंत करते हुए दमिश्‍क पर जमाया कब्‍जा

सीरिया में एक महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम में विद्रोही बलों ने चौबीस वर्षों से चल रहे शासन का अंत करते हुए दमिश्‍क पर कब्‍जा कर लिया है। राष्‍ट्रपति बशर-अल-असद के आज देश छोड़कर भागने की खबर है। विद्रोहियों ने दो सप्‍ताह से भी कम समय में चार प्रमुख शहरों पर कब्‍जा कर लिया है।इज़राइल ने सीरिया के आंतरिक मामल...

December 8, 2024 1:48 PM

views 11

राजनयिक दौरे पर दोहा में वार्ताओं के बाद मनामा संवाद में भाग लेंगे विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर अपने राजनयिक दौरे पर दोहा में वार्ताओं के बाद मनामा संवाद में भाग लेंगे। हमारे संवाददाता के अनुसार आतंकवाद रोधी रणनीतियों से लेकर क्षेत्रीय संघर्षों जैसे जटिल सुरक्षा मुद्दों के राजनयिक समाधान के लिए मनामा संवाद एक महत्‍वपूर्ण मंच है।

December 8, 2024 1:47 PM

views 13

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंची

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में आ गयी है। आज दोपहर एक बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्‍यूआई 284 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी के कुछ क्षेत्रों में एक्‍यूआई 300 का आंकड़ा पार कर गया है।   शादीपुर में 364, आनंद विहार में 360, जहांगीर पु...

December 8, 2024 1:46 PM

views 23

सीमा सुरक्षा बल वीरता, शौर्य और बलिदान के दम पर छह दशकों से देश की सीमा सुरक्षा की प्रथम पंक्ति को मजबूत करने में कार्यरत: गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमा सुरक्षा बल वीरता, शौर्य और बलिदान के दम पर छह दशकों से देश की सीमा सुरक्षा की प्रथम पंक्ति को मजबूत करने में कार्यरत है। जोधपुर में आज सीमा सुरक्षा बल के 60वें स्‍थापना दिवस को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि 1965 से देश की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं को सुरक्षि...

December 8, 2024 1:44 PM

views 15

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में अगले 24 घंटे में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के पूर्वी हिस्से के जिलों में अगले 24 घंटे में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जबलपुर समेत 13 जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, कटनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, ...