April 28, 2025 5:33 PM

views 18

80 हजार 218 पर बंद हुआ बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज एक हजार छह अंक बढ़कर 80 हजार 218 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 289 अंक बढ़कर 24 हजार 329 पर आ गया।

April 28, 2025 5:28 PM

views 15

जम्मू – कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की

जम्मू - कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने जम्मू संभाग के ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों में स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की है। आज जारी आदेश के अनुसार, हायर सेकेंडरी स्तर तक के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों का समय अब सवेरे आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। नया समय पहली मई से प्रभावी होगा और...

April 28, 2025 5:27 PM

views 28

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा का प्रस्ताव पारित किया

जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने आज पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा का प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में हमले को जघन्य, बर्बर, अमानवीय और कायरतापूर्ण कृत्य बताया गया है। इसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि इस तरह के आतंकी कृत्य कश्मीरियत के मूल्यों, संविधान के मूल्यों और एकता, शा...

April 28, 2025 2:12 PM

views 29

यमन: राजधानी सना पर अमरीकी हवाई हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए, दर्जनों घायल

यमन की हौथी-नियंत्रित राजधानी सना पर अमरीकी हवाई हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। हवाई हमलों ने उत्तरी सना में बानी अल-हरिथ जिले में तीन घरों को निशाना बनाया और बचाव दल अभी भी जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। रात भर हुए हमलों ने उत्तरी यमन में कई स्थानों को भी निशाना बनाया...

April 28, 2025 2:11 PM

views 26

व्‍लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी बलों के विरूद्ध संघर्ष में भागीदारी करने के लिए उत्‍तर कोरियाई सैनिकों के प्रति आभार जताया

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने रूस के कुर्स्‍क क्षेत्र में यूक्रेनी बलों के विरूद्ध संघर्ष में भागीदारी करने के लिए उत्‍तर कोरिया के सैनिकों के प्रति आभार प्रकट किया है।     क्रेमलिन द्वारा आज सुबह जारी एक वक्‍तव्‍य में पुतिन ने रूसी सैनिकों के साथ उत्‍तर कोरिया के सैनिकों के लड़ने...

April 28, 2025 2:06 PM

views 25

पंजाब पुलिस ने राज्य में तय की सभी नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए 31 मई तक की समय सीमा

पंजाब पुलिस ने राज्य में सभी नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए 31 मई तक की समय सीमा तय की है। पहली मार्च को शुरू किए गए ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए सभी जिला पुलिस प्रमुखों को समय सीमा पूरी करने के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।   &...

April 28, 2025 1:42 PM

views 25

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के नापाक इरादों को हराने के लिए दृढ़ता से लड़ने का लिया गया संकल्प

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया गया। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। प्रस्‍ताव में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और प्रगति में बाधा डालने के नापाक इरादों को हराने के लिए दृढ़ता से लड़ने का संकल्प लिया गया।   &n...

April 28, 2025 1:39 PM

views 31

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने प्राप्त किया पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्‍तावेजों का संग्रह

भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने आज नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निजी दस्‍तावेजों का संग्रह( प्राइवेट पेपर्स) प्राप्त किया। श्री कलाम के परिवार द्वारा कागजात सौंपे जाने के लिए राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान भ...

April 28, 2025 1:31 PM

views 23

काठमांडू में शिक्षक विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षक, पुलिसकर्मी और एक पत्रकार सहित 26 लोग घायल

काठमांडू में रविवार को शिक्षक विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षक, पुलिसकर्मी और एक पत्रकार सहित 26 लोग घायल हो गए। संघीय संसद भवन के निकट न्‍यू बानेश्‍वर के एक प्रति‍बंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों ने सुरक्षा घेरा तोड़कर भवन के अंदर घुसने की कोशिश की।     पूरे नेपाल के हजारों स्‍...

April 28, 2025 1:29 PM

views 24

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ नई दिल्ली में बैठक की। लगभग 40 मिनट तक चली यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद की स्थिति को लेकर हुई। प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कल श्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की थी