January 22, 2026 2:22 PM

views 94

आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बना रही हैं: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के आज 11 वर्ष पूरे हो गए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत में बेटियों को लक्ष्मी के समान पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में रिकॉर्ड बना रही हैं और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण...

January 22, 2026 2:20 PM

views 68

गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह को किया संबोधित

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार एक पवित्र कुंभ क्षेत्र है, जिसे सप्तऋषियों की तपस्या भूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिव्य भूमि पर संतों ने अपनी आध्यात्मिक शक्ति से ...

January 22, 2026 2:17 PM

views 96

भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट

भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। पिछले सत्र में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और अमरीकी डॉलर के मजबूत होने से यह गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी अनुबंध के लिए सोना आधा प्रतिशत नीचे आकर 1 लाख 52 हजार 168 रुपये प्रत...

January 22, 2026 2:14 PM

views 57

नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर के साथ और मजबूत होंगे भारत-यूरोपीय संघ के संबंध

भारत और यूरोपीय संघ के बीच अगले सप्‍ताह नई दिल्‍ली में शिखर सम्‍मेलन में नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर होने के साथ रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे। यूरोपीय संघ में विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने कल शाम फ्रांस में यूरोपीय संसद में संबोधन के दौरान इसकी घोषणा की।   सुश्री कलास ने ...

January 22, 2026 2:08 PM

views 59

पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार 1984 दिल्ली दंगों में हिंसा भड़काने संबंधी मामले में बरी

दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के दंगों में दिल्ली के जनकपुरी और विकासपुरी इलाकों में हिंसा भड़काने से संबंधित मामले में आज बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश दिग्‍विनय सिंह ने मौखिक रूप से संक्षिप्त आदेश में 78 वर्षीय कुमार को बरी कर दिया।     अगस्त 2023 में, एक अदालत न...

January 22, 2026 1:33 PM

views 90

‘सुजल ग्राम संवाद’ के तीसरे संस्करण का वर्चुअल माध्‍यम से किया गया आयोजन

सरकार की तरफ से आज 'सुजल ग्राम संवाद' के तीसरे संस्करण का वर्चुअल माध्‍यम से आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम जल और स्वच्छता समितियों, सामुदायिक सदस्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यह संवाद सहभागी ...

January 22, 2026 1:29 PM

views 48

जलवायु परिवर्तन से वर्षा के तरीके में बदलाव आया है: वी. एल. कांता राव

जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी. एल. कांता राव ने जलवायु परिवर्तन के युग में सटीक जल संरक्षण योजना के लिए विश्वसनीय आंकड़ों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सटीक जानकारी प्राप्त करने के लिए आधुनिक सेंसरों का उपयोग समय की आवश्यकता बन गया है। वे आज पुणे के केंद्रीय जल और विद्युत अनुसंधान केंद्र में ...

January 22, 2026 1:03 PM

views 60

भारत अब वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के लिए आवश्यक : केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू

भारत ने पिछले एक दशक में स्‍वयं का उभरते हुए राष्‍ट्र से एक महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में वास्तविक परिवर्तन होते हुए देखा है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कल स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान यह ...

January 22, 2026 2:23 PM

views 73

केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा- कांग्रेस के पास कोई नेतृत्व नहीं है

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कांग्रेस के पास कोई नेतृत्व नहीं है और वह राजनीति में बुरी तरह विफल हो रही है। आज चेन्नई में गठबंधन के नेताओं जी.के. वासन और ए.सी. षणमुगम से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में श्री गोयल ने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र में कांग्रेस को करा...

January 22, 2026 12:50 PM

views 39

बांग्‍लादेश: 13वें जा‍तीय संसदीय चुनाव के लिए प्रचार अभियान हुआ शुरू

बांग्‍लादेश में 13वें जा‍तीय संसदीय चुनाव के लिए प्रचार अभियान आज से शुरू हो गया है। चुनाव चिन्‍हों के आवंटन और अंतिम उम्‍मीदवारों की पुष्टि के साथ ही 12 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले देशभर में राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गईं है।     निर्वाचन आयोग ने कल उम्‍मीदवारों को चुनाव चिन्‍ह आवंटित किए। आय...