December 28, 2025 8:31 PM

views 74

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक के मुंडगोड तिब्बती शिविर में बौद्ध सम्मेलन को किया संबोधित

संसदीय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कर्नाटक के उत्तरी कनारा जिले के मुंडगोड तिब्बती शिविर में आयोजित बौद्ध सम्मेलन को संबोधित किया। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री रिजिजू ने कहा कि जब विश्व अशांति और संघर्ष का सामना कर रहा है तब दलाई लाम...

December 28, 2025 8:26 PM

views 63

वायरल वीडियो पर सरकार का खंडन, सरकारी योजनाओं के धन के उपयोग न होने का दावा झूठा बताया

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो का खंडन किया है जिसमें झूठा आरोप लगाया गया है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का एक बड़ा हिस्से का उपयोग नहीं हो पाया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चेक इकाई के अनुसार यह दावा पूरी तरह से गलत है क्योंकि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लिए आवंटित ध...

December 28, 2025 8:22 PM

views 78

फ्रांस की अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट का 91 वर्ष की आयु में निधन

फ्रांस की अभिनेत्री और गायिका ब्रिगिट बार्डोट का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बार्डोट को 1956 में फिल्म एंड गॉड क्रिएटेड वुमन से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई थी। 1970 के दशक के शुरू में उन्होंने अभिनय से संन्यास ले लिया और राजनीति में सक्रिय हो गईं तथा पशु अधिकारों की मुखर समर्थक बन गईं। फ्रा...

December 28, 2025 8:11 PM

views 37

दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी में अटल सम्मान समारोह के आयोजन में हिस्‍सा लिया

दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी में अटल सम्मान समारोह के आयोजन में हिस्‍सा लिया। इस अवसर पर श्री सूद ने बताया कि दिल्‍ली सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। उन्‍होंने कहा कि देश की एकता, लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन तथा भारत के वैश्विक...

December 28, 2025 8:07 PM

views 56

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन दो दिन के दौरे पर पुद्दुचेरी, केरल और तमिलनाडु जायेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से दो दिन के दौरे पर पुद्दुचेरी, केरल और तमिलनाडु जायेंगे। पुद्दुचेरी में श्री राधाकृष्णन एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे, महाकवि भरथियार की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक आवास परियोजना का शुभारंभ करेंगे। वे मुख्य अतिथि के रूप में पा...

December 28, 2025 7:51 PM

views 75

यूक्रेन शांतिपूर्ण तरीके से युद्ध समाप्‍त नहीं करना चाहता तो रूस ताकत के बल पर हासिल करेगा अपने सभी लक्ष्य: रूस राष्‍ट्रपति पुतिन

रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को शांति के लिए जल्‍दी नहीं है और अगर वह शांतिपूर्ण तरीके से युद्ध समाप्‍त नहीं करना चाहता तो रूस ताकत के बल पर अपने सभी लक्ष्‍य हासिल कर लेगा। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार राष्‍ट्रपति पुतिन ने सेना प्रमुख वलेरी गैरासीमोव और सेना के क...

December 28, 2025 7:01 PM

views 59

एनटीएच और डीएमएसआरडीई के बीच समझौता, अनुसंधान व परीक्षण सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

राष्ट्रीय परीक्षण शाला- एनटीएच तथा रक्षा सामग्री और भंडार अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान - डीएमएसआरडीई ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से दोनों संस्‍थानों के बीच अनुसंधान, परीक्षण और प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ेगा। इसके अंतर्गत ऐसे मामलों पर ध्‍यान केन्‍द्रित किया जाएगा जहां प्रशिक...

December 28, 2025 6:36 PM

views 55

थाईलैंड में राजनीतिक दलों ने अगले प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवारों का पंजीकरण कराया

थाईलैंड में राजनीतिक दलों ने अगले प्रधानमंत्री पद के लिए आज अपने उम्मीदवारों का पंजीकरण कराया। थाईलैंड के चुनाव आयोग ने अगले वर्ष 8 फरवरी को आम चुनाव कराने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने इस महीने के शुरू में संसद भंग कर समय से पहले चुनाव कराने का फैसला किया था क्‍योंकि मुख्य विपक...

December 28, 2025 8:35 PM

views 45

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने ‘मन की बात’ को दुनिया का सबसे अद्भुत और प्रेरणादायक कार्यक्रम बताया

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को विश्व का सबसे अद्भुत और प्रेरणादायक कार्यक्रम बताया। श्री सचदेवा ने कहा कि इस कार्यक्रम में हर बार कुछ नई चीज सीखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि...

December 28, 2025 6:25 PM

views 251

उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्वती-अरगा पक्षी अभ्‍यारण्य को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने पार्वती-अरगा पक्षी अभ्‍यारण्य को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस पहल का उद्देश्‍य पक्षी अभ्‍यारण्य को पर्यावरण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। उन्‍होंने कहा कि सरक...