April 15, 2025 2:12 PM

views 21

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्राजील में 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे

कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान बृहस्‍पतिवार को ब्राजील में 15वीं ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। मंत्रालय ने बताया कि बैठक में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग, नवाचार और न्यायसंगत व्यापार के माध्यम से समावेशी और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के विषय पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा...

April 15, 2025 2:08 PM

views 36

भारत का हज कोटा 2014 से 2025 तक लगभग 40 हजार बढ़ा

भारत से हज़ यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का कोटा बढ़ाकर इस वर्ष एक लाख 75 हजार कर दिया गया है। 2014 में यह संख्‍या एक लाख 36 हजार थी। सोशल मीडिया पोस्ट में अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि वह भारत की हज़ समिति के माध्‍यम से मुख्‍य कोटा के तहत एक लाख 20 हजार से ज्‍यादा तीर्थयात्रियों...

April 15, 2025 2:05 PM

views 17

प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा में ज़मीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की

प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा में ज़मीन सौदे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की। यह मामला श्री वाड्रा की कंपनी द्वारा गुरुग्राम में ज़मीन खरीदने से जुड़ा है। इससे पहले, सुबह श्री वाड्रा एजेंसी के सामने पेश होने...

April 15, 2025 2:03 PM

views 29

जापानी शैली की एनीमेशन, कॉमिक्स और डिजिटल वर्टिकल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता आज बेंगलुरु के वीवीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित की जाएगी

जापानी शैली की एनीमेशन, कॉमिक्स और डिजिटल वर्टिकल स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता आज बेंगलुरु के वीवीएन डिग्री कॉलेज में आयोजित की जाएगी। मीडिया और मनोरंजन संघ, MEAI ने वेव्स पहल के हिस्से के रूप में प्रतियोगिता का आयोजन किया है। वेव्स एनीमे और मांगा प्रतियोगिता जापानी शैली के एनीमेशन, कॉमिक्स, डिजिटल वर्ट...

April 15, 2025 2:01 PM

views 28

वेव्स में उजागर होंगी रचनात्मकता, संस्कृति और तक़नीक़ की नई संभावनाएं: अभिनेता आमिर खान

विश्‍व ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट-(वेव्स) बाज़ार का लक्ष्य वैश्विक मनोरंजन पारिस्थितिकी तंत्र में पेशेवरों, व्यवसायों और रचनाकारों को जोड़ने के लिए  एक क्रांतिकारी ऑनलाइन बाज़ार बनना है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने एक अंग्रेजी दैनिक में अपने आलेख में कहा कि वेव्‍स बाज़ार मीडिया और मनोरंजन उद्योग ...

April 15, 2025 1:44 PM

views 20

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बंगला नववर्ष- पोएला बैशाख की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बंगला नववर्ष- पोएला बैशाख की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में इस नए वर्ष में हर किसी की इच्‍छा पूरी होने की मंगलकामना की। उन्‍होंने सबके  लिये सुख, समृद्धि, सफलता और स्‍वास्‍थ्‍य की भी प्रार्थना की।

April 15, 2025 1:42 PM

views 27

महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 10 अन्य गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर आज सुबह एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 9:00 बजे हुई जब ईंटों से लदे एक ट्रक की मध्य प्रदेश राज्य परिवहन की बस से आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो ग...

April 15, 2025 1:39 PM

views 23

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्‍ट मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया

केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई ने डिजिटल अरेस्‍ट मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन चक्र-फाइव के तहत महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्‍थान में 12 स्‍थानों पर गहन तलाशी अभियान के बाद यह गिरफ्तारियां की गई हैं। सीबीआई ने बताया है कि राजस्‍थान के झुंझुनू थाने में एक साइ...

April 15, 2025 1:35 PM

views 60

हिंदी की प्रख्यात लेखिका और आलोचक निर्मला जैन का आज तड़के निधन

हिंदी की प्रख्यात लेखिका और आलोचक निर्मला जैन का आज तड़के निधन हो गया है। वे 93 वर्ष की थीं। ‘दिल्ली शहर दर शहर’ (संस्मरण) और ‘ज़माने में हम’ (आत्मकथा) जैसी यादगार कृतियों के लिए उन्हें अपार ख्याति मिली।

April 15, 2025 1:34 PM

views 19

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस नेता के ’50 बम’ वाले दावे को निराधार बताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि विपक्षी दलों के नेताओं को धमकी और आतंक की राजनीति से बचना चाहिए क्योंकि लोग उनके विभाजनकारी और शरारती रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।   मुख्यमंत्री ने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को एक निराधार और तर्कहीन बयान दिया था ...