May 12, 2025 10:26 AM

views 23

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड से घोड़े और खच्चर की सेवाएं फिर से शुरू हुईं

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड से घोड़े और खच्चर की सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं। यह सेवा इक्वाइन इन्फ्लूएंजा के डर से अस्थायी रूप से रोक दी गई थीं। चिकित्सकों ने जांच के बाद 1709 पशुओं को सेवा के लिए स्‍वस्‍थ घोषित किया। 

May 12, 2025 10:16 AM

views 64

मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में तेज बारिश का अनुमान लगाया

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हिमालय से सटे इलाक़ों में आज भारी वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्यवर्ती, पूर्वी और दक्षिणी इलाक़ों में आज तेज़ हवा और बिजली की गरज़ के साथ बारिश की संभावना है। असम, मेघालय और पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकत...

May 12, 2025 9:13 AM

views 17

परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच चौथे दौर की वार्ता संपन्न, दोनों पक्ष फिर से बातचीत करने पर सहमत हुए

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमरीका और ईरान के बीच चौथे दौर की वार्ता कल ओमान की राजधानी मस्कट में संपन्न हुई। इसमें दोनों पक्ष फिर से बातचीत करने पर सहमत हुए।   अमरीका के पश्चिम एशिया मामलों के दूत स्टीव विटकॉफ ने बताया कि मस्कट में हुई बातचीत में अमरीका ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार विकसित क...

May 12, 2025 9:00 AM

views 35

छत्तीसगढ़: रायपुर में ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 13 घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास कल रात एक सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मृत्यु हो गई। इनमें 9 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। करीब 13 लोग घायल हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब पारिवारिक समारोह से करीब 40 लोगों को लेकर लौट रहा वाहन खरोरा के पास एक ट्रक से टकरा गया। घायलों का इलाज रायपुर के मेडिकल कॉले...

May 12, 2025 8:56 AM

views 20

तिब्बत में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए

तिब्बत में आज तड़के 2 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई। हालांकि, भूकंप से जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र 17 से 10 किलोमीटर नीचे था। पिछले कुछ सप्ताह में इस क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

May 12, 2025 8:52 AM

views 14

हमास ने संघर्ष विराम प्रयासों के तहत आखिरी बंधक एडन अलेक्जेंडर को रिहा करने की घोषणा की

हमास ने संघर्ष विराम प्रयासों के तहत गाज़ा में अमरीका के आखिरी जीवित बंधक एडन अलेक्जेंडर को रिहा करने की घोषणा की है। इस्रायल के प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, अमरीका ने इस्रायल को बताया है कि एडन को बिना किसी शर्त के रिहा किया जाएगा। इस्रायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि विटकॉफ व्यवस्था के...

May 12, 2025 8:42 AM

views 17

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में इस महीने 14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया

विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में चालू महीने में 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 9 मई तक शेयर बाज़ार में 14 हजार 167 करोड़ रुपये का निवेश किया। हालांकि एफपीआई ने ऋण खंड से 3 हजार 725 करोड़ रुपये निकाले भी हैं।

May 12, 2025 8:41 AM

views 22

चीन के शंघाई में तीरंदाजी विश्‍व कप स्‍टेज-2 में भारत ने दो स्‍वर्ण सहित सात पदक जीते

तीरंदाजी विश्व कप चरण-2 में भारत का अभियान सात पदकों के साथ समाप्त हो गया है। चीन के शंघाई में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत ने दो स्‍वर्ण, एक रजत और चार कांस्‍य पदक जीते।   विश्व कप का तीसरा चरण तुर्की के अंताल्या में 3 से 8 जून तक होगा।

May 12, 2025 12:10 PM

views 49

नर्सों के सम्मान में आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है

आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस है। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स परिषद(ICN) हर वर्ष इस महत्वपूर्ण दिवस को मनाता है। इस वर्ष का विषय है- "हमारी नर्सें, हमारा भविष्य-- नर्सों की देखभाल अर्थव्यवस्था का सशक्तिकरण।"   स्‍वास्...

May 12, 2025 8:31 AM

views 34

मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर से फोन पर बात की

मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती ने भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर से फोन पर बात की है। डॉ. जयशंकर ने श्री बद्र को हालिया घटनाक्रम से अवगत कराया और कहा कि हर प्रकार के आतंकवाद को समाप्त करना ज़रूरी है। दोनों नेताओं के बीच भारत और मिस्र के बीच आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा ह...