December 23, 2025 6:53 PM

views 58

यूक्रेन पर रूस ने किया हवाई हमला, तीन लोगों की मौत

यूक्रेन पर कल रात रूस के अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक में तीन लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रूस ने 13 क्षेत्रों में छह सौ 50 से अधिक ड्रोन और 30 से अधिक मिसाइलें दागीं। हमले में यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली और नागरिक बुनिया...

December 23, 2025 7:10 PM

views 44

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर किया किसानों के साथ वर्चुअल संवाद

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत - रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम को किसानों तथा श्रमिकों के कल्याण के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया है। श्री चौहान ने आज राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर देश भर के किसानों के साथ वर्चुअल संवाद के दौरान यह बात कही। श्री...

December 23, 2025 5:58 PM

views 203

दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित की

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित कर दी है। वे 2017 के उन्नाव दुष्‍कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। हालांकि न्यायालय ने कुछ सख्त शर्तों के साथ उन्‍हें यह राहत दी है। न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की...

December 23, 2025 5:53 PM

views 96

दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्‍ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में हरित, स्वच्छ और भविष्य के लिए तैयार दिल्ली की दिशा में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वर्ष की पहली अप्रैल से राजधानी की सभी बस सेवाएं पूरी तरह से दिल्ली ...

December 23, 2025 5:44 PM

views 226

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार-2025 प्रदान किए। यह विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान है। ये पुरस्कार विज्ञान रत्न, विज्ञान श्री, विज्ञान युवा-शांति स्वरूप भट...

December 23, 2025 5:14 PM

views 63

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेरथ से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज दोपहर कोलंबो में श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेरथ से मुलाकात की। इस दौरान श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जय, श्रम और उप वित्त मंत्री अनिल जयंत तथा उप पर्यटन मंत्री रुवान रणसिंघे भी उपस्थित थे। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर चक्रवात दित्‍वाह के बाद श...

December 23, 2025 5:24 PM

views 103

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल ही में संपन्न भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते-एफ.टी.ए.को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह महिलाओं के नेतृत्व में भारत का पहला समझौता है। उन्होंने कहा कि वार्ताकारों में लगभग सभी महिलाएं शामिल थीं। श्री मोदी ने वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के एक ल...

December 23, 2025 4:07 PM

views 71

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 38वें इंटेलिजेंस ब्यूरो शताब्दी एंडोमेंट व्‍याख्‍यान को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि सुरक्षा आर्थिक निवेश और विकास के प्रमुख कारकों में से एक है। उन्होंने कहा कि 'समृद्ध भारत' के निर्माण के लिए 'सुरक्षित भारत' का निर्माण आवश्यक है। आज नई दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो-आईबी के 38वें शताब्दी एंडॉमेंट व्‍याख्‍यान को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कह...

December 23, 2025 2:28 PM

views 1.7K

टैरिफ कम करने वाले समझौते से भारत और अमरीका के उत्पादकों और निर्यातकों को होगा लाभ

भारत और अमरीका को आर्थिक सहयोग बढ़ाने और दोनों पक्षों में व्यापारिक विश्वास को मजबूत करने के लिए लंबित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देना होगा। अमरीका-भारत व्‍यापार परिषद के अध्यक्ष अतुल केशप ने हाल ही में अपनी भारत यात्रा के दौरान यह बात कही।   भारतीय निर्यात पर अमरीका के टैरिफ मुद्दे पर श्री के...

December 23, 2025 2:25 PM

views 294

पश्चिम बंगाल: एसआईआर अभियान के अंतर्गत पहले चरण के बाद लगभग 32 लाख अचिह्नित मतदाता

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर अभियान के अंतर्गत पहले चरण की सुनवाई में लगभग 32 लाख अचिह्नित मतदाताओं को बुलाया जाएगा। राज्‍य के मुख्‍य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि इस गणना चरण के दौरान कुल 31 लाख 68 हजार 424 अचिह्नित मतदाताओं की पहचान राज्‍य में की गई...