December 12, 2024 8:12 AM

views 50

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलकूद-2025 लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग चरणों में होंगे

खेलो इंडिया शीतकालीन खेलकूद-2025 लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग चरणों में होंगे। आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसी बर्फ पर खेली जाने वाली प्रतियोगिताएं केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 23 से 27 जनवरी तक आयोजित होंगी। जबकि जम्मू और कश्मीर में 22 से 25 जनवरी तक अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग, स्की ...

December 12, 2024 8:02 AM

views 16

केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक लागू गेहूं भंडारण की सीमा को संशोधित करने का लिया निर्णय

  समग्र खाद्य सुरक्षा का प्रबंधन करने और जमाखोरी रोकने के लिए, केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में व्यापारियों, थोक और खुदरा विक्रेताओं के लिए गेहूं के भंडारण की सीमा घटा दी है। व्यापारियों और थोक विक्रेताओं के लिए गेहूं की भंडारण सीमा 2,000 मीट्रिक टन से घटाकर 1,000 मीट्रिक टन कर दी ...

December 12, 2024 8:01 AM

views 5

नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास 22वें दिव्य कला मेले का आयोजन

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग आज से नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट के पास 22वें दिव्य कला मेले का आयोजन कर रहा है। इसमें पूरे भारत के दिव्यांग कारीगरों, उद्यमियों और कलाकारों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता की भावना को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में...

December 12, 2024 7:57 AM

views 28

भारत के बैंकिंग क्षेत्र, विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में उल्लेखनीय बदलाव देखा है: निर्मला सीतारामन

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत के बैंकिंग क्षेत्र, विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में एक उल्लेखनीय बदलाव देखा है। उन्होंने धोखेबाजों द्वारा धन के असीमित स्रोत के रूप में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का इस्तेमाल करने के कांग्र...

December 12, 2024 7:49 AM

views 29

भारत महिला जूनियर एशिया कप में आज भारत का मुकाबला थाईलैंड से

हॉकी में, भारत आज मस्कत में खेले जा रहे महिला जूनियर एशिया कप के अपने चौथे और अंतिम लीग मैच में थाईलैंड से भिड़ेगा। कल, भारत को अपने तीसरे मैच में चीन से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ, चीन नौ अंकों के साथ पूल-ए में शीर्ष पर है, जिससे सेमीफाइनल में उसकी जगह पक्की हो गई, जबकि भारत छह अं...

December 12, 2024 7:43 AM

views 35

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर यूएई के उप प्रधानमंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान के साथ करेंगे रणनीतिक वार्ता

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान के साथ रणनीतिक वार्ता करेंगे। वे दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। श्री नहयान चौथी रणनीतिक वार्ता और 15वीं भारत-यूएई संयुक्‍त आयोग की बैठक में भा...

December 11, 2024 9:20 PM

views 22

अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति की संभावना व्‍यक्‍त की है। इस महीने की 14 तारीख तक उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, असम, मेघालय, नागा...

December 11, 2024 9:14 PM

views 24

2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन ‘भारत अंतरिक्ष स्टेशन’ होगा- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज कहा कि 2035 तक भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन 'भारत अंतरिक्ष स्टेशन' होगा, जबकि वर्ष 2040 तक कोई भारतीय चांद पर उतरेगा। आज नई दिल्ली में 'सभी विज्ञान मंत्रालयों की उपलब्धियों' पर आयोजित एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने...

December 11, 2024 9:12 PM

views 19

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने आज पंजाब और हरियाणा के कई स्‍थानों पर तलाशी ली

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण ने आज पंजाब और हरियाणा के कई स्‍थानों पर तलाशी ली। यह तलाशी प्रतिबंधित खालिस्तान आतंकवादी बल (केटीएफ) संगठन के खिलाफ गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ मामले में की गई, जिसमें कनाडा में रहने वाला अर्श डाला भी शामिल है। पंजाब के भटिंडा, मुक्तसर साहिब, मोगा, फिरोजपुर, संगरूर और मनसा तथ...

December 11, 2024 8:49 PM

views 14

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर जोर दिया

हरियाणा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज करनाल और कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है।     उन्होंने कहा कि संविधान में संशोधन करके सभी विधानसभा और लोकसभा चुनाव ...