December 13, 2024 1:30 PM

views 30

राष्ट्रीय खेलों के दौरान हल्द्वानी में आयोजित होने वाली तैराकी प्रतियोगिता के लिए बनाया जा रहा है ऑल वेदर पूल

हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। 38वें राष्ट्रीय खेलों में गौलापार स्टेडियम में फुटबॉल, खो-खो, तैराकी, मॉडर्न ट्रायथलॉन, तलवारबाजी आदि खेलों का आयोजन प्रस्तावित है। कोच पूनम सिरौला ने बताया कि सर्दियों में तैराकी प्रतियोगिता होने की वजह से ऑल वेदर पूल बनाया जाना है।...

December 13, 2024 1:29 PM

views 18

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पवेलियन मैदान में लॉन बॉल कैंप का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पवेलियन मैदान में चल रहे लॉन बॉल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खुद भी लॉन बॉल खेलकर खिलाड़ियों को प्रेरित किया और आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं...

December 13, 2024 1:28 PM

views 34

उत्तराखंड में सभी दिव्यांगजनों को विशेष कैम्पों के माध्यम से निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे

राज्य में सभी दिव्यांगजनों को अगले वर्ष के विश्व दिव्यांग दिवस तक विशेष कैम्पों के माध्यम से निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व में की गई इन घोषणाओं की स्वीकृति ...

December 13, 2024 1:28 PM

views 29

उत्तराखंड की जीएसडीपी बढ़ाने के लिए सभी विभागों को अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के अनुसार तेजी से कार्य करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त उत्तराखंड 2025 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 2027 तक राज्य की जीएसडीपी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी विभागों को अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं के अनुसार तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत...

December 13, 2024 1:27 PM

views 22

उत्तराखंड सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के पहले आठ महीनों में 650 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया

उत्तराखंड सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के पहले आठ महीनों में 650 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग सौ प्रतिशत अधिक है। राजस्व बढ़ने का मुख्य कारण खनिज विभाग में पारदर्शिता बताया जा रहा है, जिसके तहत अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम के लिए कई उपाय किए गए हैं।

December 13, 2024 1:22 PM

views 20

लोकसभा में आज हुई भारतीय संविधान के 75 वर्ष की शानदार यात्रा पर विशेष चर्चा की शुरूआत

लोकसभा में आज भारतीय संविधान के 75 वर्ष की शानदार यात्रा पर विशेष चर्चा शुरू हुई। चर्चा शुरू करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को स्‍पर्श करते हुए राष्‍ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्‍त्र किया। उन्‍होंने कहा कि संविध...

December 13, 2024 1:20 PM

views 17

दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान उपराष्ट्रपति ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय में भू-विज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन और श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

December 13, 2024 1:16 PM

views 15

बांग्‍लादेश अपने हित में ऐसे उपाय करेगा कि अल्‍पसंख्‍यक वहां सुरक्षित रहें: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आशा व्‍यक्‍त की है कि बांग्‍लादेश अपने हित में ऐसे उपाय करेगा कि अल्‍पसंख्‍यक वहां सुरक्षित रहें। आज लोकसभा में पूरक प्रश्‍न के उत्तर में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यकों पर अनेक हमले चिंता का विषय है और भारत ने बांग्‍लादेश के अधिकारियों का...

December 13, 2024 1:14 PM

views 31

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत

छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादियों की मौत हो गई। बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और जिला रिजर्व गार्ड-डीआरजी की संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर थी। इस दौरान नेंद्रा के जंगल में मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो माओवादियों की म...

December 13, 2024 1:13 PM

views 17

लद्दाख: शीतकालीन पर्यटन और खेलों को बढ़ावा देने के लिए एलएसएसए की टीम ने नामसुरू में स्की ढलान का निरीक्षण किया

लद्दाख में, शीतकालीन पर्यटन और खेलों को बढ़ावा देने के कदम में वरिष्ठ स्की कोच सैयद शम्सुद्दीन के नेतृत्व में लद्दाख स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन-एलएसएसए की टीम ने पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक रहमतुल्लाह के साथ नामसुरू में स्की ढलान का निरीक्षण किया।     टीम ने स्कीइंग गतिविधियों के लिए ढलान को उपयुक...