मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 28, 2024 7:56 पूर्वाह्न

printer

सोशल मीडिया की अश्‍लील सामग्री पर अंकुश के लिए मौजूदा क़ानूनों को और अधिक सख़्त बनाए जाने की ज़रूरत है: अश्विनी वैष्‍णव

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि सोशल मीडिया की अश्‍लील सामग्री पर अंकुश के लिए मौजूदा क़ानूनों को और अधिक सख़्त बनाए जाने की ज़रूरत है। श्री वैष्णव ने लोकसभा में कहा कि सोशल मीडिया प्रेस की स्‍वतंत्रता का बहुत बड़ा माध्‍यम है, लेकिन संपादकीय नियंत्रण न होने के कारण इस पर अश्‍लील सामग्री का प्रसारण भी होता है। ओटीटी सामग्री के बारे में श्री वैष्‍णव ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म जिन देशों से आए हैं, उनकी और भारत की संस्‍कृति में बहुत अंतर है। उन्‍होंने कहा कि संसदीय समिति को इस मामले को देखना चाहिए। 
 
श्री वैष्‍णव ने कहा कि सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी नियमावली को में ओटीटी मंचों के लिए आचार-संहिता बनाई है। इसमें ऐसी किसी भी सामग्री के प्रसारण की अनुमति नहीं है जो कानूनन प्रतिबंधित हो। ओटीटी के लिए यह प्रावधान भी है कि वे ऐसी सामग्री के प्रसारण में पर्याप्‍त ध्‍यान रखेंगे जो बच्‍चों के देखने के लिए उपयुक्‍त न हो। 
 
श्री वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष मार्च में, मंत्रालय ने अश्लील और अभद्र सामग्री प्रसारित करने वाले 18 ओटीटी प्लेटफार्मों को बंद करवा दिया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

18/05/25 | 8:30 अपराह्न

तिरंगा विजय यात्रा

09/04/25 | 6:14 अपराह्न

पोषण पखवाड़ा 2025

13/03/25 | 6:26 अपराह्न

विश्व किडनी दिवस

09/02/25 | 8:17 अपराह्न

परीक्षा पे चर्चा

08/02/25 | 7:40 अपराह्न

विधानसभा उपचुनाव

02/02/25 | 3:15 अपराह्न

हेरोइन की खेप बरामद

30/01/25 | 9:00 अपराह्न

सर्वदलीय बैठक

30/01/25 | 8:43 अपराह्न

सीबीआई ने ली तलाशी

02/01/25 | 9:04 अपराह्न

शीतलहर का अनुमान

01/01/25 | 7:59 अपराह्न

ऑपरेशन बुलेट राजा

23/11/24 | 4:39 अपराह्न

झारखंड ताज़ा रुझान 

22/09/24 | 9:03 अपराह्न

खेल की दुनिया से….

21/07/24 | 11:28 पूर्वाह्न

आज गुरू पूर्णिमा है