April 28, 2025 11:40 AM

views 29

तेलंगाना सरकार ने 1991 बैच के आईएएस के. रामकृष्ण राव को राज्‍य का मुख्य सचिव नियुक्त किया

तेलंगाना सरकार ने वित्त विभाग के विशेष मुख्य सचिव 1991 बैच के आईएएस के. रामकृष्ण राव को राज्‍य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। राज्‍य की वर्तमान मुख्‍य सचिव ए. शांति कुमारी इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त हो रही हैं। वरिष्ठता सूची के अनुसार मुख्य सचिव पद की दौड़ में रामकृष्ण राव सहित छह अधिकारी थे। &...

April 28, 2025 11:37 AM

views 21

आज तिरुवनंतपुरम के टैगोर थिएटर में होगा आकाशवाणी तिरुवनंतपुरम की 75वीं वर्षगांठ समारोहों का समापन आयोजन

आकाशवाणी तिरुवनंतपुरम की 75वीं वर्षगांठ समारोहों का समापन आयोजन आज शाम तिरुवनंतपुरम के टैगोर थिएटर में होगा। समारोह का उद्घाटन प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और गीतकार श्रीकुमारन थम्पी करेंगे।     विधायक एंटनी राजू समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह के तहत मीडिया चर्चा, विशेष संगीत कार्यक्रम और फ...

April 28, 2025 11:32 AM

views 29

भारत ने एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीते

भारत ने एशियाई योगासन खेल प्रतियोगिता में कल दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 83 स्वर्ण पदक जीते। मेजबान टीम ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान भी हासिल किया। जापान ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। मंगोलिया, ओमान और नेपाल पदक तालिका में शीर्ष पांच म...

April 28, 2025 11:29 AM

views 18

दक्षिण ईरान में हुए भीषण विस्‍फोट में मरने वालों की संख्‍या 40 हुई

दक्षिण ईरान के बंदर-अब्‍बास शहर के निकट बंदरगाह में हुए भीषण विस्‍फोट में मरने वालों की संख्‍या चालीस हो गई है। शनिवार को हुए विस्‍फोट और इसके बाद लगी आग में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।     घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चला है। ईरान सरकार के प्रवक्‍ता फातिमे मोहजेरानी ने एक सोशल म...

April 28, 2025 11:25 AM

views 32

कलिंगा सुपर लीग-2025: जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड फुटबॉल क्लब को हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया

कलिंगा सुपर लीग-2025 फुटबॉल में कल भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने नॉर्थ ईस्ट यूनाईटेड फुटबॉल क्लब को रोमांचक पेनॉल्टी शूटआउट  में पांच-चार से हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में अब बुधवार को जमशेदपुर एफसी का सामना मुम्बई सिटी एफसी से होगा।

April 28, 2025 11:22 AM

views 27

इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर किया हवाई हमला

इजराइल ने कल लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हवाई हमला किया। इससे पहले उसने ईरान समर्थित हिजबुल्लाह द्वारा कथित रूप से इस्‍तेमाल की जा रही एक इमारत को खाली करने का आदेश दिया था।     पांच महीने पहले लागू संघर्ष विराम के बावजूद यह हमला हुआ है। इजराइल ने कहा कि उसने हिजबुल्लाह की...

April 28, 2025 11:19 AM

views 23

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। मंत्रिमंडल ने पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुनाने का अनुरोध किया था। विधानसभा में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।     इसके बाद घटना और संबंधित मुद्दों पर चर्चा की...

April 28, 2025 10:51 AM

views 32

आज शुरुआती कारोबार में सकारात्मक वैश्विक संकेतों के समर्थन से बढ़त के साथ खुले सेंसेक्स और निफ्टी

आज शुरुआती कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के समर्थन से बढ़त के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 314 अंक बढ़कर उन्‍नतहर हजार पांच सौ सत्‍ताईस पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी 150 अंक बढ़कर चौबीस हजार एक सौ न...

April 28, 2025 10:44 AM

views 15

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्ला ने आतंकवाद और इसके स्रोत के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया

जम्‍मू-कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्ला ने आतंकवाद और इसके स्रोत के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया है। लेकिन ऐसी किसी भी कार्रवाई के प्रति आगाह किया है जिससे पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की हत्या के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के अलग थलग पड़ जाने की आशंका हो।     श्री ...

April 28, 2025 10:20 AM

views 27

पहलगाम आतंकी हमले में हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाये जाने के खिलाफ दुनियाभर में भारतवंशियों ने किया विरोध प्रर्दशन

पूरे विश्व में भारतवंशियों ने जम्मू कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले में हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाये जाने के खिलाफ व्यापक विरोध प्रर्दशन किया है। मेलबर्न के फेडरशन स्क्वॉयर से लेकर लंदन में पाकिस्तान उच्‍चायोग, और कोपनहेगन से लेकर काठमांडू मेंपाकिस्‍तानी दूतावास तक प्रदर्शनकारियों ने इस आतंकी हमले की...