May 9, 2025 8:24 AM

views 29

आईपीएल क्रिकेट में धर्मशाला में पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली केपिटल्‍स का मैच सुरक्षा कारणों से रद्द

पंजाब किंग्स और डेल्ही कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच एहतियात के तौर पर कल शाम रद्द कर दिया गया। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा था। स्टेडियम की फ्लडलाइट बंद किए जाने तक पंजाब किंग्स ने 10 ओवर और एक गेंद में एक विकेट पर 122 रन बनाए थे।     धर्मशाला में पंजाब किंग्‍स...

May 9, 2025 8:48 AM

views 12

भारत ने जम्‍मू-कश्‍मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया में पाकिस्‍तान के मिसाइल हमले को असफल किया

पाकिस्‍तान ने जम्मू-कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर आठ मिसाइलें दागी हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सभी मिसाइल हमलों को एयर डिफेंस यूनिट्स से नाकाम कर दिया गया है। जम्मू के ऊपर के दृश्य इजरायल पर हमास के हमले की याद दिलाते हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकी गुट हमास की तरह काम और व्यवहार कर ...

May 9, 2025 8:11 AM

views 23

दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द की

दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर दी हैं। सरकारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान हालात और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारी के कारण यह निर्णय लिया गया है।

May 9, 2025 8:39 AM

views 14

किशनगढ़, भुंतर और लुधियाना हवाई अड्डे बंद किये गये

पाकिस्तान की हाल की आक्रामकता के कारण किशनगढ़, भुंतर और लुधियाना हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है। इससे पहले राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में हवाई अड्डों पर परिचालन निलंबित किया गया था।    इस बीच नागर उड्डयन मंत्रालय ने मीडिया की उन खबरों को खंडन किया है ज...

May 9, 2025 8:52 AM

views 23

अमरीका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट नए पोप चुने गए

अमरीका के रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को नया पोप चुना गया है। कैथोलिक चर्च के इतिहास में वे पोप बनने वाले वह पहले अमरीकी हैं। उन्हें पोप लियो चौदहवें के नाम से जाना जाएगा।     शिकागो में जन्मे उन्हत्तर वर्षीय श्री प्रीवोस्ट ऑगस्टिनियन ऑर्डर के सदस्य हैं और पेरू में सेवा दे चुके हैं। उन्हें 2023 में पो...

May 9, 2025 7:13 AM

views 9

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री को आतंकवाद के विरूद्ध भारत की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर ने कल शाम अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। उन्‍होंने सीमा पार आतंकवाद के विरूद्ध भारत की लक्षित और संतुलित कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत हमले को बढ़ावा देने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से सामना करेग...

May 9, 2025 7:06 AM

views 28

आरबीआई ने कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों के लिए मानदंडों में ढील दी

भारतीय रिजर्व बैंक ने सामान्य मार्ग से कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों में निवेश करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए मानदंडों में ढील दी है। रिज़र्व बैंक की अधिसूचना में कहा गया है कि एफपीआई को अब अल्पकालिक निवेश और सांद्रता सीमाओं का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी। सांद्रता सीमा का मतल...

May 8, 2025 9:02 PM

views 11

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्‍तर और मध्य भारत में अगले चार-पांच दिन तक वर्षा जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है

मौसम विभाग ने पश्चिमोत्‍तर और मध्य भारत में अगले चार-पांच दिन तक वर्षा जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। विभाग ने कहा कि अ...

May 8, 2025 9:01 PM

views 35

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं के बाजार मूल्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं के बाजार मूल्यों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न विभागों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और हितधारक उपस्थित थे। मुख्‍यमंत्री ने व्यापारियों, कारोबारियों और संबंधित व्यक्तियों को निर्देश दिया कि वे अनुचित...

May 8, 2025 8:58 PM

views 9

वीर सैनिक लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हरियाणा में पलवल जिले के नगला मोहम्मदपुर गांव के वीर सैनिक लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। लांस नायक दिनेश कल पुंछ में सीमा पार हमले में वीरगति को प्राप्‍त हुए थे।     भारतीय सेना और हरियाणा पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। केंद्रीय राज्य मंत...