April 19, 2025 3:41 PM

views 30

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने कहा कि वह इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने कहा कि वह इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि श्री मोदी से बात करना उनके लिए एक सम्मान की बात है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री मस्क से बातचीत की और प्रौद्योगिकी व...

April 19, 2025 2:05 PM

views 28

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सऊदी अरब के शहजादे और प्रधानमंत्री मोहम्‍मद-बिन-सलमान के निमंत्रण पर मंगलवार को सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने आज एक बयान में बताया कि वर्ष 2016 और 2019 के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सऊदी अरब की यह तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले सितंबर 2023 में...

April 19, 2025 2:04 PM

views 74

भारत का फार्मा निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 9% की बढ़त के साथ 30 अरब डॉलर तक पहुंचा

भारत का फार्मास्यूटि‍कल निर्यात पिछले वित्‍त वर्ष में 30 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। अमरीका एक तिहाई से ज्‍यादा हिस्‍सेदारी के साथ भारत के फार्मा निर्यात के लिए प्रमुख बाजार बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वित्‍त वर्ष 2024-25 में फार्मा निर्यात 9 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30 अरब डॉलर तक...

April 19, 2025 2:01 PM

views 22

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से चार लोगों की मौत, 12 लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्‍ली के मुस्‍तफाबाद इलाके में आज सुबह एक चार मंजिला इमारत ढहने से चार लोगों की मृत्‍यु हो गई और मलबे में 12 लोगों के दबे होने की आशंका है। मीडिया से बातचीत में राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल के उप महानिरीक्षक मोहसिन शाहिदी ने बताया कि एनडीआरएफ और अन्‍य एजेंसियां बचाव कार्य में लगी हुई हैं। उन्‍होंने बता...

April 19, 2025 1:55 PM

views 29

पाकिस्तान में आज सुबह 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

पाकिस्तान में आज सुबह 11:47 मिनट पर 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन अभी तक किसी भी तरह के  नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र के पास 94 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।   इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर, रावलपिंडी ...

April 19, 2025 1:44 PM

views 72

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। लखनऊ में आज सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने के बाद श्री सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार ने खेलों के अनुकूल नीतियां अपनाई हैं। इसके परिणामस्वरूप छोटे शहरों के युवाओं क...

April 19, 2025 1:41 PM

views 16

आईपीएल में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा, दूसरा मैच शाम को राजस्‍थान रॉयल्‍स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा

आईपीएल क्रिकेट में आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस का मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा। मैच दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होगा। अक्षर पटेल के नेतृत्‍व वाली डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने अब तक खेले गए छह मैचों में से केवल एक मैच हारा है। शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली गुजरात टाइटंस टीम की बल्‍लेबाजी बेहद मजबूत है।   ...

April 19, 2025 1:37 PM

views 22

I4C ने आज ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी की

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र, I4C ने आज ऑनलाइन बुकिंग धोखाधड़ी को लेकर सार्वजनिक चेतावनी जारी की। मंत्रालय ने विशेष रूप से ऐसे मामलों को लेकर सचेत किया है, जिनमें देश में धार्मिक तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को निशाना बनाया जा रहा है। मंत्रालय ने लोगों को भुगतान ...

April 19, 2025 1:34 PM

views 25

एपीडा ने महाराष्ट्र से अमरीका तक भारतीय अनार की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप की सुविधा प्रदान की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण - एपीडा ने महाराष्ट्र से अमरीका तक भारतीय अनार की पहली वाणिज्यिक समुद्री खेप की सुविधा प्रदान की है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि लगभग 14 टन वजन वाले भारतीय भगवा किस्म के अनार के 4620 बक्सों की पहली समुद्री खेप मार्च के द...

April 19, 2025 1:31 PM

views 21

ईरान और अमरीका के बीच परमाणु वार्ता का नया दौर आज रोम में आयोजित होगा

ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को लेकर दशकों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने के लिए अमरीका और ईरान आज रोम में परमाणु वार्ता का एक नया दौर आयोजित करने वाले हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची और अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्प के मध्य पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ ओमान के मध्यस्थों के माध्यम से अप...