May 10, 2025 9:27 AM

views 29

पाकिस्‍तान ने कल रात जम्‍मू क्षेत्र मे सीमा सुरक्षा बल की चौकियों पर बेवजह गोलीबारी की : बीएसएफ

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा है कि पाकिस्‍तान ने कल रात लगभग नौ बजे जम्‍मू क्षेत्र मे सीमा सुरक्षा बल की चौकियों पर बेवजह गोलीबारी की। बीएसएफ ने बताया है कि उसने भी जवाबी कार्रवाई की है जिसमें अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा के पास पाकिस्‍तानी रेंजरों की चौकियों और संपत्तियों को काफी नुकसान हुआ है।  

May 10, 2025 9:15 AM

views 34

सरकार ने सोशल मीडिया के भारत की 70% बिजली ग्रिड खराब होने के दावों को खारिज किया

सरकार ने विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों के इन दावों को खारिज कर दिया है कि पाकिस्तान के साइबर हमले के कारण भारत की 70 प्रतिशत बिजली ग्रिड खराब हो गई है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि ये दावे फर्जी हैं।

May 10, 2025 9:11 AM

views 26

हैदराबाद में 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का होगा आगाज

हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में आज 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम तीन सप्ताह चलेगा। मिस वर्ल्ड के 73 वर्ष के इतिहास में पहली बार किसी देश में लगातार दो वर्ष तक यह प्रतियोगिता हो रही है। इससे पहले पिछले वर्ष मार्च में मुंबई में 71वां संस्करण आयो...

May 10, 2025 9:02 AM

views 34

देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में गरज के साथ बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भागों में तेज़ हवा चलने, बिजली चमकने और साथ गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वोत्तर भाग में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, उप हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज और कल भारी बारिश हो सकती है।     मौसम विभाग ने कहा है कि बि...

May 10, 2025 8:59 AM

views 24

पंजाब सरकार ने आतंकवाद पर नज़र रखने के लिए नौ ड्रोन रोधी प्रणाली खरीदने का फ़ैसला किया

पंजाब मंत्रिमंडल ने नौ ड्रोन रोधी प्रणाली खरीदने का फ़ैसला किया है। इन्‍हें नशीली दवाइयों के अवैध व्‍यापार से संबंधित आतंकवाद पर नज़र रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल के साथ समन्वय कर राज्य के छह सीमावर्ती ज़िलों में तैनात किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया को बताय...

May 10, 2025 8:55 AM

views 24

ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट: भारत की उन्नति हुड्डा और आयुष शेट्टी सेमीफाइनल में पहुंचे

भारत की उन्नति हुड्डा और आयुष शेट्टी ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्‍स र्क्‍वाटर फाइनल में उन्‍नति हुड्डा ने ताइपे की हंग यी-टिंग को हराया। सेमीफाइनल में आज भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे उन्‍नति का सामना जापान की तोमोका मियाज़ाकी से होगा।     पुरूष सिंगल्स स...

May 10, 2025 8:44 AM

views 20

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट किया

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट कर दिया है। यहां से ट्यूब लॉन्‍च ड्रोन छोड़ जा रहे थे। इसके अलावा, भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान से लगी अंतरराष्‍ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित बारामुला से भुज तक 26 स्‍थानों पर ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। इनमें वे ड...

May 10, 2025 8:26 AM

views 27

तेलंगाना में 38 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

तेलंगाना में 38 माओवादियों ने कल भद्राद्री कोठागुडेम जिले के पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें आठ महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रहने वाले हैं। इस वर्ष जनवरी से अब तक इस जिले में 265 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित राजू ने कहा ...

May 10, 2025 8:21 AM

views 21

केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मुम्बई में अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठकें कीं

केन्द्रीय पोत परिवहन, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कल मुम्बई में अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठकें कीं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए श्री सोनोवाल ने प्रमुख समुद्री परियोजनाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सामान्‍य व्‍यापारिक गतिविधियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । उन्होंने...

May 10, 2025 8:16 AM

views 20

पाकिस्तान ने दोपहर 12 बजे तक अपना हवाई क्षेत्र बंद किया

पाकिस्तान ने आज दोपहर 12 बजे तक अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। पेशावर जाने वाली पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान की इस हवाई क्षेत्र में अंतिम उड़ान थी। इसे बलूचिस्तान के क्वेटा पर प्रतीक्षा के लिए मजबूर होना पड़ा। इस विमान को आपात लैंडिंग करानी पड़ी।