April 16, 2025 1:07 PM

views 15

प्रवर्तन निदेशालय ने सुराना समूह और साई सूर्या डेवलपर्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैदराबाद में कई स्थानों पर तलाशी ली

प्रवर्तन निदेशालय आज सुराना समूह और साई सूर्या डेवलपर्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हैदराबाद में कई स्थानों पर तलाशी ले रहा है। निदेशालय हैदराबाद और सिकंदराबाद शहरों में जुबली हिल्स और बोवेनपल्ली इलाकों में दोनों समूहों की संपत्तियों की अलग-अलग तलाशी ले रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हैदर...

April 16, 2025 12:58 PM

views 26

लीबिया में नाव पलटने से 11 लोगों की जान गई

लीबिया में, देश के पूर्वी तट के पास एक नाव पलटने से कम से कम 11 लोगों की जान चली गई। यह घटना पूर्वी लीबिया के सिरते शहर के पास हरावा तट के पास हुई। बचाव दल ने समुद्र से 11 शव बरामद किए हैं। यूरोपीय देशों में अवैध तरीके से नाव के माध्‍यम से पहुंचने के प्रयास में हुई दुर्घटनाओं में यह ताजा कड़ी है। अव...

April 16, 2025 12:48 PM

views 20

अमरीका के ओलंपिया में पहली बार स्टेट कैपिटल में बैसाखी का त्‍योहार मनाया गया

अमरीका के ओलंपिया में पहली बार स्टेट कैपिटल में बैसाखी का त्‍योहार मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन सिएटल में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा किया गया। इसमें वाशिंगटन राज्य के गवर्नर, लेफ्टिनेंट गवर्नर, राज्य सचिव के साथ-साथ राज्य सीनेटर, वाशिंगटन राज्य विधानमंडल के विधायक और वाशिंगटन में रहने वाले स...

April 16, 2025 12:14 PM

views 31

भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने पर ईडी को धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय को धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में आज संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्‍ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड...

April 16, 2025 11:55 AM

views 21

सेंसेक्स 165 अंक पर खुला, निफ्टी 52 अंक गिरा

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज सेंसेक्स एक सौ 65 अंक गिरकर 76 हजार 570 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक गिरकर 23 हजार 277 पर कारोबार कर रहा था।

April 16, 2025 2:24 PM

views 21

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की

निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आज राज्य के बूथ स्‍तरीय एजेंटों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बिहार के 10 विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग  दो सौ 80 बूथ स्‍तरीय एजेंट नई दिल्ली में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। मुख्य निर्व...

April 16, 2025 10:53 AM

views 20

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू हमास के विरूद्ध सैन्‍य अभियान तेज करने का संकल्‍प लिय

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्‍याहू ने कल उत्‍तरी गाज़ा का दौरा किया। उन्‍होंने युद्ध के सभी उद्देश्‍यों के पूरा होने तक हमास के विरूद्ध सैन्‍य अभियान तेज करने का संकल्‍प लिया। इस दौरे के समय देश के रक्षामंत्री, सेना प्रमुख और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी साथ रहे। गाजा़ के स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारि...

April 16, 2025 10:39 AM

views 95

देश के सबसे नवाचारी गेम डेवलपर्स ने रोड टू गेम जैम के शीर्ष दस गेम की घोषणा के साथ ही सुर्खियों में अपनी जगह बनाई 

देश के सबसे नवाचारी गेम डेवलपर्स ने रोड टू गेम जैम के शीर्ष दस गेम की घोषणा के साथ ही सुर्खियों में अपनी जगह बना ली है। यह भारत सरकार के विश्व श्रव्‍य-दृश्‍य मनोरंजन शिखर सम्मेलन-वेव्स के अंतर्गत क्रिएट इन इंडिया चैलेंज: सीजन वन का मुख्य आकर्षण है। एक से चार मई तक मुंबई में वेव्स शिखर सम्मेलन में इन...

April 16, 2025 10:17 AM

views 15

जम्मू-कश्मीर: भारी बर्फबारी से बंद ऐतिहासिक मुगल रोड को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण तीन महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद ऐतिहासिक मुगल रोड को कल यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया। आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि 84 किलोमीटर लंबा यह मार्ग उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिले को जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ से जोड़ता है। फिलहाल, पुंछ से कश्मीर त...

April 16, 2025 10:08 AM

views 42

तेलंगाना सरकार ने लू, सनस्ट्रोक और सनबर्न को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया

तेलंगाना सरकार ने लू, सनस्ट्रोक और सनबर्न को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया है। इस घोषणा के बाद से राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत पीड़ित परिवार प्रति व्यक्ति 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्राप्त कर सकेंगे। मौसम विभाग के हालिया अध्ययनों का हवाला देते हुए, सरकार ने कहा कि राज्य ने पिछले वर्ष असामान्य...