November 28, 2024 9:21 AM November 28, 2024 9:21 AM

views 5

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय नई तकनीकों और शोध के माध्यम से किसानों को सशक्त बना रहा है: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कृषि क्षेत्र में पंतनगर विश्वविद्यालय के योगदानों की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान नई तकनीकों और शोध के माध्यम से किसानों को सशक्त बना रहा है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल...

November 28, 2024 9:19 AM November 28, 2024 9:19 AM

views 9

केंद्र ने उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं और पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 167 करोड़ रुपये किए स्वीकृत

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने विशेष सहायता योजना के तहत उत्तराखंड के लिए 167 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। यह राशि राज्य में विकास परियोजनाओं और पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्रालय का आभार व्यक्त...

November 28, 2024 8:16 AM November 28, 2024 8:16 AM

views 6

हैदराबाद मेट्रो में पिछले सात वर्ष में 63 करोड़ 40 लाख से अधिक लोगों ने की यात्रा

हैदराबाद मेट्रो में पिछले सात वर्ष में 63 करोड़ 40 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की है। इसका उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में किया था। हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना तीन कॉरिडोर में चल रही है। यह रेल 69 किलोमीटर में फैले 57 स्टेशनों को जोड़ती है।

November 28, 2024 8:13 AM November 28, 2024 8:13 AM

views 7

बिहार: पटना में राष्ट्रीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन

बिहार की राजधानी पटना में ज्ञान भवन सभागार में, आज राष्ट्रीय डाक प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इसमें 153 डाक टिकट संग्रहकर्ता करीब 20 हजार डाक टिकटों का प्रदर्शन करेंगे। बिहार की डाक संस्कृति के समृद्ध इतिहास पर आधारित तीन दिन की इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे।

November 28, 2024 8:10 AM November 28, 2024 8:10 AM

views 16

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव अगले 12 घंटों में फेंगल तूफ़ान में बदल जाएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव अगले 12 घंटों में फेंगल नामक तूफ़ान में बदल जाएगा। शनिवार सुबह कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तरी तमिलनाडु-पुद्दुचेरी तटों को पार कर जाएगा।

November 28, 2024 8:01 AM November 28, 2024 8:01 AM

views 6

55वां भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन समारोह आज

55वां भारतीय अंतरराष्‍ट्रीय फिल्म समारोह आज संपन्न हो रहा है। आज इस समारोह के अंतिम दिन फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी एक सत्र को संबोधित करेंगे। सत्र का विषय है-- सिनेमा में रचनात्मक भविष्य के लिए युवाओं का सशक्तिकरण। बाद में, श्री सिप्पी मोहित सोनी के साथ उत्‍कृष्‍टता के लिए जुनून विषय पर रमेश सिप्पी ...

November 28, 2024 7:56 AM November 28, 2024 7:56 AM

views 6

सोशल मीडिया की अश्‍लील सामग्री पर अंकुश के लिए मौजूदा क़ानूनों को और अधिक सख़्त बनाए जाने की ज़रूरत है: अश्विनी वैष्‍णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि सोशल मीडिया की अश्‍लील सामग्री पर अंकुश के लिए मौजूदा क़ानूनों को और अधिक सख़्त बनाए जाने की ज़रूरत है। श्री वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि सोशल मीडिया प्रेस की स्‍वतंत्रता का बहुत बड़ा माध्‍यम है, लेकिन संपादकीय नियंत्रण न होने के कारण इस पर अश्‍लील...

November 28, 2024 7:53 AM November 28, 2024 7:53 AM

views 4

मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक तमिलनाडु के तटवर्ती इलाक़ों में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक तमिलनाडु के तटवर्ती इलाक़ों, पुडुचेरी, तटीय आंध्रप्रदेश और यानम में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा, केरल और माहे में तेज बारिश की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में इस महीने के अंत तक ...

November 28, 2024 7:52 AM November 28, 2024 7:52 AM

views 15

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया

अमरीका के निर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने अवकाश-प्राप्त जनरल कीथ केलॉग को रूस और यूक्रेन का विशेष दूत नामित किया है। श्री ट्रम्प ने एक बयान में कहा कि जनरल कीथ यूक्रेन और रूस के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत होंगे। जनरल कीथ श्री ट्रम्प के पहले कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पद...

November 28, 2024 7:47 AM November 28, 2024 7:47 AM

views 9

दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में: मौसम विभाग

दिल्‍ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह छह बजे इसे 304 मापा गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कई इलाक़ों में प्रदूषण का स्तर 350 को पार कर गया है। आनंद विहार रेलवे स्टेशन, बवाना, द्वारका सेक्टर-आठ, पंजाबी बाग, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, चां...