December 12, 2024 12:04 PM

views 11

श्रीलंका की प्रमुख विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेगया ने स्पीकर अशोक रणवाला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का दिया संकेत

श्रीलंका की प्रमुख विपक्षी पार्टी समागी जन बालवेगया ने स्पीकर अशोक रणवाला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का संकेत दिया है। एसजेबी सांसद अजित पी. परेरा ने एक स्थानीय समाचार पत्र को बताया कि पार्टी एसजेबी संसदीय समूह आज इस मामले पर विचार-विमर्श करने के लिए बैठक करेगा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ...

December 12, 2024 11:50 AM

views 10

एक कमरे में चलने वाले प्ले स्कूल पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉक्‍टर बलजीत कौर ने कहा है कि एक कमरे में चलने वाले प्ले स्कूल पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में तीन से छह वर्ष के बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्‍यान रखा जाएगा। डॉक्‍टर कौर ने स्पष्ट रूप से कहा कि सीसीटीवी कैमरों के अलावा, बच्...

December 12, 2024 11:49 AM

views 11

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेताओं से अमरीका स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ उनके कथित संबंधों पर उठाया सवाल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कांग्रेस नेताओं से अमरीका स्थित जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ उनके कथित संबंधों पर सवाल उठाया। संसद भवन परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कांग्रेस को इस मुद्दे पर सफाई देनी चाहिए और अपने नेता की जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ कथित सांठगांठ के ...

December 12, 2024 11:50 AM

views 16

खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तारीखों का ऐलान

खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तारीखों का ऐलान हो गया है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख अगले वर्ष 23 से 27 जनवरी तक आइस हॉकी और आइस-स्केटिंग की मेजबानी करेगा। यह दूसरा वर्ष होगा जब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के एक हिस्से की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2024 के संस्करण की जम्मू-क...

December 12, 2024 11:44 AM

views 7

विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने संसद परिसर में रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने आज संसद परिसर में एक प्रमुख भारतीय व्यापारिक समूह के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहे थे। कांग्रेस, वामपंथी और अन्य लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

December 12, 2024 2:00 PM

views 38

जल जीवन मिशन योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज जल जीवन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना ने विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने दरवाजे पर स्वच्छ पानी के साथ, महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान ...

December 12, 2024 10:27 AM

views 49

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अलीराजपुर के प्रवास पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अलीराजपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव छकतला में सोंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन कर जिले को सौगात देंगे। 17 सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के माध्यम से जिले के 169 ग्रामों की 55 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिं...

December 12, 2024 10:27 AM

views 22

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव उज्जैन में गीता जयंती के अवसर पर, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डा मोहन यादव कल उज्जैन में गीता जयंती के अवसर पर, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जहां-जहां चरण पड़े हैं, "श्रीकृष्ण पाथेय" बनाकर उन सभी स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। गीता जयंती पर कल प...

December 12, 2024 10:27 AM

views 17

प्रदेश में 3 दिन से कड़ाके की ठंड, प्रदेश के 33 जिलों में शीतलहर जारी

प्रदेश में 3 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज भी प्रदेश के 33 जिलों में शीतलहर  चलेंगी। इनमें से भोपाल, इंदौर समेत 21 जिलों में कोल्ड डे रहेगा। बढ़ती ठंड के चलते भोपाल और इंदौर में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। मौसम विभाग ने इंदौर और राजगढ़ में कोल्ड डे और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोप...

December 12, 2024 10:27 AM

views 20

रेल प्रशासन ने सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या में किया विस्तार

रेल प्रशासन ने सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलगाड़ियों में द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या में विस्तार किया है। इससे सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल की  14 जोड़ी ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच...